Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
    • राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»क्राइम»5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के पिता का किया कत्ल? अब SIT करेगी जांच
    क्राइम बिहार

    5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के पिता का किया कत्ल? अब SIT करेगी जांच

    Social ScanBy Social ScanJuly 16, 2024Updated:January 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता सहनी जीतन की हत्या से सनसनी मची हुई है. बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. टीम में एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ बिरौल, एसएचओ और विशेष टीम शामिल है. पुलिस को अब इस हत्याकांड के पीछे कोढ़ा गैंग पर भी शक हो रहा है. क्योंकि कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधी अक्सर बड़े घर, जिनमें कम सदस्य रहते हैं, उन्हें निशाना बनाते हैं. फिर वहां लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं.

    पुलिस को शक है कि चोरी के लिए जीतन सहनी की हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि कोढ़ा गैंग दरभंगा जिले में पिछले पांच साल में 250 के करीब आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. इसमें चेन स्नैचिंग, ठगी, सोने के जेवर साफ करने और बैंक लूट की वारदातें शामिल हैं. यह गैंग बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है. यही नहीं पूरे देश में यह गैंग फैला हुआ है. जीतन सहनी हत्याकांड के बाद यह गैंग फिर से सुर्खियों में आ गया है.

    जीतन की हत्या सोमवार देर रात की गई है. वह विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता थे. उनका पैतृक घर दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के सुपौल गांव में है. जीतन इस घर में अकेले रहते थे. कुछ समय पहले उनकी पत्नी मीना का देहांत हो चुका है. बेटे मुकेश सहनी का अपने गांव में आना जाना कम ही होता है. ज्यादातर वह मुम्बई और पटना में ही रहते हैं. मुकेश सहनी के भाई और बहन भी मुम्बई में ही रहते हैं.

    घर के नौकर ने देखा

    जीतन की हत्या के बाद मंगलवार को सुबह उनका नौकर घर पहुंचा. उसने जीतन शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो शोर मचाया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. हत्या के असल कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. मौके पर दरभंगा से एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है.

    बिरौल के डिप्टी एसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि चोरी के इरादे से ही जीतन की हत्या की गई है. इसका शक कोढ़ा गैंग पर भी जा रहा है. वहीं घटना के बाद कोढ़ा गैंग भी अलर्ट मोड पर है. लेकिन पुलिस इस हत्याकांड को कहीं न कहीं आपसी रंजिश का मामला लेकर भी चल रही है.

    कोढ़ा गैंग क्या है?

    कोढ़ा गैंग के मैंबर यूं तो अलग-अलग इलाकों से हैं. लेकिन इस गैंग के सबसे ज्यादा बदमाश कटिहार जिले के जुराबगंज से हैं. लगभग 3 हजार की आबादी वाले जुराबगंज गांव के लोगों का चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग और ठगी करना पुश्तैनी काम है. कोढ़ा गैंग हर छोटे से बड़े अपराध करने में न केवल पारंगत है, बल्कि पुलिस को चकमा देने में भी काफी माहिर है. यहां अपराधी को उसका परिवार ही ट्रेनिंग देता है. इस गैंग का अपराध स्टाइल भी अलग रहता है. पलक झपकते ही गैंग के सदस्य बड़ी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. इनके अपराध की वजह से कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार और देश की विभिन्न थानों की पुलिस यहां छापेमारी न करती हो. साथ ही पुलिस यहां से भारी मात्रा में लूट का सामान भी बरामद करती रहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

    March 6, 2026
    Read More

    रंगे हाथों रिश्वत लेते जीएसटी कार्यालय का डाटा क्लर्क गिरफ्तार

    February 24, 2026
    Read More

    अंकिता भंडारी के हत्यारे जेल में, पर परिवार को सरकारी ठेका

    February 8, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026

    सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    March 23, 2026

    सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

    March 23, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?