खबर उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से है जहां आज देर शाम जसपुर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नगर के गांधी पार्क पर एकत्र हुए और वहां से पूर्व में हुई अंकिता भंडारी के हत्यारे अट्टू बट्टू और गट्टू के पुतलों के साथ गांधी पार्क से प्रारंभ कर ठाकुर मंदिर मेन बाजार होते हुए कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंचे और कांग्रेसियों के तेज स्वर में नारो के साथ अंकिता के हत्यारो के पुतले दहन किए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा हत्यारों को जेल भेजने की सरकार से मांग की।वही जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान का दम भरने बाली भाजपा नेताओं की करतूत से साफ जगजाहिर हो गया कि भाजपा सरकार का महिलाओं के दोषियों की रहनुमाई क्यो कर रही है और अट्टू बट्टू गट्टू पर कार्यवाही कब करेगी अंकिता भंडारी के हत्यारों की सीवीसीआईडी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की फांसी की सजा दिलाकर मृतक अंकिता की आत्मा को शांति प्रदान करने की मांग की।
https://www.facebook.com/share/v/1D7NSnGd3X/

