Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»खेल»टीम इंडिया को आयरलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पाकिस्तान को रुला चुके हैं खून के आंसू!
    खेल

    टीम इंडिया को आयरलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पाकिस्तान को रुला चुके हैं खून के आंसू!

    Social ScanBy Social ScanJune 4, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का अभियान 5 जून से शुरू होगा. पहले मैच में आयरलैंड से टक्कर होगी और ये मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. ज्यादातर फैंस इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत निश्चित मान रहे होंगे क्योंकि टीम इंडिया एक धाकड़ टीम है उसके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं वहीं सामने आयरलैंड है जो आईसीसी रैंकिंग से लेकर अनुभव के मामले में काफी पीछे है. हालांकि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ऐसा नहीं मानते. राहुल द्रविड़ का मानना है कि आयरलैंड एक अच्छी टी20 टीम है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को हराया भी है. ऐसे में टीम इंडिया उसे हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी. द्रविड़ की बात शत प्रतिशत सही है क्योंकि आयरलैंड के पास पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया को चुनौती ही नहीं बल्कि अपनी टीम को जिता भी सकते हैं. आइए डालते हैं उनपर एक नजर.

    एंडी बलबर्नी से बचकर टीम इंडिया

    आयरलैंड के टॉप ऑर्डर बैटर एंडी बलबर्नी से टीम इंडिया को सबसे ज्यादा खतरा है. सबसे अहम बात ये है कि इस खिलाड़ी को 107 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों का अनुभव है और बलबर्नी इन मैचों में 2370 रन बना चुके हैं. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में वो अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे. बलबर्नी ने तीन मैचों में 42 से ज्यादा की औसत से 128 रन बनाए थे.

    लॉर्कन टकर से सावधान

    आयरलैंड के विकेटकीपर लॉर्कन टकर भी टीम इंडिया के लिए आफत खड़ी कर सकते हैं. टकर ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में मात देने में अहम भूमिका अदा की थी. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भी 42 से ज्यादा की औसत से 128 रन बनाए थे. बड़ी बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा था.

    हैरी टेक्टर से बचना होगा

    हैरी टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. 23 साल का ये खिलाड़ी आयरलैंड के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक है. इस खिलाड़ी को 76 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने लगभग 50 की औसत से 98 रन बनाए थे.

    जॉश लिटिल से सावधान

    बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर है. लिटिल को आईपीएल का भी अनुभव है और उनके पास रफ्तार भी है. सब जानते हैं कि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लेफ्ट आर्म स्विंग गेंदबाजी के सामने कमजोर नजर आता है तो ऐसे में लिटिल आयरलैंड के लिए बड़ा धमाका कर सकते हैं. 24 साल का ये तेज गेंदबाज 66 टी20 मैचों में 78 विकेट हासिल कर चुका है और उनकी इकॉनमी रेट भी महज 7.45 रन प्रति ओवर है.

    जॉर्ज डॉकरेल से बचना जरूरी

    आयरलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल इस टीम की रीड की हड्डी हैं. मिडिल ओवर्स में डॉकरेल बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं. डॉकरेल विकेट लेने में माहिर नहीं हैं लेकिन डॉट गेंद फेंकने में वो आयरलैंड के नंबर 1 बॉलर हैं. इस खिलाड़ी को 136 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.2 रन प्रति ओवर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

    March 6, 2026
    Read More

    एचआरडीए की अच्छी पहल: हरिद्वार में शुरू हुआ “प्ले टू राइज़” स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा मुफ्त कोचिंग का मौका

    July 18, 2025
    Read More

    उत्तराखंड राजधानी देहरादून में पहली बार डीसीएल मैच का किया जा रहा आयोजन

    April 9, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?