Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»खेल»T20 World Cup 2024: 4 बड़ी मुसीबत में फंसी टीम इंडिया, ऐसे तो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएंगे!
    खेल

    T20 World Cup 2024: 4 बड़ी मुसीबत में फंसी टीम इंडिया, ऐसे तो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएंगे!

    Social ScanBy Social ScanJune 12, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज कमाल रहा है. पहले मैच में उसने आयरलैंड को हराया और दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी. इन दो जीत के साथ ही अब टीम इंडिया का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो गया है. हालांकि बड़ी बात ये है कि लगातार दो जीत के बावजूद रोहित एंड कंपनी चार बड़ी मुसीबतों में फंसी हुई है. टीम इंडिया में चार ऐसी कमजोरियां दिखाई दे रही हैं जो आगे जाकर उसे परेशान कर सकती हैं. यही नहीं नॉक आउट राउंड में उसे हार का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो चार मुसीबतें जिनपर रोहित शर्मा पार पाना चाहेंगे. .

    विराट की पोजिशन और फॉर्म

    जो विराट कोहली टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत हैं, अब वो ही इस टीम के लिए थोड़ी मुश्किल का सबब बने हुए हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में तो रन बनाए लेकिन वहां इस्तेमाल हुई पिच अलग थीं. अमेरिकी पिच पर विराट के बल्ले पर बॉल ठीक से नहीं आ रही है और यही वजह है कि वो पहले दो मुकाबलों में सिर्फ पांच ही रन बना सके. विराट कोहली के फेल होने की बड़ी वजह उनकी बैटिंग पोजिशन भी रही. विराट ओपनिंग कर रहे हैं और टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने इस पोजिशन पर ज्यादा बैटिंग नहीं की है. सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया विराट की पोजिशन को दोबारा नंबर 3 पर करेगी? क्योंकि यही वो नंबर है जिसपर खेलते हुए विराट ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

    शिवम दुबे की फॉर्म

    शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में लंबे-लंबे छक्के लगाए लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए जैसे ही उनका टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ उनकी फॉर्म गड़बड़ा गई. दुबे ने पाकिस्तान के खिलाफ खासतौर पर निराश किया. उनके बल्ले से 3 रन निकले लेकिन यहां सबसे बड़ी बात ये है कि वो सिंगल रोटेशन करने में नाकाम रहे, जो कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है. दुबे का हल निकालना बेहद जरूरी है, नहीं तो आगे चलकर टीम इंडिया को परेशानी हो सकती है.

    सूर्यकुमार यादव भी बन रहे हैं दिक्कत

    सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद आईपीएल में वापसी की थी. इस खिलाड़ी ने पिछले महीने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतक भी लगाया था लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया. पिछली पांच पारियों में ये खिलाड़ी सिर्फ एक बार 30 का आंकड़ा छू पाया. जाहिर तौर पर सूर्यकुमार की ये फॉर्म टीम इंडिया के लिए कतई अच्छी खबर नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में भी वो 7 रन बना सके. सूर्या ने अबतक आईसीसी टूर्नामेंट में खुद को साबित नहीं किया है और अगर मौजूदा टूर्नामेंट में भी ऐसा नहीं हुआ तो टीम इंडिया को आप भारी मुसीबत में पाएंगे.

    रवींद्र जडेजा का क्या करें?

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि रवींद्र जडेजा बड़े ऑलराउंडर हैं और वो मैच विनर भी हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनका खराब प्रदर्शन जारी है. जडेजा अबतक टी20 वर्ल्ड कप में खेली 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बना सके हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से कम है. हालांकि महज 7 के इकॉनमी रेट से उन्होंने 21 विकेट चटकाए हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में इस्तेमाल हो रही पिच पर उनकी बैटिंग की भी बहुत जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

    March 6, 2026
    Read More

    एचआरडीए की अच्छी पहल: हरिद्वार में शुरू हुआ “प्ले टू राइज़” स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा मुफ्त कोचिंग का मौका

    July 18, 2025
    Read More

    उत्तराखंड राजधानी देहरादून में पहली बार डीसीएल मैच का किया जा रहा आयोजन

    April 9, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    हिमांशु कुमार से देवी शरण तक…यूपी के वो अधिकारी जो योगी सरकार में हो चुके हैं सस्पेंड

    July 16, 2024

    सावन का पहला सोमवार: काशी में उमड़ेंगे भक्त, वाराणसी में इन मार्गों पर 60 घंटों का ट्रैफिक डायवर्जन

    July 21, 2024

    युवक ने सरेराह उस्तरे से काटा अपना गला, दो भाइयों को फंसाना चाहता था… Video से खुल गई पोल

    July 26, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?