Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»धर्म»अपनी ही बारात में दिगंबर पहुंचे शिव, आगे निकले देवता तो भोलेनाथ ने ऐसे बुलाए ‘खास बाराती’
    धर्म

    अपनी ही बारात में दिगंबर पहुंचे शिव, आगे निकले देवता तो भोलेनाथ ने ऐसे बुलाए ‘खास बाराती’

    Social ScanBy Social ScanJuly 23, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सावन के महीने में भोलेनाथ की चर्चा हो तो उनके विवाह का प्रसंग जरूर आता है. दरअसल ब्रह्मा की सृष्टि में ऐसा विवाह ना तो कभी हुआ और न ही कभी होगा. इस विवाह में दूल्हे का स्वरुप तो अनूठा था ही, बाराती भी एक से बढ़कर एक थे. दूल्हा बने बाबा खुद नंदी पर सवार होकर दिगंबर अवस्था में ही ससुराल पहुंचे. उनके साथ चल रहे बाराती भी किसी सभ्य समाज के लोग नहीं थे, बल्कि सभी के सभी उनके अपने गण थे. जैसे ही यह बारात राजा हिमाचल के जनवासे में पहुंची, बारात देखने आए लोगों की हालात खराब हो गई. आगवानी करने आए लोग तो जान बचाने के लिए गिरते पड़ते भागे थे.

    आइए शुरू से इस प्रसंग की शुरूआत करते हैं. सप्तऋषियों ने जब भगवान शिव के साथ माता पार्वती के विवाह की तिथि निर्धारित कर दी, उसी समय भगवान शिव ने सभी देवताओं को न्योता भिजवा दिया था. ब्रह्मा-विष्णु समेत सभी देवगण समय से बारात में शामिल होने के लिए कैलाश पर्वत पहुंच भी गए, लेकिन वहां देखा तो भगवान शिव अपनी पारंपरिक वेश भूषा में बर्फ की शिला पर बैठे थे. उन्हें देखकर देवगण कानाफूसी करने लगे. इसे देखकर भगवान विष्णु ने सभी देवताओं को हिमाचल नगरी की ओर प्रस्थान करने को कहा.

    चिता भस्म से हुआ श्रृंगार

    देवताओं के जाने के बाद शिवगणों ने भोलेनाथ से उनकी शिकायत की. कहा कि किसी भी देवता ने यह नहीं सोचा कि दूल्हे को तैयार भी करना है. उस समय शिव ने मुस्कराते हुए कहा कि उनका श्रृंगार तो उनके गण ही कर सकते हैं, यह काम देवता के बस का नहीं. यह सुनते ही शिवगण खुश हो गए. तुरंत एक गण दौड़ कर श्मशान गया और वहां जलती चिता से गर्मागर्म भस्म लाकर बाबा के बदन पर पोत दिया. दूसरा गण ढेर सारे सांप पकड़ लाया.

    बासुकी तो पहले से ही बाबा के गले में थे ही, छोटे छोटे सांपों को गणों ने बाजू बंद, कमरबंद और कान के कुंडल आदि के रूप में लगा दिया. यहां तक कि बाबा की जटाओं को लपेट कर जब सांप से ही बांधकर मउर का रूप दे दिया. इतना करने के बाद भी बाबा निवस्त्र ही थे. ऐसे में एक गण ने जिस बाघंबर पर बाबा बैठे थे, वहीं उठाकर उनकी कमर में लपेट दिया. चूंकि इस बाघंबर में कोई बटन तो थे नहीं, इसलिए एक सांप से ही उसे कमर में बांध दिया.

    तुरही बजाकर बाबा ने बुलवाए अपने गण

    जब बाबा तैयार हो गए तो गणों ने कहा कि सभी देवता तो पहले ही जा चुके हैं. ऐसे में बिना बारातियों के दूल्हा सरकार कैसे जाएंगे. उस समय भगवान शिव ने कहा कि अपने गणों को बुलाओ. इसके बाद शिव के तीसरे गण श्रृंगी ने हर हर महादेव का नारा लगाते हुए बैल के सिंग से बना वाद्ययंत्र तुरही बजाया. इसकी आवाज जैसे ही दूनिया भर के भूत, प्रेत, हाकिनी, डाकिनी, साकिनी, पिशाच, पिशाचिनी, कीड़े-मकोड़े, जीव जंतुओं को मिली, सभी के सभी हर हर महादेव का नारा लगाते हुए कुछ ही छणों के अंदर कैलाश पहुंच गए.

    बाबा की बारात का वर्णन करते हुए श्रीराम चरित मानस में तुलसीदास जी लिखते हैं कि ‘कोउ मुख हीन बिपुल मुख काहू। बिनु पद कर कोउ बहु पद बाहू॥ बिपुल नयन कोउ नयन बिहीना। रिष्टपुष्ट कोउ अति तनखीना॥’ उसके बाद बारात निकली और बाबा के जयकारे लगाते और नाचते गाते हिमाचल नगरी में प्रवेश किया. चूंकि इस दौरान सभी नाच रहे थे, ऐसे में बाबा के कमर में बाघंबर से लिपटा सांप भी नाचने लगा. ऐसा होते ही बाघंबर खुलकर कहां गिर गया, किसी को पता ही नहीं चला.

    डर कर भागे अगवान

    उधर, जनवासे में राजा हिमाचल की ओर से कुछ लोग बारात की आगुवानी के लिए पहुंचे थे, उन्होंने जैसे ही दूल्हा बने बाबा और उनके बारातियों को देखा, जान बचाने के लिए गिरते पड़ते भागे. इसे गोस्वामी तुलसीदास जी इस प्रकार बयां किया है ‘हियँ हरषे सुर सेन निहारी। हरिहि देखि अति भए सुखारी॥ सिव समाज जब देखन लागे। बिडरि चले बाहन सब भागे॥’ उस समय कुछ बच्चों ने भी बाबा की बारात को देखी थी. इन बच्चों ने अपनी माताओं से कहा था कि दूल्हा नंग धड़ंग है. उसकी बारात में आदमी नहीं, भूत पिशाच हैं.

    इन बच्चों ने अपनी माताओं को दरवाजे बंद करने के लिए कहा. कहा कि एक भी बाराती किसी के घर में घुस गया तो उसका जिंदा बचना मुश्किल है. इस बात को तुलसी दास जी ने इस प्रकार से व्यक्त किया है. वह लिखते हैं कि ‘कहिअ काह कहि जाइ न बाता। जम कर धार किधौं बरिआता॥ बरु बौराह बसहँ असवारा। ब्याल कपाल बिभूषन छारा॥’ वह आगे लिखते हैं कि ‘तन छार ब्याल कपाल भूषन नगन जटिल भयंकरा। संग भूत प्रेत पिसाच जोगिनि बिकट मुख रजनीचरा॥ जो जिअत रहिहि बरात देखत पुन्य बड़ तेहि कर सही। देखिहि सो उमा बिबाहु घर घर बात असि लरिकन्ह कही॥’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    “यूसीसी में बड़ा संशोधन: पहचान छुपाकर शादी अब अमान्य, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की मुहर”

    January 16, 2026
    Read More

    “मुख्यमंत्री धामी ने कुरुक्षेत्र में विराट संत सम्मेलन 2027 के कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को दिया निमंत्रण”

    November 29, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    हिमांशु कुमार से देवी शरण तक…यूपी के वो अधिकारी जो योगी सरकार में हो चुके हैं सस्पेंड

    July 16, 2024

    सावन का पहला सोमवार: काशी में उमड़ेंगे भक्त, वाराणसी में इन मार्गों पर 60 घंटों का ट्रैफिक डायवर्जन

    July 21, 2024

    युवक ने सरेराह उस्तरे से काटा अपना गला, दो भाइयों को फंसाना चाहता था… Video से खुल गई पोल

    July 26, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?