Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
    • राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»बिहार»राजस्व, शिक्षा और कानून… बिहार में नीतीश कैबिनेट के इन मंत्रालयों में क्यों नहीं टिकते मंत्री?
    बिहार शिक्षा

    राजस्व, शिक्षा और कानून… बिहार में नीतीश कैबिनेट के इन मंत्रालयों में क्यों नहीं टिकते मंत्री?

    Social ScanBy Social ScanJuly 27, 2024Updated:January 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. इस नियुक्ति के बाद उनका मंत्री पद से इस्तीफा तय माना जा रहा है. जायसवाल अभी नीतीश कैबिनेट में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री हैं. जायसवाल का इस्तीफा अगर होता है, तो यह पहली बार होगा, जब विधानसभा के एक ही कार्यकाल में राजस्व विभाग में 4 मंत्री बदल जाएंगे. हालांकि, बिहार में राजस्व एकमात्र विभाग नहीं है, जहां मंत्री नहीं टिक पा रहे हैं.

    नीतीश कैबिनेट के शिक्षा और गन्ना विभाग का भी यही हाल है. इन विभागों में भी नीतीश कुमार के रहते पिछले 4 साल में कई मंत्री बदले जा चुके हैं.

    राजस्व मलाईदार मंत्रालय पर मंत्री उपेक्षित

    बिहार में राजस्व विभाग को मलाईदार मंत्रालय के नाम से भी जाना जाता है. इस विभाग के जिम्मे सरकारी जमीनों का रखरखाव, भूमि मापन और सीमांकन है. भूमि सुधार का काम भी इसी विभाग के अधीन है. बिहार के सभी अंचलाधिकारी भी इसी विभाग के तहत काम करते हैं.

    दिलचस्प बात है कि नीतीश सरकार के इस कार्यकाल में राजस्व मंत्री उपेक्षित ही रहे हैं. 2020 से अब तक इस विभाग में 4 मंत्री बन चुके हैं. 2020 से 2022 तक रामसूरत राय इस विभाग के मंत्री थे. नीतीश के पलटी मारने पर उनकी कुर्सी चली गई. 2022 में आरजेडी के दिग्गज नेता आलोक मेहता इस विभाग के मंत्री बनाए गए.

    मेहता ने मंत्री बनते ही राज्य के कई अंचलाधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी. इससे नाराज होकर नीतीश ने उनके फैसले पर ही रोक लगा दिया. यह विभाग इसके बाद ललित यादव के पास चली गई. नीतीश ने जब फिर पलटी मारी तो यह विभाग कुछ दिनों के लिए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास थी. बाद में दिलीप जायसवाल को सौंपी गई.

    मंत्री बनते ही जायसवाल ने इस विभाग में रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बिना घूस लिए यहां कोई काम नहीं हो रहा है.

    शिक्षा विवादित विभाग, 4 साल में 5 मंत्री बदले

    2020 के बाद से बिहार में शिक्षा सबसे विवादित विभाग बन गया है. पिछले 4 साल में इस विभाग में 5 मंत्री बदले जा चुके हैं. नीतीश कुमार 2020 में जब फिर से मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने शिक्षा विभाग की कमान मेवालाल चौधरी को सौंपी, लेकिन डिग्री विवाद में आने की वजह से चौधरी की कुर्सी चली गई.

    यह विभाग इसके बाद विजय चौधरी को दिया गया, लेकिन 2022 में नीतीश कुमार के पलटी मारने की वजह से विभाग आरजेडी के खाते में चली गई. आरजेडी के चंद्रशेखर यादव इस विभाग के मंत्री बनाए गए. मंत्री बनने के बाद चंद्रशेखर खूब विवादों में आए, जिससे नाराज होकर नीतीश ने इसकी कमान आलोक मेहता को सौंप दी.

    हालांकि, मेहता इस विभाग में ज्यादा दिन तक नहीं रह पाए. नीतीश के पलटी मारने की वजह से यह विभाग फिर से विजय चौधरी को मिल गई. बाद में चौधरी से लेकर यह विभाग सुनील कुमार को दे दी गई.

    कानून भी बेहाल, यहां भी नहीं टिकते मंत्री

    बिहार में कानून विभाग का भी हाल ठीक नहीं है. यहां भी मंत्री नहीं टिक पा रहे हैं. 2020 से अब तक इस विभाग में 5 मंत्री बन चुके हैं. 2020 में सरकार गठन के वक्त रामसूरत राय को इस विभाग की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन एक साल बाद ही उनसे यह विभाग लेकर प्रमोद कुमार को दे दिया गया.

    2022 में नीतीश कुमार ने पलटी मारी तो विभाग की जिम्मेदारी कार्तिक कुमार को दी गई, लेकिन अदालत से वारंटी घोषित होने की वजह से यह विभाग उनसे लेकर शमीम अहमद को दे दी गई. वर्तमान में इस विभाग के मंत्री नितिन नवीन हैं.

    मंत्रियों के लिए गन्ना विभाग पहेली बना

    बिहार में गन्ना विभाग भी मंत्रियों के लिए पहेली बना हुआ है. पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा 6 इसी विभाग के मंत्री बदले गए हैं. 2020 में नीतीश कुमार ने अमरेंद्र प्रताप सिंह को इस विभाग की कमान सौंपी थी. एक साल बाद उनसे लेकर यह विभाग प्रमोद कुमार को दे दिया गया.

    नीतीश कुमार ने पलटी मारी तो यह विभाग शमीम अहमद को मिल गई. कुछ ही महीने शमीम इस विभाग में मंत्री रहे. इसके बाद आलोक मेहता को यह विभाग मिल गया. चंद्रशेखर को जब शिक्षा विभाग से हटाया गया तो उन्हें गन्ना विभाग की भेजा गया.

    नीतीश बीजेपी के साथ आए तो यह विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को मिली. वर्तमान में कृष्णनंदन पासवान इसके मंत्री हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    “बालिका शिक्षा में उत्तराखंड ने रचा इतिहास — UNESCO की वैश्विक रिपोर्ट में ICT–AI नवाचारों को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान”

    December 8, 2025
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया संबोधित, कहा — शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण है

    November 13, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026

    सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    March 23, 2026

    सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

    March 23, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?