मसूरी के शहीद स्थल परिसर में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिन-रात आंदोलन कर रहे पटरी व्यापारियों की हालत ठंड के चलते बिगड़ती जा रही है। इसी बीच धरना स्थल पर एक महिला पटरी व्यापारी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पटरी व्यापारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद वे बीते कई दिनों से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। रात में तापमान गिरने के कारण कई आंदोलनकारियों की तबीयत प्रभावित हो रही है। महिला व्यापारी की तबीयत बिगड़ना इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी अपना आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।इधर, मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत को लेकर बुधवार को 23 साल बाद इद्रमणी बाडोनी जी की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। एक ओर शहर में उत्सव और सांस्कृतिक रंग बिखरे हुए थे, वहीं दूसरी ओर शहीद स्थल पर पटरी व्यापारी अपनी आजीविका और अधिकारों को लेकर संघर्षरत दिखाई दिए।पटरी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन उनके साथ लगातार भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाने के बावजूद न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने धरना स्थल पर पहुंचा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अंजाम चाहे जो भी हो, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। पटरी व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं के समाधान और उन्हें व्यवस्थित किए जाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। महिला व्यापारी की तबीयत बिगड़ने की घटना ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और सरकार इस आंदोलन को लेकर क्या रुख अपनाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Wednesday, March 25

