Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»शीतलहर से राहत हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, अलाव, रैन बसेरे, कंबल वितरण एवं राशन आपूर्ति सुनिश्चित
    उत्तराखण्ड खास ख़बर देश राज्य समाचार

    शीतलहर से राहत हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, अलाव, रैन बसेरे, कंबल वितरण एवं राशन आपूर्ति सुनिश्चित

    Social ScanBy Social ScanDecember 25, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में जनपद में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन, जरूरतमंदों एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाव प्रदान करने के लिए त्वरित, प्रभावी एवं बहुआयामी कदम उठाए गए हैं। सभी तहसीलों में अलाव जलाने, रैन बसेरों के संचालन के साथ-साथ कंबल वितरण एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

    नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। बागेश्वर नगर में तहसील परिसर, जिला अस्पताल, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, गोमती पुल, सरयू पुल तथा ट्रामा सेंटर के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद के चौराहों, बाजारों, बस अड्डों, अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों एवं जरूरतमंदों को राहत मिल रही है।

    शीतलहर से प्रभावी सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न तहसीलों में कुल 06 रैन बसेरे संचालित किए गए हैं, जिनमें 26 बेड की सुविधा उपलब्ध है। तहसील बागेश्वर अंतर्गत स्वराज भवन में 04 बेड, तहसील कपकोट क्षेत्र में केदारेश्वर मैदान स्थित आपदा राहत शिविर में 10 बेड तथा भराड़ी क्षेत्र में 04 बेड क्षमता का अस्थायी रैन बसेरा स्थापित किया गया है। तहसील गरुड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोसानी के कक्ष में 02 बेड, तहसील कांडा में जिला पंचायत गेस्ट हाउस में 02 बेड तथा धरमघर में वन विभाग गेस्ट हाउस के कक्ष में 04 बेड क्षमता का रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है।

    ठंड से अतिरिक्त सुरक्षा के लिए जरूरतमंदों एवं असहाय व्यक्तियों को कंबलों का वितरण भी निरंतर किया जा रहा है। वहीं, ऊँचाई वाले एवं हिमपात संभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन की दुकानों में समय रहते पर्याप्त खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है, ताकि बर्फबारी अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पेट्रोल पंपों में ईंधन की उपलब्धता और आपातकालीन रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित करने तथा घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

    स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं 108 सेवाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा दवाइयों सहित आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि जनपद का कोई भी व्यक्ति शीतलहर से प्रभावित न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?