Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
    • राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»बाप गुरू, बेटा दुश्मन… पूर्वांचल का वो चेहरा जिसके डर से अतीक अहमद भी बदल लेता था अपना रास्ता
    उत्तरप्रदेश

    बाप गुरू, बेटा दुश्मन… पूर्वांचल का वो चेहरा जिसके डर से अतीक अहमद भी बदल लेता था अपना रास्ता

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में साल 1996 में अगस्त का महीना था. सिविल लाइंस में पैलेस थिएटर के बाहर काफी गहमागहमी थी. ठीक उसी समय सपा के विधायक जवाहर यादव अपनी मारूति कार से आए. यहां वह रूके ही थे कि पीछे से आई एक वैन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. जवाहर यादव अभी कुछ समझ पाते और गाड़ी से निकलकर अपने बचाव के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही वैन में से निकले एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. उस समय इलाहाबाद के लोगों ने पहली बार ऐसा हथियार देखा था, जिससे अंधाधुंध फायरिंग होती है.

    इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, इलाहाबाद के ही बारा से विधायक रहा उदयभान करवरिया था. वहीं उदयभान करवरिया, जिसके पिता और रेत माफिया भुक्कल महाराज की कभी इलाहाबाद में तूती बोलती थी.पुलिस का दावा है कि इलाहाबाद के आपराधिक इतिहास में पहली बार यहां AK47 का इस्तेमाल किया गया था. इस वारदात में तीन लोगों की हत्या हुई थी और इसी मामले में उदयभान करवरिया उनके भाई और पूर्व सांसद सूरजभान करवरिया को आजीवन कारावास की सजा हुई थी.

    उदयभान के पिता से पुलिस अफसर भी खाते थे खौफ

    चूंकि एक दिन पहले ही उदयभान करवरिया की सजा राज्य सरकार की कृपा से माफ हुई है और वह जेल से बाहर आ गया है, इसलिए लाजमी है कि उसकी क्राइम कुंडली से लेकर राजनीतिक इतिहास पर एक नजर डाल लिया जाए. उदयभान करवरिया को आपराधिक विरासत अपने पिता से ही मिली है. उसके पिता भुक्कल महाराज का इलाहाबाद में ऐसा खौफ था कि बड़े से बड़ा करोबारी उसका नाम सुनकर ही कांप जाता था. इसके खौफ का अंदाजा साल 1981 की एक घटना से लगाया जा सकता है.

    पूर्वांचल का बड़ा माफिया था भुक्कल महाराज

    उस समय इलाहाबाद के एसएसपी हरिदास राव से उत्तर प्रदेश में बीपी सिंह सरकार के गृहमंत्री चौधरी नौनिहाल सिंह मिलने पहुंचे. उन्होंने अपने साथ आए युवक की पहचान एसएसपी से भुक्कल महाराज के रूप में कराई तो एसएसपी ने नौनिहाल सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की थी. कहा था कि उनकी कृपा से ही वह सबसे बड़े बदमाश की शक्ल देख पाए हैं. यह मुलाकात उस समय अखबारों की सुर्खियां बना था. हालांकि इस मुलाकात की खबर तत्कालीन सीएम बीपी सिंह को मिली तो उन्होंने एसएसपी को तो सस्पेंड किया ही, मंत्री चौधरी नौनिहाल सिंह से भी गृह मंत्रालय छीनकर शिक्षा विभाग देखने को कह दिया था.

    पिता भुक्कल महाराज को नहीं मिल पाई राजनीति में एंट्री

    इस घटना के बाद माफिया डॉन भुक्कल महाराज उर्फ वशिष्ठ नारायण करवरिया ने राजनीति में भाग्य आजमाया. वह इलाहाबाद (उत्तर) और इलाहाबाद (दक्षिण) से तीन बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार गया. भुक्कल महाराज पूर्वांचल के माफिया डॉन अतीक अहमद का आपराधिक गुरू भी था. बाद में अतीक अहमद ने भुक्कल महाराज की हत्या कर यमुना के घाटों से रेत खनन, रियल एस्टेट, सरकारी ठेकों आदि के अवैध कारोबार पर कब्जा कर लिया था.

    2002 में पहली बार विधायक उदयभान करवरिया

    भुक्कल महाराज की हत्या के के बाद उसके बेटे उदय भान करवरिया ने साल 2002 में बारा सीट से जीत कर अपने पिता का सपना पूरा किया. बीजेपी के टिकट पर उदयभान करवारिया ने साल 2007 में दोबारा जीत दर्ज की. वहीं, अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उदयभान ने भी अपराध का रास्ता अख्तियार किया और अतीक से दुश्मनी ठान ली. देखते ही देखते यह दुश्मनी इतनी बड़ी हो गई कि अतीक अहमद उससे खौफ खाने लगा. यहां तक कि उदयभान करवरिया के रास्ते में आने से भी वह भरसक परहेज करता था.

    राजनीतिक रसूख से दबाया जवाहर हत्याकांड

    राजनीति में आने के बाद उदयभान करवरिया ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल जवाहर हत्याकांड को दबाने के लिए किया. इसके चलते बाद में आई कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह और मायावती की सरकारों के दौरान इस मुकदमे में कोई प्रगति नहीं हुई. हालांकि अखिलेश यादव जब पहली बार सीएम बने तो जवाहर यादव की पत्नी ने उनसे मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा. इसके बाद पुलिस ने उदयभान करवरिया और उसके भाइयों भाइयों कपिल मुनि करवरिया और पूर्व सांसद सूरजभान करवरिया के खिलाफ घेरा कस दिया. इसके फलस्वरुप इन सभी ने सरेंडर किया और साल 2015 में इन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकी.तब से 8 साल 3 महीने और 22 दिन ये सभी प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    हनुमान मंदिर से देर रात दानपात्र चोरी कर लें गए स्कूटी सवार चोर, जांच में जुटी पुलिस

    December 15, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026

    सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    March 23, 2026

    सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

    March 23, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?