चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। पौड़ी जिले की सीमा पर कलियासौड़ से आगे मिनी गोवा बीच क्षेत्र में नदी का पानी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया, जिससे मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। एहतियातन पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को फरासू और कलियासौड़ चौकी पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। श्रीनगर क्षेत्र में भी अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से धारी देवी मंदिर मार्ग स्थित दुकानों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर और सभी दुकानें बंद करा दी हैं। जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस लगातार मुनादी कर लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील कर रही है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

