Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»बिहार»बिहार: तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, 6 बदमाशों ने गन पॉइंट पर करोड़ों की ज्वेलरी लूटी
    बिहार

    बिहार: तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, 6 बदमाशों ने गन पॉइंट पर करोड़ों की ज्वेलरी लूटी

    Social ScanBy Social ScanJuly 26, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिहार के पूर्णिया में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपयों की भीषण डकैती को अंजाम दिया है. वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इलाके को सील कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है. डकैती डालने आए बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है. बदमाश पूरे प्लान के साथ वारदात को 15 मिनट में अंजाम देकर चले गए.

    लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 6 बदमाशों ने करोड़ों के कैश और ज्वेलरी के लूट की घटना को अंजाम दिया है. शोरूम के एक कर्मचारी के मुताबिक, 3 बदमाश ग्राहक बनकर तनिष्क शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर आए और ज्वेलरी दिखाने को कहा. करीब 10 मिनट तक सेल्समैन को बदमाशों ने अपनी बातों में उलझाए रखा और रेकी भी करते रहे. रेकी करते हुए उन्होंने अपने तीन साथियों को फोन कर बुलाया.

    साथ लाए बैग में भर ले गए ज्वेलरी और कैश

    तीनों बदमाशों के अंदर आते ही पहले से मौजूद बदमाश भी हरकत में आ गए और उन्होंने अपने-अपने हथियार निकाल लिये. बाद में शोरूम में दाखिल हुए तीनो बदमाशों ने नीचे के सभी कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लेकर उन्हें ऊपर के फ्लोर पर ले गए. उन्होंने गार्ड सहित सभी कर्मचारियों को एक जगह बैठ जाने को कहा. वहीं 2 बदमाश नीचे और 2 ऊपर के फ्लोर पर अपने साथ लाये बड़े बैग में ज्वेलरी और कैश भरने लगे. बाकी के 2 बदमाश गन पॉइंट पर कर्मचारियों को रखे हुए थे.

    10-15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

    सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. बदमाशों ने 10 से 15 मिनट में इस बड़े लूटकांड को अंजाम दिया है. बदमाशों के हाथ करोड़ो का ज्वेलरी और कैश लगा है. डकैती की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हैरत की बात यह है कि बदमाशों ने अपने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया था, सिर्फ दो बदमाश मास्क लगाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. घटना को अंजाम देने के बाद 2 बाइक पर ट्रिपल लोडिंग सवार होकर अलग अलग रास्तों से बड़ी आसानी से फरार हो गए.

    भागते वक्त गिरी बदमाश की पिस्टल

    फरार होते वक्त एक बदमाश का पिस्टल भी गिर गया. घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की काफी तादात में भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पर पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और डीआईजी विकास कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. स्थानीय नागरिक अमरेश कुमार ने बताया कि वह शोरूम के पास ही रहते हैं, दिन के 12 बजे के आसपास तीन लोगों को उन्होंने अंदर प्रवेश करते देखा था. मगर उन्हें सब नार्मल लगा था.

    उनके सामने ही तीनो बाहर भी निकले, फिर शोरूम के कर्मचारी ‘गोली मार दिया, गोली मार दिया’ कह कर दौड़ते हुए नजर आए. तब उन्हें लूट की घटना की वारदात का पता चला. शोरूम के पास एक नर्सिंग होम के सामने अपराधियों ने बाइक लगा रखी थी. जिस पर चढ़ते वक्त उसका पिस्टल गिर गया. जिसे एक ऑटो चालक ने उठा लिया. उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना की वारदात को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी लुटेरे बाहर के थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    बिहार के टीचर्स को BPSC की चेतावनी… ऐसा किया तो कटेगी सैलरी

    July 30, 2024
    Read More

    बिहार : वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ऑटो से टकराया, सड़क पर बिछी लाशें; 5 की मौत

    July 29, 2024
    Read More

    गजब! चहारदीवारी, CCTV और बिहार पुलिस की तैनाती… फिर भी थाने के अंदर हो गई चोरी

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?