कुरुक्षेत्र, हरियाणा में International Gita Mahotsav के अंतर्गत आयोजित विराट संत सम्मेलन में पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर पूज्य साधु-संतों को वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले भव्य कुंभ महोत्सव के लिए निमंत्रण भी दिया।

गीता हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक है, जो हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

हमारी सरकार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों का विकास और पवित्र घाटों का सौंदर्यीकरण इसी संकल्प का अभिन्न हिस्सा है। इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों में गीता के श्लोकों के वाचन की शुरुआत भी की गई है।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी एवं मध्य प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री Dharmendra Singh Lodhi mla जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


