Browsing: मध्यप्रदेश

इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी। इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा […]

Read More

भोपाल। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ भोपाल से 13 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो शामिल हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। मालूम हो कि गत 14 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। इसका किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। […]

Read More

मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]

Read More

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस […]

Read More

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पीतल मिल चौराहा पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे उनकी फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार और एसपी दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं जिले के एसपी ने बताया कि सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते […]

Read More

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 3 युवकों ने मिलकर इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पानी पीने के बहाने आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने घर में भैंस को चारा दे रही थी। उसी दौरान पास के गांव […]

Read More

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने मंगलवार देर रात तबादला आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाधिकारी केएल चौहान को विशेष सचिव (बिना किसी विभाग के) के पद पर मंत्रालय (सचिवालय) में स्थानांतरित किया गया है। राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार दीपक सोनी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। सोनी के पास मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2010 बैच के भारतीय पुलिस […]

Read More

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में 15 बाराती घायल हो गए। इस हमले के बाद दूल्हा और बाराती डर गए वह गांव में नहीं पहुंचे सीधे थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने पर दुल्हन को बुलाया गया और पुलिस ने वरमाला कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिले से 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां पर सजनी गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने अचानक बारात […]

Read More

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थ यात्रियों की बेरहमी से की गई निर्मम हत्याओं को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस आतंकी हमले में कई यात्री घायल हुए हैं वहीं, कई यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना पर आक्रोश जताते हुए इंदौर में बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जहां आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि एक तरफ धारा 370 हटने के बाद यहां खुशनुमा माहौल है, वहीं आतंकवादी पनप […]

Read More

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला डोंगरगढ़ शहर के भीमनगर का है। जहां पर ममता इंदुरकर के घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए अपने उच्च अधिकारी को अवगत करा टीम गठित कर पतासाजी कर पूरे मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित उसके सहयोगी दोस्त रौनक राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी ने यारी दोस्ती में पैसे खर्च करने के […]

Read More

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मध्यान भोजन के नाम पर हुए लाखों रुपए के घोटाले की एक फोन कॉल ने पोल खोल कर रख दी है। दरअसल सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहले से ही विवादों में रहा है, यहां के तत्कालीन प्राचार्य उद्देश्य जाटों को कुछ माह पहले ही निलंबित किया गया था। अब मध्यान भोजन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, नए प्राचार्य के रूप में सुदर्शन सेठी प्रभार संभाले हुए हैं। एक दिन उन्हें एक कंट्रोल दुकान से एक […]

Read More

तकनीक और सुविधाओं के बदलते दौर में बच्चों के खेलने कूदने का तरीका भी डिजिटल हो गया है। फोन में वीडियो गेम्स से लेकर पीएस5 को अपना खेल का साथी मान चुके बच्चे अब आउटडोर गेम्स में रुचि नहीं दिखाते हैं। तकनीक के मामले में तो उनकी पकड़ मजबूत हो रही है लेकिन क्या इसका प्रभाव बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर होता है ? हां आउटडोर गेम्स में कम रुचि रखने वाले बच्चों का बहुमुखी विकास प्रभावित होता है। न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास पर भी इसका असर दिखाई देता है। उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी […]

Read More

ग्वालियर। बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसने वीडियो और फोटो बना लिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए। छात्रा से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई। अब हजीरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह है […]

Read More

जिला मुख्यालय जगदलपुर से छह किलोमीटर दूर बकावंड ब्लाक के ग्राम इरिकपाल में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। दोपहर 12 से एक बजे के बीच 10-12 लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में पहुंचे और वहां काम कर रहे शेखर कश्यप 25 वर्ष और उनके बड़े भाई दोनों को फरसा कुल्हाड़ी वी तीर से हमला कर बेरहमी ने मार डाला। हत्यारों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने एक शेखर कश्यप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई है। एसपी भी […]

Read More

इंदौर। पुलिस ने ऐसे ठग-लूट गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। आरोपित ने एक महिला से तो शनि की साढ़ेसाती का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया था। इस गिरोह के सदस्य पूरे देशभर में घटनाएं करते हैं। पकड़ा गया आरोपित भी मध्य प्रदेश के देवास और राजस्थान के जयपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सुबह सैर के दौरान महिला को लूटा   इंदौर के एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, स्थानीय अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 30 मई को प्रभा द्विवेदी […]

Read More