Browsing: मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले दो आरोपियों का इस दुकान पर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए यह फायरिंग की गई है। दुकानदार ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। सूचना […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित शासकीय मेंटल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल के माध्यम से हॉस्पिटल प्रबंधन को प्राप्त हुई है। जिसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन ने इंदौर क्राइम ब्रांच को की है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और बम स्क्वॉड , डॉग स्क्वॉड सहित बाणगंगा पुलिस मौके पर चेकिंग करने पहुंच गई। जहां उन्हें इस तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा ई मेल भेजने वाले को आईपी एड्रेस के माध्यम से ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के मेल […]

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर, तुलसी नगर के सरकारी मकानों को तोड़कर 2378 करोड़ रुपए से री-डेवलपमेंट प्लान है। यहीं पर मंत्रियों के लिए बड़े बंगले बनेंगे, लेकिन 29 हजार से ज्यादा पेड़ों की बलि भी चढ़ेगी। इसके विरोध में लोग विरोध में उतर आए हैं। भोपाल के 5 नंबर स्टॉप पर बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान की मौजूदगी में लोगों ने प्रदर्शन किया। जिसमें शिवाजी नगर एवं तुलसी नगर के हज़ारों रहवासी भी शामिल रहे। पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया कि वार्ड-31 और वॉर्ड 46 का […]

Read More

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा के ग्राम गोरलिखापा के पास दो बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई, घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, इस हादसे में 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुर्णा के ग्राम देवनाला से सुनील कुंभरे अपने दो बच्चों के साथ घर जा रहा था।  तभी गोरलिखापा के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक चालाक की सुनील की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई, यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी की 3 व्यक्ती ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक आरक्षक ने अपनी पत्नी को फोन कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी आरक्षक ने बुधवार को कई थानों की पुलिस को चकरघिन्नी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरक्षक को राजस्थान के करौली से ढूंढ निकाला है। वह यहां पर अपने मामा के घर पर पलंग पर सो रहा था। बुधवार को सबलगढ़ थाने में एक लक्ष्मी नाम की महिला पहुंची थी और उसने खुद को निरार थाने में तैनात आरक्षक शिव शंकर रावत की पत्नी बताया था। रोती हुई महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का अपहरण हो गया […]

Read More

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के गंज के बेडरी हार में भटियापुरा में नीम के पेड़ के पास एम्बुलेंस में चल रहे जुआ को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए इस जुए पर हुई छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया है, और ईलाके के लोग दंग रह गए। पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों से 22 हजार रुपए नगद, 52 तास के पत्ते जब्त कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह है पूरा मामला.. बमीठा थाना TI पुष्पक शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस के अंदर जुआ चल रहा है। जुआरियों को […]

Read More

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा जनपद में लोकायुक्त पुलिस ने 6 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल और सचिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एरियर्स का पैसा जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। बड़वारा जनपद पंचायत में पदस्थ लिपिक प्रभारी संजय चतुर्वेदी और सचिव आशीष दुबे पर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने शिकंजा कसते हुए 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आवेदक जितेंद्र सिंह बघेल के अनुसार वह पिपरिया शुक्ला ग्राम पंचायत का सचिव था। जिस की एरियर की राशि साढ़े 7 लाख से अधिक थी, उसे जारी करने के नाम […]

Read More

एमबीए पेपर लिक मामले में BJP नेता बम के आयडलिक कॉलेज पर सख्त एक्शन लिया गया है। आयडलिक कॉलेज पर 5 लाख जुर्माने के साथ 3 साल तक एग्जाम सेंटर बनाने की रोक लग गई है। यह फैसला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने लिया है। दरअसल, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम के आयडलिक कॉलेज से प्रिंसिपल के रूम से फिल्म 3 इडियट की तर्ज पर एमबीए के पेपर गायब हो कर लीक हुए थे। इसी को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना और 3 साल के लिए कॉलेज […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक होटल में रशियन युवती के मिलने से पुलिस विभाग सकते में आ गया। 34 वर्षीय यह युवती जबलपुर क्यों आई है ,पुलिस अभी इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पता चला है कि यह युवती बीते एक सप्ताह से जबलपुर के एक होटल में रुकी हुई थी। पुलिस होटल के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। जिसने की विदेशी लड़की के होटल में ठहरने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। माढ़ोताल थाना पुलिस ने युवती से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के पास वीजा पासपोर्ट तो […]

Read More

मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मोबाइल चलाने को लेकर पति ने एक महिला को डांट लगा दी. इसके बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद खुद भी पी लिया. आनन फानन में महिला और तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वहीं तीनों बच्चों की हालत नाजुक है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल […]

Read More

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आराेपित सेंट्रल जेल में बंद मुकुल सिंह सलाखों से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। बंदी मुकुल बातचीत में प्रहरियों से जेल से बाहर निकलने का तरीका पूछता है। कुछ बंदियों के साथ बातचीत में उसने जेल से भागने के बारे में भी बातचीत की। वह कोई गुप्त रास्ता जानना चाहता है जिससे कि वह बाहर निकल जाएं। जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है जेल अधिकारियों का कहना है कि दो हत्या करके जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे […]

Read More

जबलपुर। नगर निगम ने ‘कबाड़ से कमाल’ का नवाचार कर खूब सुर्खियां बटोरीं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस नवाचार का देशभर में डंका बजा, लेकिन गुजरते वक्त के साथ नगर निगम के अधिकारियों के अनदेखी के चलते कबाड़ से किया कमाल फिर कबाड़ में तब्दील हो रहा है। नगर निगम ने चलन से बाहर हो चुकी सात पुरानी मेट्रो बसों को नागरिकों की सुविधा के लिहाज से चलित पुस्तकालय, बर्तन बैंक, महिलाओं के चेजिंग रूम और आश्रय स्थल और फन बस नाम देकर सात मेट्रो बसों को इस तरह से जनउपयोगी बनाया था, जिसे ‘कबाड़ से कमाल’ नाम दिया गया। डुमना […]

Read More

इंदौर। हाथ-पैर और धड़ काटकर ट्रेन में रखने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंची लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। नागदा और उज्जैन में छानबीन चल रही है। जीआरपी पुलिस को शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। पुलिस दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर जांच करने गई लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज जांच रहे हैं […]

Read More

इंदौर। राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है। एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके […]

Read More

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार सुबह एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर चिमटे से हमला कर दिया। इससे गार्ड के हाथ में चोट लगी है। मामले की शिकायत महाकाल थाने में भी की गई है। मंदिर समिति ने छद्म वेशधारी साधुओं के परिसर में घूमने पर रोक लगा रखी है। गार्ड नियम का पालन कराने गया इसी बात पर विवाद हो गया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी डा. रूबी यादव ने बताया महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भस्म आरती के बाद कुछ साधु वेशधारी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं तथा भक्तों को भस्म बांटते हैं। इससे भक्तों की भीड़ […]

Read More

विदिशा। बुधवार सुबह पीतल मिल चौराहा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित पूर्व विधायक शशांक भार्गव की यूनाइटेड फैक्ट्री (कीटनाशक) में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए बीना, सिरोंज, शमशाबाद, गंजबासौदा, भोपाल, रायसेन जैसे आसपास के शहरों से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। लगभग 20 दमकलों की मदद से 06 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फैक्ट्री में कहीं-कहीं बाद में भी रह-रहकर धुआं उठता देखा जा रहा है। फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। एनडीआरएफ व […]

Read More