ग्वालियर। देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है, हालांकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। ग्वालियर में भले ही बारिश नहीं है, लेकिन लोगों ने अभी से मानसून में घूमने के लिए डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी चार ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो आपको दीवाना बना देंगे। इसलिए अगर अब तक आपने मानसून के मौसम में घूमने की योजना नहीं बनाई है तो यह खबर पढ़ लें… महेश्वर खरगौन से करीब 56 किलोमीटर दूर बसा यह नगर। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह नगर […]
Browsing: मध्यप्रदेश
एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भवन 400 करोड़ में बना, इसमें भर्ती मरीजों के स्वजन के ठहरने के लिए बनी 250 बेड की धर्मशाला भी बनी। अस्पताल तो शुरू हो गया लेकिन धर्मशाला के ताले खुलने का इंतजार दो साल से अटेंडेंट कर रहे हैं। इसे शुरू करने के लिए प्रबंधन को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट नहीं मिल पाया है। यहां ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ मुहावरा पूरी तरह फिट बैठ रहा है। ये धर्मशाला जब से बनी है, तबसे इसमें ताला ही पड़ा है। बजट के अभाव में फर्नीचर व अन्य सामान की […]
जबलपुर। सेना में रहकर दो युद्ध में लड़ते हुए वीरता पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से दी गई पंद्रह एकड़ जमीन का पट्टा आवंटित न किए जाने के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि जमीन के पट्टे के लिए सैनिक रहे व्यक्ति ने तहसीलदार के समक्ष आवेदन किया था। तहसीलदार द्वारा आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के खिलाफ उनके पुत्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में साल 2010 को उक्त याचिका दायर की गई थी याचिकाकर्ता साहेब सिंह बनकर की ओर से हाईकोर्ट […]
जबलपुर। नए नियम के अनुसार एलएलबी में 70 प्रतिशत या तीन साल की वकालत का अनुभव होना अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ने दलील दी गई कि परीक्षा परिणाम पुराने नियम से घोषित कर दिया गया। जिससे मुख्य परीक्षा का कट ऑफ हाई हो गया। कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे कट ऑफ हाई होने के चलते कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे। याचिका में मांग की गई थी कि अपात्रों को बाहर कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार की जाए। यह भी दलील दी […]
इंदौर। रालामंडल क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी की इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। छह दिन से सरगर्मी से ढूंढ रही तेजाजी नगर पुलिस ने कशिश को बाणगंगा क्षेत्र से पकड़ा है। आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी की तलाश है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, रिवेरा फार्म पर शनिवार रात आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल की टीम ने छापा मारा था। आरोपित सोनू गुप्ता, रितेश यादव, हितेश सिंघानी द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। मौके पर गांजा, गोगो पेपर, शराब मिली थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं। अन्य राज्यों के अच्छे प्रयासों को अपनाने के साथ राज्य की परिस्थितियों के अनुसार अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए विषय-विशेषज्ञों की सलाह ली जाए। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम हो। यह भी देखा जाए कि भूमि के वास्तविक मूल्य और जिस दर पर रजिस्ट्री हो रही है, उसमें अधिक अंतर न हो। प्रदेश के जिन स्थानों पर दरों में अधिक असमानता है, वहां दरों को समायोजित किया। राजस्व, धर्मस्व सहित अन्य विभागों की भूमियों पर अतिक्रमण न हो और ऐसी भूमियों के महत्व अनुसार राजस्व प्राप्तियों में […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार सुबह आईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही का पर्दाफाश किया. जिसमें इस सट्टे को खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपियों से 15 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. नकदी के साथ ही विदेशी करेंसी, करोड़ों के लेनदेन का हिसाब, हाईटेक एप्लीकेशन, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप और एक आईपैड जप्त करने की जानकारी दी गई. जबकि इस गिरोह को चलाने वाला मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी सिंह ने बताया […]
उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर के दो घरों में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। सटोरियों के पास से 14.58 लाख रुपये नकद और विदेशी करंसी भी मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इंदौर रोड पर केबीसी होटल के पीछे स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी पीयूष चोपड़ा के घर तथा मुसद्दीपुरा में एक घर पर दबिश दी। दोनों घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस को इनकी गिनती के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ी। सट्टेबाजी कर रहे आरोपितों के पास से एपल के मैकबुक और महंगे फोन भी […]
इंदौर। विदेशी जानवरों की तस्करी को लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जांच अब हैदराबाद तक पहुंच गई है। यहां के एक व्यापारी की दुकान से 4 वाल पाइथन और 5 इगुआना टीम ने जब्त किए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी फरार हो चुका है। व्यापारी से जुड़े लोगों से पूछताछ में सामने आया कि समुद्री मार्ग से जानवरों का भारत में लाया जाता है। चैन्नई, मुंबई और कोलकाता बंदरगाह पर जानवरों को उतरा जाता है। बाद में इन्हें सड़क मार्ग से विभिन्न राज्यों में व्यापारियों तक पहुंचाया जाता है। जानवरों को अफ्रीका, जिम्बाम्बे, केन्या, थाइलैंड से मंगवाया […]
बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती […]
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर […]
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के लिए आईटीबीपी के 53वीं वाहिनी के दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने […]
भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो […]
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]
रतलाम जिले के जावरा शहर में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां देर रात एक मंदिर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर फेंक दिया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठनों को लगी तो वे भडक़ गए और जावरा बंद करवाते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटनाक्रम से नाराज लोगों ने सुबह-सुबह खुल रही दुकानों को वापस बंद करवाया और फोरलेन पर जाम की कोशिश भी की। इसी बीच घंटाघर पर ज्ञापन देने […]
