Browsing: बिहार

बिहार में एक और पुल गिर गया. सीवान जिले में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को धराशायी हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुल पुराना था. वहीं, पुल ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. घटना जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. लोगों के मुताबिक, पुल काफी पुराना था, लेकिन नहर का निर्माण दो साल पहले कराया गया था. आरोप है कि […]

Read More

बिहार के मोतिहारी थाना के हाजत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में एक युवक की मौत होने के बाद गांववालों ने झरोखर थाना का घेराव कर रखा है. थाने का घेराव करने वाले गांववालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है, लेकिन गांववाले अभी भी डटे हुए हैं. गांववालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नन्हक राय की मौत हो गई है. पुलिस को सूचना मिली कि झरोखर थाना के चौकीदार रामसूरत राय का गांव के ही नन्हक राय से जमीनी विवाद था. चौकीदार ने कल सुबह नन्हक राय को एक मोटरसाइकिल चोरी […]

Read More

नीट पेपर लीक मामले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के लिए तेजस्वी के करीबी, उनके सचिव PS (Personal secretary) ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के पीए प्रीतम कुमार के कहने पर नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के के नाम पर एनएचआई के […]

Read More

बिहार हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है. पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द कर दिया है. दरअसल, राज्य में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी होती है, लेकिन बिहार सरकार ने आरक्षण को 65 फीसदी तक बढ़ा दिया था. जिसको हाई कोर्ट ने अब रद्द कर दिया है. राज्य सरकार के शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में एससी,एसटी, ईबीसी और अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने को चुनौती देने वाली याचिकायों को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार के कानून को रद्द कर दिया है. नीतीश कुमार की महागठबंधन वाली सरकार ने आरक्षण को एससी, […]

Read More

बिहार में नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा है. इस बीच पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की है. इनमें से एक नाम सिकंदर यादवेंदु का है. जो नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. खबर आई है कि गिरफ्तार सिकंदर को सस्पेंड कर दिया गया है. सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था जिसे पहले उसके मूल विभाग […]

Read More

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. जायसवाल ने कहा कि बिहार कैबिनेट में फैसला हुआ है कि राज्य के हर जिले में बिहार पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम यानी SIT टीमों का गठन किया जाएगा. उन्होंने ये बयान पूर्णिया के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के नामांकन जनसभा में दिया है. जायसवाल ने ये भी कहा है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा, उसे सीधे गोली मार दी जाएगी. अपराधी अब नही बच पाएगा. बिना नाम लिए बीमा भारती और अवधेश […]

Read More

बिहार के दरभंगा जिले में ट्रक और बुलेट के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस सड़क हादसे में बुलेट सवार दो भाइयों की मौत हो गई है. इस हादसे का शिकार हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए असपताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों के घरवालों को जब उनके बेटों की मौत की सूचना मिली तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था. दोनों भाइयों की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम […]

Read More

बिहार के खगड़िया में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से अपराधी बेलगाम हो गए हैं. यहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. ताजा मामला जिले के मोरकाही थाना इलाके के सबलपुर इटवा का है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर माकपा के स्थानीय नेता की हत्या कर दी. इलाके के चर्चित अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने 55 साल के अमीन को एक गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज […]

Read More

बिहार में छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राम अयोध्या प्रसाद (75) और उनके पुत्र सुनील यादव (27) के रूप में हुई हैं. मुफ्फसिल थाना के तहत आने वाले घोष कॉलोनी में बुधवार को हुए हत्याकांड के पीछे की वजह जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को नजदीकी अस्पाताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने इस मामले में […]

Read More

बिहार के अररिया में युवाओं में रौब दिखाने की होड़ लगी हुई है. सोशल मीडिया पर आए दिन युवा अवैध हथियारों की प्रदर्शन कर रहे हैं. इन युवकों में कानून का कोई डर नहीं दिख रहा. जिले में हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने के मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला जिले के भरगामा थाना क्षेत्र का है. यहां तीन युवकों ने अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. टेबल पर शराब पार्टी करते युवा अवैध हथियारों को थाल […]

Read More

बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लड़कों का जबरन किडनैप किया जाता है. फिर लड़कों की मर्जी के बिना ही किसी भी लड़की से उनकी शादी करवा दी जाती है. भागलपुर से फिर एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक होमगार्ड जवान का पहले अपहरण किया गया. फिर किडनैपर्स उसे 100 किलोमीटर दूर पूर्णिया ले गए. वहां उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया. घटना नवादा के पास की है. पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र के सकूचा का रहने वाला है. सुमित […]

Read More

बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है. गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस […]

Read More

बिहार से मोदी 3.0 में आठ मंत्री बने हैं लेकिन कई जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना एनडीए के लिए विधानसभा चुनाव में परेशानी का सबब हो सकता है. लोकसभा में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एनडीए के परंपरागत मतदाताओं को तोड़ने का जोरदार प्रयास किया था. इसमें वो आंशिक तौर पर कई जगहों पर सफल भी हुए हैं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुछ जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से आठ टिकट कुशवाहा को देना एक […]

Read More

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कई नेताओं को चाय पर बुलाया है. बताया गया है कि पीएम मोदी जिन नेताओं के साथ चाय पर बातचीत करेंगे वे सभी मंत्री बनने वाले हैं. इन्हीं में से एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल हैं. वह राज्य सभा सांसद हैं और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. जेडीयू ने मंत्री पद के लिए रामनाथ ठाकुर का नाम आगे बढ़ाया, जोकि अब मोदी की कैबिनेट में नजर आने वाले हैं. रामनाथ ठाकुर ने मंत्री पद […]

Read More

बिहार के पटना में शास्त्रीनगर कॉलोनी में इंस्पेक्टर के बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. युवकी का…

Read More

जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को पीएम का पोस्ट ऑफर किया था. केसी त्यागी के इस बयान को संजय झा ने कुछ ही घंटे बाद खारिज कर दिया और कहा कि हमारी पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही सीएम को इसके बारे में कुछ पता है. झा ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है. […]

Read More