बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव से बाद से ही बीजेपी से लेकर आरजेडी और अन्य दल अपने-अपने समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गई हैं. वहीं, चुनावी रणनीतिकार से सियासी पिच पर उतरने वाले प्रशांत किशोर (पीके) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. पीके गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे. प्रशांत किशोर ने साथ सूबे की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी के तर्ज पर मुस्लिम राजनीति करने का फैसला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है […]
Browsing: बिहार
बिहार में अगला विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी है लेकिन इसकी बिसात लोकसभा चुनाव से भी पहले ही बिछने लगी थी. बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा तो नहीं हो सका लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा बुलंद होने लगा. नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए का दामन थामा कयासबाजी से शुरू हो गई कि अब अगली डील बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर होगी. इस बीच केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया और मौका केंद्रीय बजट का है तो सवाल है क्या […]
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण हादसा हो गया. बेगूसराय के रतन चौक इलाके में तेज रफ्तार कार और आटो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. लोगों ने बताया कि सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार में बिहट की तरफ जा रही थी. सामने से एक तेज रफ्तार कार भी आ रही थी, दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई […]
बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]
बिहार के पूर्णिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुरालियों ने प्रेमी को पकड़ लिया. गुस्साए ससुरालियों ने उसे बांस के खूंटे में बांधकर जमकर पीटा. काफी देर तक हंगामा होता रहा. लोगों की भीड़ जुट गई. प्रेमी के घर वालों को बुलाकर उसे छोड़ा गया. मामला जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लक्षनपुर गांव का है. प्रेमी को खूंटे से बांधे जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमी के दो बच्चे जबकि प्रेमिका के चार बच्चे हैं. दोनों अररिया जिले के […]
बिहार में लगातार गिर रहे पूल को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है. प्रदेश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाने की बात चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग विभाग के जितने भी पूल हैं, उन सभी पुलों को लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जाए. साथ ही गिरते पूल को लेकर राज्य में राजनीति तेज हो गई है. तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये विभाग पहले राष्ट्रीय जनता दल के पास (महागठबंधन के दौर में) थी. मंत्री […]
बिहार के मोतिहारी में एक साधु मॉब लिंचिंग का शिकार हो गए. भीड़ ने साधु को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भींख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं पड़ा. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड दरोगा ने घायल साधु को भीड़ के चंगुल से बामुश्किल छुडाया. साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित साधु ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना जिले के मलाही थाना […]
बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. आज 4 जुलाई को फिर पुल गिरा. लिहाजा इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. पिछले 3 जुलाई को एक ही दिन में 5 पुल गिर गए तो राजनीति और गरमा गई. सियासत दां एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे. अंग्रेजों से लेकर मुगलों तक का जिक्र होने लगा. इस बीच सरकार बैठकों पर बैठकें कर रही है, आदेश के बाद जांच भी जारी है दूसरी तरफ पुलों का गिरना बदस्तूर जारी है. राजनीति में दोषारोपण अगल बात है लेकिन पुल का गिरना एक सचाई है और इससे जनता भी परेशानी […]
बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. एक बार फिर सारण जिले में पुल हादसा हुआ है. इस बार जिले के लहलादपुर प्रखंड के ढोढ़ स्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया. लगातार बारिश की वजह से इस पुल का पाया धंसने लगा. इसके बाद देखते ही देखते पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. यह पुल करीब 20 साल पहले साल 2004 में तत्कालीन निर्दलीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बनवाया था. इससे पहले सीवान जिले में एक के बाद एक तीन पुल गिर […]
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आखिरकार 22 महीने बाद अपनी पगड़ी उतार ही ली. सिर पर बंधी संकल्प की पगड़ी को सम्राट चौधरी ने रामलला की नगरी अयोध्या में उतार दिया. बुधवार 3 जुलाई की सुबह उन्होंने सरयू नदी में डुबकी लगाई और इसी तट पर मुंडन कराया. सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से अयोध्या धाम के लिए निक थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगल-राज और अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी थी. सरयू नदी पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले डुबकी लगाई और मुंडन कराया. साथ ही अपनी […]
बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव के पास एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं. इनके नाम वीरेंद्र पांडेय और इंद्रा देवी हैं, जो बघैला थाना के पररिया गांव के निवासी हैं. मृतकों में एक अन्य युवक गुड्डू कुमार […]
बिहार के जमुई में एक दामाद ने अपने ससुर को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. ससुर अपनी पत्नी को धोका देकर किसी और के साथ इश्क फरमा रहा था. दामाद को जब ये बात पता चली तो वह यह सब सह न पाया. फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया. फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप […]
बिहार का पटना शहर जो कल तक गोलघर और गांधी मैदान के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह बिहार ही नहीं बल्कि देश भर में नीट पेपर लीक की नई राजधानी के तौर पर मशहूर हो चुका है. पटना कभी प्रतिभाशालियों की फैक्ट्री के लिए भी विख्यात रहा लेकिन पेपर लीक कांड ने प्रतिभा की ये पहचान मिटा दी. पटना ही क्यों, झारखंड का हजारीबाग जो पहाड़ियों और गुफाओं के लिए जाना जाता है लेकिन किसे पता था एक दिन ये शहर पेपर लीक का नया लैंडमार्क बन जाएगा. ना जाने कितनी गुफाओं में पेपर लीक की सचाई दफ्न हैं, […]
बीजेपी छोड़ने के 12 साल बाद संजय कुमार झा जनता दल यूनाइटेड में आधिकारिक तौर पर नंबर-2 के नेता बन गए हैं. शनिवार को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी शख्स को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया […]
बिहार के वैशाली के हाजीपुर में युवक की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं युवक के सिर और आंख पर भी कई बार चाकू से वार किया. इतनी बर्रबरता और वार करने से युवक की मौत हो गई. युवक की हत्या से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्टेशन के पीछे नौरंगाबाद तलाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है. पोखर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने की खबर से आसपास […]
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला दरोगा ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी. वह पटना के श्रीकृष्णानगर की रहने वाली थी. ट्रेनिंग के बाद 21 जून को उसकी साइबर थाना में पोस्टिंग हुई थी. गुरुवार अल सुबह दरोगा ने अपनी मां को फोन किया. उनसे एक घंटे तक बात की. इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया जो कि खुद भी एक कांस्टेबल है. दरोगा ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है. बॉयफ्रेंड ने तुरंत महिला दरोगा के परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद मिठनपुरा पुलिस के साथ दीपिका के […]
