बिहार लोक सेवा आयोग ने ऐसे टीचरों के लिए चेतावनी जारी की है, जो स्कूल में आकर के अपनी अटेंडेंस लगाते हैं और स्कूल में कक्षाओं के संचालन के समय उपस्थित नहीं रहते हैं. टीचरों की तरफ से की गई इस लापरवाही के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से ऐसा करने वाले सभी टीचरों को चेताया गया है. मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बात को स्पष्ट किया है. लोक सेवा आयोग ने नियुक्त किए गए सभी टीचरों, प्रधानाध्यापक तथा नियोजित शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि विभाग को इस […]
Browsing: बिहार
बिहार के वैशाली में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक हाजीपुर के प्रसिद्ध बूढ़ी मैया मंदिर से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा लालगंज मानिकपुर रोड पर वैशाली थाना क्षेत्र […]
बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं […]
बिहार में 65% आरक्षण मामले में नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. SC ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने 20 जून को बिहार सरकार के 65% जाति आधारित आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक मानते हुए रद्द कर दिया था. पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन फिलहाल उसे कोई राहत नहीं मिली है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है. कोर्ट ने वकील मनीष कुमार को […]
बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. बिहार से दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, उसी समय उसका कपलिंक टूट गया, और देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ट्रेन के डिब्बों के अलग होने के बाद भी किसी तरह के कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस, पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में अलग-अलग […]
बिहार के पूर्णियां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां के एक प्राथमिक विद्यायल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने पहले बच्ची को बुरी तरह छड़ी से पीट दिया. फिर जब बच्ची के घरवाले शिक्षक से सवाल करने आए तो शिक्षक ने उन्हें भी बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब सारे ग्रामीण मार खाते बच्ची की दादी की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय की तरफ दौड़े तो आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया. महिला ने बताया कि बच्ची अक्सर घर आकर शिक्षक की शिकायत करती है. मामला पूर्णियां के रूपौली प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलिक टोला गोरियर का […]
बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जीतन सहनी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि अपराधियों ने नंगा नाच कर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. जिस तरह से अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या की है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि जीतन […]
दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. इस नियुक्ति के बाद उनका मंत्री पद से इस्तीफा तय माना जा रहा है. जायसवाल अभी नीतीश कैबिनेट में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री हैं. जायसवाल का इस्तीफा अगर होता है, तो यह पहली बार होगा, जब विधानसभा के एक ही कार्यकाल में राजस्व विभाग में 4 मंत्री बदल जाएंगे. हालांकि, बिहार में राजस्व एकमात्र विभाग नहीं है, जहां मंत्री नहीं टिक पा रहे हैं. नीतीश कैबिनेट के शिक्षा और गन्ना विभाग का भी यही हाल है. इन विभागों में भी नीतीश कुमार के रहते पिछले 4 साल में कई […]
बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है. यहां एक रेप आरोपी बुजुर्ग की मासूम पीड़िता के परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या कर दी. उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिता गया. बदबू आने पर बुजुर्ग की मौत का पता चला. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव से उठी बदबू इतनी भयानक थी कि पुलिस को रूम स्प्रे छिड़कना पड़ा. मौत से पहले आरोपी बुजुर्ग ने हाथ जोड़ और कान पकड़कर माफी भी मांगी थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर […]
बिहार में 3 साल पहले भागलपुर जिले में हुए एक अपराध ने शहर वासियों के दिल को झकझोर कर रख दिया था. यहां गर्भवती महिला काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. इस हत्याकांड में लेडी डॉन जेबा खान व उसके देवर इंतसार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. दोषी करार किए जान के बाद लेडी डॉन कोर्ट में फूट-फूट कर रोने लगी. एडीजे-5 सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने यह फैसला सुनाया. इस हत्या कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मामला चल रहा है. दोषियों को […]
बिहार के पूर्णिया में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपयों की भीषण डकैती को अंजाम दिया है. वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इलाके को सील कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है. डकैती डालने आए बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है. बदमाश पूरे प्लान के साथ वारदात को 15 मिनट में अंजाम देकर चले गए. लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 6 बदमाशों ने करोड़ों के […]
बिहार के पूर्णिया में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक कैदी, हत्या के मामले में पिछले 5 साल से अररिया जेल में बंद था. मृतक की पहचान विवेक कुमार उर्फ लाल यादव उम्र 23 के रूप में हुई है. कैदी को सुपौल सिविल कोर्ट में पेशी के बाद पुनः वापस मंडल कारा ले जाया जा रहा था. परिजनों ने दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर विवेक की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले के बाद से अररिया जेल पुलिस की कस्टडी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. घटना को लेकर […]
बिहार के मोतिहारी से एक मृत लड़की के जीवित होने का मामला सामने आया है. लड़की के मां-बाप ने 19 जून को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शव को बरामद भी किया था, जिसके बाद मां-बाप ने बरामद लड़की की शिनाख्त भी की थी. लड़की की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करके पुलिस ने कुछ लड़कों को भी पकड़ा था, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था, लेकिन अब जिस लड़की को परिवार और पुलिस ने मृत घोषित किया था, वही लड़की जिंदा मिली है. […]
बिहार विधानसभा में महिला विधायक पर विवादित टिप्पणी कर नीतीश कुमार फिर से सुर्खियों में हैं. महिलाओं को लेकर पिछले 3 साल में बिहार के मुख्यमंत्री की जुबान 4 बार फिसल चुकी है. रेखा देवी पर नीतीश कुमार के विवादित बयान को विपक्ष ने महिला सम्मान से जोड़ा है. विपक्ष की रणनीति इस मुद्दे के सहारे नीतीश कुमार के पाले में बाकी बचे महिला वोटों को भी खिसकाने की है. बिहार में महिलाओं को एक वक्त में नीतीश कुमार का कोर वोटर्स माना जाता था, लेकिन पिछले 2 चुनावों का डेटा देखा जाए तो महिलाओं ने 2010 के बाद से […]
बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति लगातार नई-नई दुल्हनों से शादी कर रहा है. अब तक वो 3 शादियां कर चुका है. लेकिन फिर से चौथी बार दोबारा शादी करने जा रहा है. मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति ने कहा- क्या करूं कोई भी पत्नी टिकती ही नहीं. सभी किचकिच करती हैं. शख्स की बातें सुनकर परामर्श केंद्र वाले भी हैरान रह गए. फिर उन्होंने मामले में एक फैसला सुनाया. मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के बरदेला गांव का है. यहां रहने वाली शबनम खातून ने अपने […]
परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को रोकने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पेश किया. बिल का नाम बिहार लोक परीक्षा (अनुसूचित साधन निवारण ) विधेयक 2024 है. ये सदन से बहुमत के साथ पारित भी हो गया. विधेयक में आरोपियों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ जुर्माना का प्रावधान किया गया है. बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘अपराध करने वाले का बचाव करने के लिए सदन से विपक्षी दल बाहर चले गए. बिहार की जनता भी देख रही है. पेपर लीक मामले को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया […]
