एक ओर जहां टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान को लेकर देश में बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रखा है वहीं दूसरी ओर विराट कोहली इन सभी से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. विराट कोहली लंदन की सड़कों पर एक आम इंसान की तरह घूम रहे हैं और बड़ी बात ये है कि उनका बेटा अकाय और पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं. विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फूलों की दुकान पर खड़े हैं. गोद में उनका बेटा अकाय है और वो फूलों की खरीदारी कर […]
Browsing: खेल
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. 41 साल के इस क्रिकेटर का नाम धम्मिका निरोशना है, जो कि श्रीलंका के अंडर 19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई क्रिकेटर की हत्या मंगलवार की रात की गई. बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारी और दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. धम्मिका निरोशना अंडर 19 क्रिकेट के दिनों में इरफान पठान, पार्थिव पटेल जैसे भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ खेल चुके हैं. धम्मिका […]
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले एक बात साफ हो गई और वो ये कि हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है, जिसमें पहले T20 सीरीज खेली जाएगी. हार्दिक पंड्या 3 मैचों की T20 सीरीज तो खेलेंगे. मगर वो उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. अब सवाल है ऐसा क्यों? वजह निजी तो बताई जा रही है लेकिन वो क्या है? क्या वो वजह उनकी पत्नी नताशा से जुड़ी हो सकती है? भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से […]
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे एक से बढ़कर एक सूरमा खिलाड़ी खेल रहे थे. ये वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दर्ज हैं. खुद इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी सिक्सर किंग कहलाते हैं. लेकिन, WCL में पठान भाइयों के तेवर के आगे इन सबका रंग और मिजाज फीका पड़ गया. यूसुफ पठान हों या इरफान पठान दोनों ने छक्के मार-मारकर गर्दा मचा दिया. WCL फाइनल जीतने के बाद जब पठान भाइयों से उनके इस आक्रामक रवैये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने […]
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 के फाइनल में इंडिया चैंपियंस की टीम का सामना पाकिस्तान चैंपिंयस से होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेल रहे हैं. ऐसे में फैंस को एक बार फिर अपने लेजेंड्स खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराया था. इस मैच से जुड़ा इरफान पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आग की तरह वायरल हुआ इरफान पठान का ये Video इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया […]
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमल गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बता दें, इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है. पिछले मैच का हिस्सा रहे आवेश खान को इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. वहीं, आवेश की जगह एक नए गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिला है. इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका सीरीज के चौथे मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे […]
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. जेम्स एंडरसन ने अपने करियर का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके जेम्स एंडरसन को विदाई दी. एंडरसन ने अभी आखिरी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. खत्म हुआ एंडरसन का यादगार करियर जेम्स एंडरसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. वहीं, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. जेम्स एंडरसन ने लगभग 22 […]
24 जून 2024…ये तारीख ऑस्ट्रेलियाई टीम शायद ही कभी भूल पाए वो इसलिए क्योंकि इसी दिन रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 41 गेंदों में 92 रन कूटे थे और उनके बल्ले से निकले थे 8 छक्के. रोहित की उस पारी को अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने याद किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार स्टार्क की प्रतिक्रिया सामने आई है. स्टार्क ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे रोहित ने उनकी गेंदों पर निर्ममता से […]
गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं, मंगलवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर उनकी कोचिंग टीम में और कौन-कौन शामिल होने वाला है? ऐसी खबरें हैं कि गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में नए बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच जुड़ने वाले हैं. इन पदों के लिए कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है. बड़ी खबर ये है कि साल 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं. जहीर खान बनेंगे […]
विराट कोहली तो इस वक्त लंदन में है. वो T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म होने वाली रात ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे क्योंकि उनकी बीवी और बच्चे वहीं हैं. लेकिन, इधर भारत में उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. ये मामला बेंगलुरु स्थित विराट कोहली के One8 Commune रेस्टोरेंट से जुड़ा है, जिसे लेकर बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब सवाल है पुलिस ने कार्रवाई क्यों की? क्यों बेंगलुरू पुलिस ने उनके शहर के MG रोड स्थित रेस्तरां के खिलाफ FIR दर्ज की? तो इसका जवाब वहां देर रात हो […]
भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 7 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में एक युवा टीम खेलने उतरेगी. भारतीय टीम में उन खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ दी. इनमें एक नाम युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी का भी था. लेकिन टीम सेलेक्शन के 48 घंटे के अंदर ही उन्हें चोट के चलते टीम से बाहर होना पड़ा था, जिसे चलते जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के डेब्यू करने का उनका सपना टूट गया. नितीश रेड्डी ने […]
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया भारत लौट आई है. भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची. रोहित शर्मा की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने वाले बड़ी तादात में फैंस मौजूद थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर वहां मौजूद क्रिकेट फैंस खुशी के मारे झूम उठे. रोहित शर्मा ने फैंस को किया खुश बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में […]
बारबाडोस से T20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के कदम अपने देश में पड़ चुके हैं. 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्पेशल प्लेन लैंड हुआ. होटल पर गाजे-बाजे के साथ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया एयरपोर्ट से टीम होटल के लिए रवाना हुई, जहां से आगे PM मोदी से मिलने के लिए रवाना हुई. लेकिन, इन सबके बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिसने हिंदुस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को गुदगुदाकर रख दिया. ऐसे इसलिए क्योंकि भारतीय फैंस ने सिर्फ अपने चैंपियन सितारों की झलक […]
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है. ये खिलाड़ी दुनिया का नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गया है. आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. पंड्या ने रैंकिंग में पोजिशन की छलांग लगाते हुए मोहम्मद नबी और वानेंदु हसारंगा को पछाड़ा. पंड्या इससे पहले तीसरे स्थान पर थे और टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वो नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में छा गए पंड्या हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप में कमाल के प्रदर्शन की […]
भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे. हालांकि, इसके बाद वो कभी किसी वर्ल्ड कप को नहीं जीत पाए. जब उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया, तो 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड के हाथों करारी का सामना करना पड़ा. इसके बाद से वो हर हालत में एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर दो साल तक मेहनत की और एक मजबूत टीम बनाई. 2023 वनडे वर्ल्ड कप […]
जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का सबसे बड़ा हीरो कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा. वो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सबसे बड़े हथियार थे. उन्हीं के दम पर साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाजों के सामने भारतीय टीम फाइनल में 177 के स्कोर बचाने में कामयाब रही. उन्होंने शुरुआती झटके देकर टीम का हौसला बढ़ा दिया था. इसके बाद जब 30 गेंद में 30 रन बचाने जैसे नामुमकिन काम को मुमकिन बना दिया और वो ट्रॉफी दिलाई, जिसका भारतीय फैंस को 11 सालों से इंतजार था. तभी से वो हर भारतीय की आंखों का […]
