Browsing: मनोरंजन

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के दमदार ट्रेलर का असर इसकी इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग पर साफ नज़र आ रहा है. फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली है. मगर रिलीज़ से काफी पहले ही फिल्म के नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में 7 लाख 60 हज़ार डॉलर (करीब 6 करोड़ 34 लाख 47 हज़ार रुपये)से ज्यादा के टिकट बिक गए हैं. ट्रेलर आने के बाद कुछ ही घंटों में फिल्म के टिकटों की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की साई-फाई मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर आने से पहले नॉर्थ अमेरिका में […]

Read More

मुंबई के ओशिवारा इलाके में मालाबिका दास नाम की एक अभिनेत्री की लाश मिली है. वे पहले कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस भी रह चुकी थीं. उसकी बॉडी बुरी स्थिति में घर में पाई गई. पुलिस के मुताबिक मालाबिका ने ओढ़नी से घर के सीलिंग फैन में लटक कर आत्महत्या कर ली और किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी. बाद में जब लाश की बदबू बाकी घरों तक गई और लोगों ने शिकायत की तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और उनके घर जाकर लाश को बरामद किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा […]

Read More

एक्ट्रेस श्रीलीला ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने रवि तेजा से लेकर महेश बाबू तक के साथ फिल्में की हैं. 22 साल की श्रीलाला ने 2017 में तेलुगू फिल्म ‘चित्रांगदा’ से डेब्यू किया था. इसके बाद से वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में उन्होंने विजय थलपति की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलीला को विजय थलपति की फिल्म G.O.A.T के लिए एक आइटम सॉन्ग ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था. जब उन्होंने […]

Read More

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जल्द जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है. अनिल कपूर के इस शो का प्रीमियर एपिसोड 22 जून को ऑन एयर होगा. इस एपिसोड के बाद शो के लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत की जाएगी. अब तक कई टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इस शो में शामिल होने के लिए फाइनलाइज किया गया है. लेकिन इस बार मेकर्स को ऐसे कंटेस्टेंट की तलाश है, जिन्हें देखने के लिए ऑडियंस 29 रुपये खर्च कर जियो का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदे. यही वजह है कि मेकर्स ने अनुषा दांडेकर के बाद कृति सेनन की बहन नूपुर […]

Read More

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर बदसलूकी की घटना हुई है. सीआईएसएफ की महिला जवान ने उनको थप्पड़ मारा है. कंगना द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था. इसी से आहत होकर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है. कुलविंदर को कमांडेंट के कमरे में बैठाया गया है.

Read More

अगले कुछ महीने साउथ सिनेमा के लिए जबरदस्त साबित होने वाले हैं. कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आएंगी. जिनकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं इन फिल्मों का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार भी कर रही हैं. शुरुआत करते हैं जून से. इस महीने साल की सबसे महंगी फिल्म आ रही है, जो है प्रभास की ‘कल्कि 2898’. इसके बाद अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ समेत कई बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए साउथ सुपरस्टार्स तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करने जा रहे […]

Read More

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अबरार हक की भूमिका निभाई. एक ऐसा शख्स, जिसके अंदर बदला लेने की आग है. लंबी और घनी दाढ़ी, लंबे बाल और अच्छी बॉडी, उनका लुक भी उसी तरह से तैयार किया गया. फिल्म में उनके सामने रणबीर कपूर यानी रणविजय थे, जिससे अबरार बदला लेना चाहता था. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अबरार का लुक कैसे तैयार कराया था. उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट को उनके किरदार की पूरी जानकारी दी थी. दरअसल सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ के अबरार की फोटो शेयर […]

Read More

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आ चुकी संजीदा शेख इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सीरीज में उनकी वहीदा की भूमिका को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसी बीच संजीदा ने एक इंटरव्यू में मुजरा सीन की शूटिंग को याद करते हुए एक वाक्या शेयर किया और बताया कि उन्होंने अपने पीरियड्स के पहले ये गाना शूट किया था। संजीदा शेख ने खुलासा किया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की शूटिंग के दौरान अपना पहला मुजरा सीक्वेंस अपने पीरियड के पहले दिन शूट किया था। एक्ट्रेस ने इस बात पर […]

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं. फिलहाल रवीना अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला समेत 3 महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि काफी सारे लोगों के बीच रवीना टंडन घिरी हुई नजर आ रही हैं. मोहम्मद नाम के एक शख्स का आरोप है कि रवीना ने बीती शाम नशे की हालत में उनकी […]

Read More

जान्हवी कपूर इस वक्त फुल ऑन डिमांड में हैं. क्या बॉलीवुड और क्या साउथ… हर तरफ जान्हवी कपूर पहली पसंद बनी हुईं हैं. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. हाल ही में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं. अबतक फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह पिक्चर इस साल की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी है. इससे पता […]

Read More

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लव लाइफ की शुरुआत में रिश्ते को काफी छुपाकर रखा था. लेकिन अब अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म भी कर दिया था. पर उम्र के फासले को लेकर दोनों काफी ट्रोल होते रहे हैं. दरअसल मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर 38 साल के हैं. 12 साल के फासले को लेकर जहां लोग अक्सर इस रिश्ते पर सवाल उठाते रहे हैं. […]

Read More

विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. एक बार विद्या बालन ने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई में कॉफी शॉप के सामने भीख मांगी थी. हालांकि वो सच में भीख नहीं मांग रही थीं. वो सिर्फ भीख मांगने की एक्टिंग कर रही थीं. उन्होंने ये किस्सा खुद सुनाया था. विद्या ने कहा था कि उनका एक इंडियन म्यूजिक ग्रुप था. वो हर साल इंडियन क्लासिकल म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन करता था और विद्या उसकी […]

Read More

मुंबई: नकियाह हाजी, जो शैतानी रस्में में मलिक और निक्की के बीच अंतिम मुकाबले की तैयारी कर रही हैं, ने साझा किया कि कैसे, शॉट के बीच में, अभिनेत्री ने सांस लेने और खुद को संभालने के लिए एक पल लिया, उन्होंने आगे कहा कि वह दर्शकों के रोमांच महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकतीं। निक्की का किरदार निभाने वाली नकियाह ने इस प्रमुख लड़ाई अनुक्रम की तैयारी करते समय खुद को अभिभूत महसूस किया।उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा: ईमानदारी से, यह विशेष लड़ाई पूरी टीम के लिए एक प्रमुख बिंदु है। दर्शकों ने निक्की […]

Read More

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने पिछले साल खुद को एक महंगा तोहफा दिया था। उन्होंने 4.04 करोड़ की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी खरीदी। अक्सर मुंबई में वह इस महंगी कार में घूमने निकलती हैं। उनके स्वैग का हर कोई कायल है। अब तो बस श्रद्धा नें मुंबई का नवनिर्मित मुंबई कोस्टल रोड पर भी ड्राइविंग का आनंद लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धा अक्सर अपनी नई लेम्बोर्गिनी कार से देर रात तक मुंबई में घूमती रहती हैं। बीती रात उन्होंने अपने दोस्त के साथ डिनर पार्टी की। बाद में, लेम्बोर्गिनी में घर जाते समय, वह शहर […]

Read More

स्टार प्लस के नंबर वन टीवी शो ‘अनुपमा’ की शुरुआत रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मुस्कान बामने, आशीष मेहरोत्रा, पारस कलनावत जैसे एक्टर्स के साथ हुई थी. लेकिन 4 साल के इस सफर में मुस्कान, पारस और आशीष इस शो को अलविदा कह चुके हैं. अब सुनने में आया है कि अनुपमा के पहले पति ‘वनराज’ का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे भी इस शो को अलविदा करने वाले हैं. हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए हुए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने बताया कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है. सुधांशु ने बताया कि वो शुरुआत से ही […]

Read More

कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता है. वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं और अब तो वो चुनावी मैदान में भी उतर चुकी हैं. देश में चुनावी माहौल भी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. इससे पहले 1 जून को 57 सीटों पर आखिरी फेज की वोटिंग होगी. इसी फेज में हिमाचल प्रदेश में भी वोटिंग है, जहां की मंडी सीट से कंगना बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. […]

Read More