Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»13 करोड़ रुपये खर्च कर कबाड़ से किया ‘कमाल’ अब हो रही शराबखोरी
    मध्यप्रदेश

    13 करोड़ रुपये खर्च कर कबाड़ से किया ‘कमाल’ अब हो रही शराबखोरी

    Social ScanBy Social ScanJune 12, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जबलपुर। नगर निगम ने ‘कबाड़ से कमाल’ का नवाचार कर खूब सुर्खियां बटोरीं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस नवाचार का देशभर में डंका बजा, लेकिन गुजरते वक्त के साथ नगर निगम के अधिकारियों के अनदेखी के चलते कबाड़ से किया कमाल फिर कबाड़ में तब्दील हो रहा है। नगर निगम ने चलन से बाहर हो चुकी सात पुरानी मेट्रो बसों को नागरिकों की सुविधा के लिहाज से चलित पुस्तकालय, बर्तन बैंक, महिलाओं के चेजिंग रूम और आश्रय स्थल और फन बस नाम देकर सात मेट्रो बसों को इस तरह से जनउपयोगी बनाया था, जिसे ‘कबाड़ से कमाल’ नाम दिया गया।

    डुमना नेचर पार्क में फन बस के रूप में बच्चों का मनोरंजन कर रही

     

    एक बस को जनोपयोगी बनाने में 25 से 30 हजार रुपये खर्च किए गए थे। अब इनमें से छह बसें वर्तमान में दीनदयाल चौक स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस में लावारिस खड़ी-खड़ी फिर कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। इनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैंं। जो सामान इनमें रखा था वह चोरी हो चुका है, जिस बस को आश्रय स्थल मतलब मुसाफिरों के लिए सोने, आराम करने के लिए बनाया गया था उसमें शराबखोरी हो रही है। नगर निगम अब इन बसों की कोई सुध नहीं ले रहा है। एक बस जरूर डुमना नेचर पार्क में फन बस के रूप में बच्चों का मनोरंजन कर रही है।

     

    महंगे पर्दे, कालीन, गद्दे व आलमारियाें से सजाया था

    नगर निगम ने पुरानी मेट्रो बसों काे मॉडिफाई कराते हुए इन्हें सर्वसुविधा युक्त जनउपयोगी बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। चलित पुस्तकालय के रूप में तब्दील की गई बस में पंखे, गमले सहित किताबें रखने आलमारी व पुस्तक स्टैंड बनाए गए थे, उसमें किताबें भी रखी गई थी, महंगे कालीन, बैठकर पड़ने के लिए फर्नीचर भी लगाया गया था। इसी तरह आश्रय स्थल के रूप में बनाई बस में महंगे पर्दे, गद्दे भी बिछाए गए गए थे।

     

    महंगे पर्दे,आइना, तेल, कंघी आदि की व्यवस्था थी

     

    महिलाओं के लिए जिस बस को चेजिंग रूम बनाया गया था उसमें भी महंगे पर्दे,आइना, तेल, कंघी आदि की व्यवस्था थी। ये सुविधा नागरिकों को ज्यादा दिनों तक नहीं मिल पाई। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अंतरराज्यीय बस टर्मिनस में खड़ी ये बसें मौसमी मार झेलकर फिर कबाड़ की शक्ल ले रही हैं। बसों से अधिकांश सामान व जरूरी पार्टस चोरी हो गए हैं।

     

    नीलाम करने की थी योजना

     

    अंतराष्ट्रीय बस टर्मिनस में रंग-पुताई व माडिफाई की गईं इन पुरानी बसों को दोबारा लावारिस छोड़ दिए जाने से नागरिक भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि यदि नगर निगम चलन से बाहर इन पुरानी बसों की नीलामी कर देता तो कुछ राशि ही मिल जाती। 2010-11 में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत 13 करोड़ रुपये खर्च 119 लाल रंग की मेट्रो बसें खरीदी थीं, जिसमें से 29 बसें खटारा होकर चलन से बाहर हो गई थीं।

     

    मेट्रो बसों की नीलाम करने के लिए निविदा जारी की थी

     

    आठ माह पूर्व नगर निगम ने चलन से बाहर हो चुकी मेट्रो बसों की नीलाम करने के लिए निविदा जारी की थी। लेकिन एक बस की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई। हुआ ये कि कोई निविदा भरने आगे नहीं आया और बसों की नीलामी प्रक्रिया टल गई। नगर निगम ने इन बसों का नवाचार करने का निर्णय लिया और सात बसों में नवाचार किया जबकि शेष खटारा बसों में भी नवाचार की योजना बनाई थी।

     

    नवाचार की बसों में अनैतिक कृत्य

     

    अंतराज्यीय बस टर्मिनल के व्यापारियों का कहना है कि इन बसों की देखरेख कोई नहीं करता है। रात होते ही इन बसों के भीतर शराबखोरी सहित अनैतिक कृत्य होने लगता है। शराब की खाली बोतले इसकी गवाही भी दे रही हैं। क्योंकि जिस स्थान पर इन्हें रखा गया है वहां सुरक्षा के इंतजाम भी नही है। बसें के दरवाजे भी टूट गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

    March 27, 2026

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?