Author: Social Scan

राजभवन, देहरादून परिसर में  राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ नवनिर्मित भगीरथ उद्यान का लोकार्पण किया। इससे पूर्व राजभवन परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण पर विरोध तेज़ हो गया है। हल्द्वानी में आज विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।हल्द्वानी के बुद्ध पार्क तिकोनिया चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी लापरवाही बरती गई है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया।सरकार सिर्फ़ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी…

Read More

फंडिंग मामले में तत्कालीन एसएसपी भी स्वीकार चुके फंडिंग की बात  आखिर इन कोचिंग सेंटर्स का बेरोजगार आंदोलनों से क्या लेना देना !   अगर फंडिंग होती रही तो प्रदेश चला जाएगा अराजकता की ओर !   विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल हुए यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में इतनी सुरक्षा के बावजूद पेपर लीक होना कहीं न कहीं किसी ग्रुप/ सेंटर्स की मिलीभगत सांठ- गांठ की ओर इशारा करता है ! नेगी ने कहा कि पूर्व में जनपद देहरादून के तत्कालीन एसएसपी श्री दिलीप कुंवर…

Read More

जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावितों से भेंट कर उन्हें 5-5 लाख के सहायता राशि चेक प्रदान किए और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए साथ ही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की इस दौरान अधिकारियों को 30 सितम्बर तक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने एवं नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु प्रशासन को…

Read More

देहरादून जिले की विकास नगर तहसील के ग्राम पंचायत कुलहाल में सरकारी राशन दुकान पर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर खराब गुणवत्ता वाला चावल, जिसमें जाले और कीड़े हैं, बांट रहा है। साथ ही, मुफ्त राशन के लिए नमक और दाल खरीदने का दबाव डाला जा रहा है, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं। स्वदेश न्यूज के पत्रकार को ग्रामीणों ने कीड़े-जाले युक्त चावल के नमूने दिखाए। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान पर कोई नियमावली या साइन बोर्ड भी नहीं है, जो खाद्य विभाग के नियमों का उल्लंघन है। एक ग्रामीण ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर दाखिल हुई जनहित याचिका एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट बोला—कब बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट? देहरादून- जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामलों की सुनवाई लटकने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई तेज़ी से होनी चाहिए, वरना जनता का भरोसा न्याय व्यवस्था से उठ सकता है। देहरादून निवासी एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने राज्य सरकार से 26 सितंबर तक स्पष्ट जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

सचिव विधानसभा को दिए दल- बदल प्रकरण में जांच के निर्देश  विधायक के दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष कर रही थी बचाव ! विधानसभा सचिवालय में नहीं किया जाता अनुरोध पत्रों/ पत्रों का रखरखाव ! विधानसभाध्यक्ष के इस्तीफे तक चुप नहीं बैठेगा मोर्चा  विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा विधायक का बचाव करने में जिस प्रकार से भूमिका निभाई गई, उसका पर्दाफाश जन संघर्ष मोर्चा के जयपाल सिंह की अपील पर सुनवाई के उपरांत मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा…

Read More

काठगोदाम, हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा कर शीघ्र पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने एवं प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। हमारी सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाओं और समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read More

सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की प्रथम बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने के साथ ही नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों…

Read More

हल्द्वानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों का गवाह बना है। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अब यहां एशियाई कैडेट कप तलवारबाजी (फ़ेंसिंग) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 22 सितंबर तक चलेगी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उन्होंने कहा कि तलवारबाजी भारत की पारंपरिक खेल रही है और शास्त्रों से लेकर झांसी की रानी जैसी वीरांगनाओं तक ने इसका महत्व दिखाया है मुख्यमंत्री ने कहा कि आज फेंसिंग अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे…

Read More

देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को क्षतिग्रस्त एवं बंद मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोलने एवं लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इसके उपरांत टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आपदा की इस घड़ी में प्रदेशवासियों की सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड के 3 वर्ष पूरा होने के पश्चात भी उचित न्याय न मिलने को लेकर आज नैनीताल के जागरूक नागरिकों, संगठनों ने मिलकर पूर्ण न्याय की मांग को लेकर आज नैनीताल के रामसेवक सभा प्रांगण से लेकर तल्लीताल गांधी चौक तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी बहन अंकिता को प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते पूर्ण न्याय नही मिल सका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सुबूत मिटाने वालो के ख़िलाफ़ सरकार द्वारा अभी तक कार्यवाही नही कर सरकार दोषियों को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र…

Read More

दिन -रात आपदा से जूझते जिलाधिकारी हर वक्त लिए हुए हैं मोर्चा  बद जुबान व नकारा मंत्री को कैबिनेट से करो बाहर भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित कर चुके ये मंत्री विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हर वक्त ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद जिलाधिकारी सविन बंसल से जिस भाषा में कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उसका पलटवार उसी भाषा में बड़ी शालीनता से देकर जो तामाचा जिलाधिकारी ने मंत्री के मुंह पर मारा है, निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय…

Read More