18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन नए स्पीकर का चुनाव हो गया है. एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद एनडीए में शामिल सभी दलों ने उनका समर्थन किया. बाद में ध्वनि मत से उन्हें दोबारा से लोकसभा स्पीकर चुना गया. पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नए स्पीकर को आसन तक ले गए और उन्हें पदभार ग्रहण कराया. ओम बिरला के स्पीकर बनने के बाद सभी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस बीच हैदराबाद […]
Author: Social Scan
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम लोगों को राहत मिली ही थी कि अब बीच-बीच में हो रही बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं. ये परेशानी लोगों को कुछ दिन तक झेलनी पड़ सकती है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसके बाद आपको राहत मिलेगी तो शायद ऐसा न हो. मौसम विभाग (IMD) का नया अपडेट आपको चौंका सकता है. इसके मुताबिक, इस बार बारिश खूब तांडव मचाने वाली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी तो कहीं पर उससे भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई है. दक्षिण […]
पैन-इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ कल दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कमल हासन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने जहां कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है, वहीं मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है. 123तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए कनाडा में आईमैक्स (IMAX) स्क्रीनिंग के साथ […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का पारा अब और हाई हो चुका है. इसे और बढ़ाने का काम किया है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके बाद दिए कुलदीप यादव के बयान ने. इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जो कहा है, उसके बाद रोमांच अपने चरम पर जा पहुंचा है. सेमीफाइनल से पहले कही रोहित की बात तो सिर्फ इंग्लैंड तक सीमित रही. लेकिन, कुलदीप यादव उनसे दो कदम आगे निकलते दिखे. अब सवाल है कि रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने ऐसा कहा क्या है? तो उनके बयानों पर हम […]
चुनाव हो चुका है. एनडीए की सरकार आ चुकी है. सांसद और मंत्री शपथ ले चुके हैं. अब आम लोगों या यूं कहें कि मिडिल क्लास को बड़ी राहत का इंतजार है. वो राहत है स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा. नई सरकार के गठन के बाद सरकार के सामने अब जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव करने का बड़ा टास्क सामने है. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की सबसे पॉपुलर स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड के निवेशकों को ब्याज दरों में इजाफे का इंतजार है. पीपीएफ की ब्याज दरों में आखिरी बार […]
कई बार इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो-वीडियो या स्टोरी को आर्काइव करना पड़ जाता है. लेकिन कुछ पोस्ट गलती से भी हाइड हो जाती हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों को पोस्ट हाइड करना तो आता है लेकिन उसे दोबारा प्रोफाइल पर शो करना नहीं आता है. इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपनी आर्काइव पोस्ट को रिकवर कैसे कर सकते हैं. स्टोरी को रिकवर करना आसान होता है क्योंकि आर्काइव सेक्शन में डेट के हिसाब से स्टोरी शो हो जाती हैं. इन्हें यहां से आर्काइव से हटाने का ऑप्शन शो होता है. लेकिन पोस्ट जैसे रील या किसी फोटो को […]
हिन्दू धर्म में सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाती है. सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है. हर साल लाखों की संख्या में कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. शास्त्रों में कांवड़ यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण नियमों का जिक्र किया गया है, जिनका यात्रा के दौरान पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है. कांवड़ यात्रा के नियमों को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं दी गई है और अगर इनको […]
फिलिस्तीन और इजराइल का विवाद दशकों से चला आ रहा है. इजराइल की स्थापना के बाद से ही अरब देश और दुनिया भर के मुसलमान इजराइल के खिलाफ रहते हैं. लेकिन हाल में जारी गाजा जंग में बड़े पैमाने पर हुई फिलिस्तीनी लोगों की मौतों के बाद कुछ पश्चिमी देश भी मानवीय आधार पर फिलिस्तीन के साथ खड़े नजर आए हैं. गाजा जंग शुरू होने के बाद के डेटा के मुताबिक, UN के 193 देशों में से करीब 146 देशों ने फिलिस्तीन को एक आजाद राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी है, इन देशों में यूरोप के भी 10 देश […]
हम जब अपने आस-पास किसी हेल्दी व्यक्ति को देखतें हैं तो हम उसे मजाक में बोलते देते हैं खाते पीते घर के लगते हो लेकिन हेल्दी होने में और मोटापे में बहुत फर्क होता है. क्योंकि बढ़ते हुए वजन के साथ कई परेशानियां भी बढ़ती हैं. मोटापा आजकल बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है. इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में इसे कम करना बेहद जरूरी है. जिसके लिए कई लोग बहुत मेहनत करते हैं. तरह-तरह की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करते हैं. लेकिन वजन कम करना आसान नहीं है इसमें बहुत […]
भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार, 26 जून को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता ,नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस […]
डिंडौरी। पहली पत्नी के होते हुए सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य और एक शिक्षक द्वारा दूसरा ब्याह रचाने का मामला सामने आया है। प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद जहां सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डा. संतोष शुक्ला ने संबंधित प्राचार्य को निलंबित कर दिया है, वहीं संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अभी कार्रवाई की दरकार है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे पहला मामला जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम का है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। बताया गया […]
उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आए दिन भस्म आरती, दर्शन के नाम पर हो रही ठगी, मारपीट की घटना तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर घट्टिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। विधायक ने इसमें कहा है, मध्य प्रदेश सरकार की भी बदनाम हो रही है। पत्र में अफसरों की लापरवाही का भी जिक्र किया है और शीघ्र ही सीएम से हस्तक्षेप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग रखी है। विधायक मालवीय ने पत्र में लिखा है कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं पूरी […]
डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर टोला से शहडोल मार्ग पर ग्राम भोकाडोंगरी में बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में 38 वर्षीय युवक की जहां मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशीष अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आशीष राय पिता जनक राय निवासी गाड़ासरई अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास शहडोल की तरफ से आ रहे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने […]
ग्वालियर। ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये ठगने वाली मनीषा प्रजापति और उसके साथी चिंटू जाट से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने शादी के बाद अपने पति को ही लूट लिया था। महिला शादी के तुरंत बाद ही ससुराल से गहने और अन्य सामान लूटकर भाग गई थी। अब पुलिस डबरा की गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। डबरा की गैंग के बारे में पता लगा है कि इन लोगों ने सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है। इस बारे में अब पुलिस पड़ताल में लग […]
भोपाल। परविलया सड़क थाना इलाके के ग्राम मुबारकपुर में रविवार को पांच लोगों ने एक किशोरवय बालक को रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उन्होंने किशोर के साथ मारपीट कर उसके पूरे कपड़े उतार दिए और सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। शेखी बघारने के लिए उन्होंने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुबारकपुर निवासी पांच आरोपितों में से चार को अड़ीबाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपित को […]
महू। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र की सुपरसिटी काॅलोनी में वाहन ओवरटेक करने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के दो घंटे बाद ही हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि की है। विक्की पुत्र विलियम लारेंस (27) निवासी अन्ना काॅलाेनी अपने सगे भाई आकाश (18) के साथ स्कूटी से अपने दोस्त टोनी निवासी सुपरसिटी कॉलोनी को उसके घर छोड़ने गए थे। टोनी को घर छोड़ने के बाद जब आकाश और विक्की अपने घर जा रहे थे। तभी करीब […]
