Author: Social Scan

संसद में सरकार ने बुधवार को साफ कर दिया कि आंकड़े भले उम्मीद से कम आए हैं पर सरकार का तेवर बरकरार रहेगा. नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद लोकसभा के पहले सत्र में ही सरकार और विपक्ष के बीच आमना-सामना देखने को मिला. दरअसल जैसे ही लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों का परिचय कराया उसके तुरंत बाद स्पीकर ने 1975 में आपातकाल लगाए की निंदा करते हुए प्रस्ताव पढ़ा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के फैसले को संविधान पर हमला करार दिया. जैसे ही स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया, […]

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को कैबिनेट से हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इसके चलते अब सूबे में 28 मार्च 2005 से पहले प्रकाशित विज्ञापनों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों को पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों की काफी अरसे से ओपीएस की मांग थी, लेकिन योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव में मिली हार बाद के पुरानी पेंशन को बहाल करने का दांव चला […]

Read More

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के एक कॉलेज में बुर्का और हिजाब पहनने की इजाजत की मांग करने वाली याचिका रद्द कर दी है. हाई कोर्ट ने कॉलेज के परिसर में हिजाब बैन के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है. साथ ही कॉलेज के ‘हिजाब बैन’ के फैसले को सही ठहराया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य के स्कूल-कॉलेज में नियमानुसार ड्रेस कोड लागू रहेगा. यानी अब स्कूल के बच्चे हिजाब या बुर्का पहनकर स्कूल-कॉलेज के परिसर में एंट्री नहीं कर पाएंगे. दरअसल, महाराष्ट्र के चेंबूर में मौजूद आचार्य-मराठा कॉलेज ने ड्रेस कोड के तौर पर […]

Read More

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक छात्रा एक शिकायत करना काफी भारी पड़ गया. यहां के मंगल परिसर में रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा ने सीएम हेल्पलाइन पर मंगल परिसर के संचालक के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद मंगल परिसर के संचालक ने छात्रा को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया. छात्रा को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है. लालबाग पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के श्री कृष्ण मंगल परिसर में रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा रेणुका और उसके पिता संजय […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद है. मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने घात लगाकर पत्रकार शिवशंकर झा को रोका और फिर चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी. इस वारदात के पीछे शराब माफिया का हाथ बताया जा रहा है. इस घटना से करीब 12 घंटे पहले बदमाशों ने एक डाटा ऑपरेटर महिला को गोली मार दी थी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है. एक के बाद एक हुई इन दोनों घटनाओं की वजह से जिले दहशत की स्थिति है. मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक […]

Read More

दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा है कि उनके पति (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल की तरह है. आम आदमी पार्टी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले के मामले में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट […]

Read More

मुरैना। उत्तर प्रदेश के झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए युवक ने मुरैना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना काशीबाई धर्मशाला की है,यहां पर पुलिस के डर से युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था और उसने शादी से कुछ घंटे पहले ही युवती को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी […]

Read More

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कोतवाली पुलिस ने शहर के चौहान की बाड़ी में चल रहे अनतर्राजीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया और 5 युवतियों और 8 युवकों को पकड़ लिया है। इनमें से 4 युवतियां छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर की निवासी हैं। जबकि एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकड़े गए युवकों में से तीन खरगोन और पांच युवक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। युवक छत्तीसगढ़ से युवतियों को देह व्यापार के लिए खरगोन लेकर आते थे। जहां चौहान की बाड़ी जैसे रहवासी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर कई दिनों से […]

Read More

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में आने वाली जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच बच्चे 25 जून की दोपहर पास में बह रही जोहिला नदी मे नहाने गए थे। जहां नहाते समय 20 वर्षीय  आकांक्षा पिता अशोक गुप्ता […]

Read More

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था उसके माता-पिता बाजार गए थे। बाजार से लौटे तो इकलौते बेटे का खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकृपा नगर के निवासी मुकेश सिंह लोधी सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। वे अपनी पत्नी और 17 वर्षीय इकलौते बेटे मोहित लोधी के साथ रहते हैं। मंगलवार को […]

Read More

मुरैना : मुरैना में गौकशी के मामले में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन ने गोकशी करने वाले दो आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है। आरोपी गौवंशी की हत्या कर मांस को प्लास्टिक के बोरे में भरके रखे थे। एक गाय के बछड़े को काटकर को मांस को लेकर धौलपुर के लिए जा रहे थे। नूराबाद थाना इलाके की बंगाली कॉलोनी में दोनों आरोपी गोकशी का काम करते थे। आरोपियों के मकान से गौमांस जप्त किया था। नूराबाद पुलिस ने गौकशी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों ने अवैध तरीके […]

Read More

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आने वाले अजयगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोग डर कर बाहर निकल गए। आपको बता दें कि अजयगढ के माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट में गया था। जिसे पैर में अचानक जहरीले सांप ने काट लिया, युवक को काटकर सांप तेजी से भागने लगा। युवक ने जब देखा कि उसे […]

Read More

छतरपुर: छतरपुर में कट्टे की नोक पर एक युवक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छतरपुर रेंज DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन के निर्देश पर वायरल वीडियो के 20 मिनट के अंदर ही आरोपियों की पहचान कर धड़पकड़ जारी है। जिसमें अब पहचान हुए देवा ठाकुर और लकी घोष गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं अन्नू घोष फरार बताया जा रहा है। ●यह है वीडियो में… घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की फूला देवी मार्ग के पास सूनसान […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी और लोगों को एक्सीडेंट लगे इसलिए हत्या कर बाइक पटक दी, घटना गढ़ा इलाके के बाईपास रोड़ की है। सनी नाम का युवक ट्रक ड्राइवर था और पिंडारी गांव में रहता था। पुलिस ने सनी के दोस्त पप्पू कोरी को पकड़ लिया है। पप्पू गढ़ा क्षेत्र में रहता है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि सनी और उसने साथ में मजदूरी की थी।  मजदूरी करने पर ढाई हजार रुपए मिले थे और […]

Read More

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में खान-पान की सामग्री ट्रेनों में बेचने वाले अवैध वेंडरो के बीच मंगलवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में तीन वेंडर गंभीर रूप से घायल हैं। चलती ट्रेन में हुई वारदात से कोच के यात्री भी दहशत में रहे। ट्रेन जैसे ही रतलाम स्टेशन पर पहुंची घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी घायलों के परिजन ने जमकर हंगामा किया। पूरी वारदात ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। घायल उमेश निवासी राम मंदिर क्षेत्र ने बताया कि मैं, मेरा भाई गोलू उर्फ नरेंद्र प्रजापत निवासी मोतीनगर […]

Read More

राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर […]

Read More