जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत गुरुवार को एकाएक टूट गई। जहां ये छत गिरी उसके नीचे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी। छत टूटकर सीधे कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हाल ही में लोकार्पित किया गया था एयरपोर्ट ये एयरपोर्ट हाल ही में लोकार्पित किया गया था। इसे एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यह हासदा सुबह के वक्त हुआ। वर्षा के बीच पैसेंजर ने अपनी कार एमपी 20 जेड सी 5496 को टर्मिनल भवन के पोर्च पर खड़ी की। भवन के […]
Author: Social Scan
शहडोल। यहां गुरुवार की सुबह मालगाड़ी के चार डिब्बे शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पलट गये हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है,ले कार्य जारी हो गया।जानकारी लगते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गये और बचावकिन डिब्बे पलटने से रेलवे को नुकसान हुआ है। डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कोयला लोड़ कर राजस्थान जा रही थी। कोयले से भरी मालगाडी जैसे ही शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गये। यह दुर्घटना सुबह 6 .40 […]
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार की शाम को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. रवींद्रपुरी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली. 75 साल के कुलपति तिवारी, न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे थे. उधर, उनके शव को अस्पताल से टेढ़ी नीम के उनके निजी आवास पर ले जाया गया. 1993 में पिता कैलाशपति तिवारी के निधन के बाद से ही वो काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत बनाए गए थे. तभी से विश्वनाथ मंदिर की परंपराओं का वो निर्वहन कर रहे थे. कुलपति जी […]
नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. नीट परीक्षा की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. जिसके बाद अब नीट परीक्षा में गड़बड़ी की आंच बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र के बाद प्रयागराज तक पहुंच गई है. जिसके चलते मामले की जांच करने बिहार पुलिस दो दिन पहले प्रयागराज पहुंची थी. एक डॉक्टर और उसके बेटे की तलाश में पुलिस यहां पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को छापेमारी में डॉक्टर और बेटा नहीं मिला. आरोपी डॉक्टर ऑर्थोपेडिक सर्जन है. प्रयागराज में डॉक्टर का अपना एक अस्पताल भी है. डॉक्टर का नाम आर पी पांडेय है. […]
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां मोमो का ठेला लगाने वाले रिंकू ने एक युवक को बीच सड़क पर गिराया. फिर उसका गला तेजधार हथियार से रेत डाला. हैरत की बात ये थी कि जब रिंकू उस युवक का गला रेत रहा था तो वहां काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी. लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की. बल्कि इसका वीडियो बनाते रहे. बाद में घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज जारी है. घटना बारादरी थाना […]
सिवनी, मुरैना और मंडला के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर से भी गौवंश के कंकाल मिले हैं. कंकालों का ढेर दिखने के बाद पूरा गांव हैरान है. जबलपुर में पहाड़ी पर 50 से अधिक गौ वंश के सिर और हड्डियां मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को हिरासत में लेने की मांग की है. बजरंग दल और हिंदू सेवा के लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इन्होंने पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपियों न पकड़ने पर जबलपुर बंद […]
साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस में जिस तरह की कलह देखने को मिली थी, उसी तरह की उठापटक अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में भी नजर आ रही है. लोकसभा चुनाव बाद सिद्धारमैया सरकार के 3 मंत्रियों ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन मंत्रियों का कहना है कि कर्नाटक में एक की बजाय कम से कम 3 उप मुख्यमंत्री हो. मोर्चा खोलने वाले 3 मंत्री हैं- बी.जेड जमीर खान, केएन राजन्ना और सतीश जरकिहोली. कर्नाटक में इन तीनों ही मंत्रियों को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है. हालांकि, सिद्धारमैया ने पूरे मामले को […]
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहला लोकसभा चुनाव था. पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता राम मंदिर का जिक्र करते नजर आए थे, लेकिन सपा ने फैजाबाद (अयोध्या) सीट जीतकर राम मंदिर मुद्दे को फेल कर दिया है. अयोध्या संसदीय सीट पर मिली हार ने बीजेपी को बहुत गहरी चोट दी है. बीजेपी अब इस हार का हिसाब अयोध्या से सांसद बने अवधेश प्रसाद के विधायकी से इस्तीफा देने से खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट से करना चाहती है, लेकिन इस सीट के उपचुनाव के ट्रेंड बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ा रहे […]
बिहार में सरकारी नौकरी लगने के बाद पकड़ौआ विवाह के कई मामले तो आपने खूब सुने हैं. लेकिन यहां बांका जिले में बीच सड़क पर एक सिरफिरे आशिक ने महिला टीचर की मांग में सिंदूर भर दिया. महिला टीचर के पिता इस बीच बीज बचाव करते दिखे. लेकिन सनकी आशिक इतने गुस्से में था कि कहने लगा- 8 साल मेरे साथ रही हो. आज या तो मरेंगे या मारेंगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. मामला बांका जिला के अमरपुर प्रखंड का है. यहां एक सरकारी स्कूल की टीचर ने थाने में सरफिर आशिक के खिलाफ मामला दर्ज […]
देश की राजधानी दिल्ली में बेहिसाब गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. गुरुवार की सुबह बारिश की फुहारों ने दिल्ली वालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी. इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. हालांकि, जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी, ऐसा पूर्वानुमान जताया गया है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, […]
कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया. चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (यानि लगभग 34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा. लेकिन अगले ही पल गश खाकर गिर पड़ा. मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में 22 जून को हुई. जैकपॉट जीतते ही शख्स ने […]
राजस्थान : आज देश में कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से तो कहीं भारी बारिश और तेज हवाओं से परेशान है। राजस्थान में गर्मी अपने चरम सीमा पर है। यहां प्रचंड गर्मी ने जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी का जीना बेहाल कर रखा है लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। वहीं अगर हम राजस्थान के दूसरे क्षेत्र की बात करें जैसे उदयपुर जहां एक दिन पहले तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली गई। आज भी आसमान में छाए काले बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं। अच्छी बारिश के लिए विशेष अनुष्ठान किया दूसरी ओर राजस्थान […]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 26 जून से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है. इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे. जिसके लिए दत्तात्रेय आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे. यह बैठक निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जा रही है. आरएसएस की शताब्दी वर्ष की तैयारियों के लिए प्रचारकों के साथ यहां बैठक का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय बैठक में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी, विभाग […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में आज एकसाथ कई बड़ी घोषणाएं की. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये भी ऐलान किया कि पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा को भी शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वालों ने किस तरह से संघर्ष किया था, उसे आज की पीढ़ी को बताने की जरूरत है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान ऐलान किया कि लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50 फीसदी रियायत पर आवास सुविधा 3 दिनों तक मिलेगी. बाकी के […]
आम सहमति से इस दफा लोकसभा स्पीकर नहीं चुना जा सका. एनडीए और इंडिया में एक राय बनते-बनते रह गई. लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला का तो विपक्ष ने के. सुरेश का नाम आगे किया. वोटिंग की नौबत भले नहीं आई लेकिन सांकेतिक तौर पर विपक्ष ने ओम बिरला के नाम पर ऐतराज जताया. चूंकि एनडीए के पास संख्याबल मौजूद था, ध्वनि मत से ही उनका काम हो गया. और राजस्थान की कोटा से जीत की हैट्रिक लगा लोकसभा पहुंचे ओम बिरला दूसरी बार सभापति चुन लिए गए. ओम बिरला का पहले तो सांसद के […]
सलमान खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा. दो फिल्में आईं, जिसमें से एक फ्लॉप हो गई. वहीं दूसरी पिक्चर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस वक्त वो जिस फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वो है- Sikandar. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए सलमान खान ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा सलमान खान से अक्सर एक सवाल पूछा जाता रहा है कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. एश्वर्या राय, […]
