हम आजाद भारत के निवासी हैं. आजाद हवा में सांस लेते हैं. सभी मूल सुविधाओं से लैस देश आज विकास का राह पर अग्रसर है. लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो पीने के साफ पानी और खराब सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं. देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं. खासतौर पर हमारी आदिवासी जनजाती आज भी कई तरह की सुविधाओं से दूर है. ऐसी ही एक जनजाती है छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक गांव में रहने वाली पंडो जनजाति. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी लेकिन पंडो […]
Author: Social Scan
बिहार में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए. पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल (बाहरी नेता) हमें कभी बर्दाश्त नहीं है. भागलपुर में बीजेपी नेता ने कहा, इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए. मैं बिना […]
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. बुधवार देर रात हालत बिगड़ने के बाद उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी एम्स के प्राइवेट वार्ड से अपने सरकारी आवास पहुंचे हैं. 96 साल के पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब 10.30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है. यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और जेरिएट्रिक मेडिसिन के स्पेशेलिस्ट डॉक्टरों की एक खास टीम उनकी देख […]
सरकार गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हो गया है. राजस्थान के ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए हैं. बिरला के चयन के साथ ही देश के डिसिजन मेकिंग के सभी टॉप पोस्ट भर लिए गए हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब देश के डिसिजन मेकिंग से दलित, दक्षिण और मुसलमान बाहर हैं. मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा के इस शुरुआती कार्यकाल में भारत के डिसिजन मेकिंग के 6 बड़े पदों पर न तो एक भी दलित हैं, न मुस्लिम और न ही दक्षिण भारतीय. टॉप-6 पद में से 3 पद यूपी, 2 […]
जबलपुर। कटंगी के पास तुल्लाबाबा की पहाड़ी पर मृत मवेशियों के कंकाल मिलने के 24 घंटे में ही प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। प्रशासन ने माना कि पहाड़ी पर 57 जानवरों के अवशेष मिले थे इसमें महज पांच गोवंश के अवशेष हैं। ये सभी जानवरों के अवशेष दो माह से सवा दो साल पुराने है। तीन अवशेष की जांच में पता चला-धारदार हथियार से काटा है चिकित्सकों की रिपोर्ट में ये भी साफ हुआ है कि तीन अवशेष की जांच में पता चला है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है। हालांकि प्रशासन ये स्पष्ट नहीं कर पा […]
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के पास फाटक की जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तय समयसीमा में होना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने भूमिपूजन के साथ 15 माह में यहां से यातायात शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम ही हुआ है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र का कारेाबार ठप हो गया है। व्यापारी संभावित तोड़फोड़ से भी चिंतित हैं। आरओबी का काम पिछले 14 माह से चल रहा है। तय समय सीमा के अनुसार जुलाई माह में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह […]
जबलपुर। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी करने और अमानक गेहूं गोदाम में रखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। मझौली के जगदीश वेयरहाउस के संचालक, समिति और गोदाम को किराए पर लेने वालों समेत सात लोगों को मझौली थाने में एफआइआर दर्ज की गई। एफआइआर दर्ज होने वालों में गेहूं में मिट्टी मिलाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर मझौली के जगदीश वेयर हाउस इंद्राना रोड मझौली में अनियमितताओं में खरीदी संस्था के अध्यक्ष, वेयर हाउस के मालिक, खरीदी केंद्र प्रभारी से लेकर गोदाम प्रभारी और सर्वेयर सहित सात आरोपियों के […]
ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और जब महिला को घर चलाने में मुश्किल आने लगी तो वह नौकरी की तलाश कर रही थी। ऑनलाइन हुई थी युवक से मुलाकात नौकरी तलाशने के दौरान महिला की ऑनलाइन एक युवक से बात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के लिए उसे होटल बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा जनपद के चंडी चौपरा गांव के एक नौजवान संकेत सिंह लोधी की 15 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, संकेत सिंह 20 साल के थे, अपनी दुकान से घर के मामूली दूरी के सफर पर हर रोज की तरह निकले ही थे की गांव के रास्ते में अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, सिर पर आई गंभीर चोट से पल भर में ही दुनिया छोड़ गए, हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर चोट आई थी। वही चोट संकेत की मौत की वजह बनी, पिता दौलत सिंह ने […]
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो सगे भाई बुधवार की शाम को पोखर में डूब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्राम रामनगर में रहने वाले दो भाई सोच के लिए पोखर के किनारे चले गए थे। आपको बता दें कि रामनगर निवासी शिवलाल रावत और उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तब अचानक दोनों सगे भाई पोखर के किनारे चले गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो उनको तलाश ने के लिए पहुंची मां को दोनों […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में न्यू मार्केट में अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गए। जब व्यापारियों ने देखा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले पर अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा है कि रिवाल्वर उनकी पर्सनल है और रिवाल्वर से डराने का आरोप गलत है। इस मामले को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने अतिक्रमण प्रभारी और अमले पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत भी की है। 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा, आपको बता दें कि शैलेंद्र भदोरिया दक्षिण […]
भोपाल: सरकार के एक बार फिर कर्ज लेने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्ज लेती रहती है। लेकिन सवाल ये है कि सरकार आए बढ़ाने के लिए काम क्यों नहीं करती। कृषि अवार्ड तो लेते हैं मगर कृषि से आए कैसे बढ़ाए इसको लेकर काम नहीं करते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक भोपाल इंदौर मेट्रो का काम पूरा क्यों नहीं हुआ सरकार यह नहीं बता पा रही है। मगर सरकार कर्ज लेकर घोटाले कर रही है। सरकार आर्थिक मामले में कमजोर है। प्रदेश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं […]
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष […]
भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर उनसे किसानों को गेहूं और धान का समर्थन मूल्य दिए जाने संबंधित आदेश लागू करने का आग्रह किया है। पटवारी ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए बजट की तारीख तय हो गई है। सरकार अपना पहला बजट तीन जुलाई को विधानसभा के पटल पर रखेगी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा-पत्र में गेहूं पर 2700 रुपए और धान पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का वादा किया था। ये वादा अभी […]
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एंबुलेंस की आस में रातभर परिवार मरीज के शव को लेकर बैठा रहा, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली. मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की वजह से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. आरोप है कि मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में मरीज की मौत के बाद उसके शव को घर ले जाने के लिए परिवार के सदस्य सुबह तक एम्बुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन मेडिकल कॉलेज की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. सुबह जब चीफ मेडिकल अफसर टहलने निकले तो उन्होंने एंबुलेंस के लिए परेशान परिवार को देखा. उनका हाल जाना और परेशानी सुनने के […]
ह्यूमन ट्रैफिकिंग… ये एक ऐसा अपराध है जिसके जाल में फंसने वाले बच्चों का मिल पाना लगभग नामुमकिन होता है. ना तो वह बच्चे मिलते हैं और ना ही उनका अपहरण करने वाले अपराधी. इन बच्चों को गिरफ्तार कर बेचने वाले अपराधी अक्सर बच्चों के आस-पास के लोग ही होते हैं. कभी नौकरी दिलाने के बहाने तो तभी किसी और तरीके से ये लोग बच्चों को बहला-फुसला लेते हैं और जो बच्चे छोटे होते हैं उनका अपहरण कर ये अपराधी इन बच्चों को या तो किसी को बेच देते हैं या फिर उनसे भींक मंगवाते हैं. कई बार तो उनका […]
