Author: Social Scan

नई दिल्ली। 1 जुलाई 2024, सोमवार से देश में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू हो गए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई व्यवस्था की खूबियां गिनाईं और विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि बदलते समय की जरूरत को देखते हुए कानूनों में बदलाव किए हैं। अब न्याय जल्दी मिलेगा। विपक्ष के आरोपों का जवाब अमित शाह ने कहा कि नए कानूनों पर विपक्ष झूठ फैला रहा है। विपक्ष कह रहा है कि बिना चर्चा के कानूनों को पारित कर दिया गया, जबकि ऐसा नहीं है। बकौल अमित शाह, 2020 […]

Read More

बैतूल: राधा रानी पर विवादित टिप्पणी पर माफी मांगने के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को अभी जरा सी राहत मिली थी कि अब उन्होंने ताप्ती मैय्या के खिलाफ की गलत टिप्पणी करके खुद को मुश्किल में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंडितों ने कथावाचक से माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल, बैतूल जिले के मुलताई ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती मंदिर के पुजारियों ने अब पंडित मिश्रा से माफी मांगने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर पं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित मिश्रा कह रहे […]

Read More

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाले वालपुर क्षेत्र में सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के शव फंदे पर लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर एसपी राजेश व्यास पहुंच गए। यह मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश और उनकी पत्नी ललिता ,बेटी लक्ष्मी बेटा प्रकाश और अजय के शव घर में मिले हैं। इसका पता तब चला जब राकेश का काका घर पर पहुंचा था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आने वाली इमलिया चौकी के खजुरिया गांव में अचानक 16 फीट का मगरमच्छ आ गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए थे। सूचना पर तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और उसे पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। ग्रामीण बोले पहली बार देखा है इतना बड़ा मगरमच्छ वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राजा पटना गांव […]

Read More

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मोहरी रोड़ पर मंदिर के महंत को सोते समय सांप ने काट लिया। तत्काल उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान मंदिर के महंत की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। यह घटना रविवार की है आपको बता दें कि मृतक का नाम जितेंद्र गिरी था।  जितेंद्र ने खुद को सांप के काटने की जानकारी परिजनों को दी थी। तत्काल उनको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन […]

Read More

इंदौर : मध्यप्रदेश में मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज एक दिनी हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन्हें काफी कम वेतन दिया जा रहा है और उससे कई गुना अधिक काम लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से दो-दो एप पर भी काम कराया जा रहा है। […]

Read More

गुना : 16 वर्षीय युवक को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया। नाबालिग हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 90 प्रतिशत जल गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाबालिग मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था, उसे काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माना और आखिरकर झुलस गया। घटना शनिवार देर शाम का बताई जा रही है। मालगाड़ी के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन से झुलसने वाले नाबालिग की पहचान राजू पुत्र प्रीतम मांझी के रूप […]

Read More

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI गिरफ्तार करल चुकी है. अब इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है. दिल्ली सीएम अभी न्यायिक हिरासत में हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख की शनिवार को तीन दिन की हिरासत खत्म हो गई. इसके बाद दिल्ली की अदालत ने उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने कहा था कि उनका नाम आबकारी नीति मामले में […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात देखने को मिली. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से 13 बार जानलेवा हमला किया. इससे वह चीखने-चिल्लाने लगे. पति की चीख पुकार सुनकर मां भी वहां आ पहुंची. बेटे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने मां पर भी हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में गुरुवार रात का है. 47 साल के कमल गोडाने यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी पत्नी […]

Read More

राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर हंगामा मच गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खरगे ने कहा कि आरएसएस एक मनुवादी संस्था है. इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. भारत के संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, यह देश के चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी. खरगे ने कहा कि गोडसे को उकसाकर गांधी की हत्या कराई थी. खरगे के बयान पर सभापति ने संघ का बचाव किया. सभापति ने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना गुनाह […]

Read More

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया. वो भी सिर्फ इसलिए ताकि उसका ये वीडियो वायरल हो जाए और उसके यूट्यूब के सब्सक्राइबर बढ़ जाएं. 5 घंटे तक उसने खूब हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने उसे टॉवर से उतारने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा. इसके बाद उसे थाने ले जाया गया. पुलिस ने उससे टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि […]

Read More

राजस्थान के अलवर में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को एक पत्नी ने मरवा डाला. महिला के दो प्रेमियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात ये है कि महिला ने जिस पति की हत्या करवाई, उससे उसने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन पति से बोर हुई तो महिला ने दो और बॉयफ्रेंड बना लिए. बाद में उन दोनों बॉयफ्रेंड से पति को मरवा डाला. फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने बताया कि दो साल पहले हरियाणा में सिरसा के […]

Read More

देश में मानसून दस्तक देने लगा है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इस आफत की बारिश में कई परिवार उजर गए. इस हाहाकारी बारिश ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कहर बरपा रखा है. कहीं सैलाब तो कहीं हाहाकार वाली स्थिति है. कहीं गाड़ियां बह गईं तो कहीं लोग बह गए. मानो ऐसा लग रहा है जैसे पानी कोई बर्बादी की कहानी लिख रहा हो. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी शहरों में भी कई लोगों की मौतें हुई हैं. दिल्ली […]

Read More

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटे हैं. राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी आगामी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की जुगत में है. चुनाव से कुछ समय पहले धर्मवीर-2 का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म के जरिए शिंदे लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रविवार को मराठी फिल्म धर्मवीर-2 का पोस्टर जारी किया, जो उनके राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे […]

Read More

आजकल एक्सट्रामैरिटल अफेयर की खबरें आम हो गई हैं. चाहे पति हो या पत्नी, हमें कई केस ऐसे देखने को मिलते रहते हैं जहां शादी के बाद भी लोग किसी और से अफेयर चलाते हैं. इसी बीच ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से अजीब डिमांड की है. उसका कहना है कि वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है. दोनों बेटियों को भी अपने साथ रखेगी और प्रेमी के साथ रहेगी. लेकिन खर्च पति को ही उठाना होगा. पति की भी जिद है कि वो अपनी पत्नी […]

Read More

देश में मई में हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) परीक्षा में धांधली के मामले कई राज्यों से लगातार सामने आ रहे हैं. पेपर लीक मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने गुजरात से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह नई गिरफ्तारी गोधरा में हुई जहां के एक निजी स्कूल के मालिक को पकड़ा गया. पंचमहल जिले में गोधरा के निकट स्थित जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को सीबीआई ने कल रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या […]

Read More