Author: Social Scan

देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए आज सोमवार से 3 नए कानूनों को लागू कर दिया गया है. विपक्ष नए कानून को लेकर हमला कर रहा है तो सत्ता पक्ष इसके फायदे गिना रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि औपनिवेशिक कानून का दौर अब खत्म हो गया है. अब देश में दंड की जगह न्याय मिलेगा. देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी. राजद्रोह कानून को भी खत्म कर दिया गया है. अमित शाह ने कहा, “देश की जनता को मैं बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आजादी के 77 साल […]

Read More

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय को ISO 9001:2015 का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है. यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, जनता-केंद्रित और सुचारू कामकाज के लिए दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवेंसेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) और ISO ऑडिट की परम्परा भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ी है. इस सफलता की वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय को 2024 से 2026 तक की अवधि के लिए ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यह प्रमाण पत्र टेक्नोक्रेट कंसल्टेंट्स […]

Read More

टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) ने 115 टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस वापस ले लिया है. टाटा एजुकेशन ट्रस्ट (TET) के चेयरमैन रतन टाटा ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. TISS ने कहा कि उसने 55 टीचिंग और 60 गैर-टीचिंग कर्मचारियों के कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू ना करने के नोटिस को वापस ले लिया है और उन्हें अपना काम जारी रखने को कहा है. रतन टाटा बने संकटमोचक TISS ने एक बयान में कहा कि टाटा एजुकेशन ट्रस्ट के साथ चल रही चर्चाओं ने आश्वासन दिया है […]

Read More

दिल्ली में 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा. छह साल पहले हुए इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड किया था. ठीक इसी तरह की घटना सोमवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में देखने को मिली है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह सामूहिक सुसाइड केस है या फिर 4 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड का मामला है. फिलहाल सूचना मिलने […]

Read More

बिहार के जमुई में एक दामाद ने अपने ससुर को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. ससुर अपनी पत्नी को धोका देकर किसी और के साथ इश्क फरमा रहा था. दामाद को जब ये बात पता चली तो वह यह सब सह न पाया. फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया. फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप […]

Read More

लोकसभा में सोमवार को हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीरों की भर्ती करने वाली अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती. उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता. अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस योजना को हटाएगी. यह सेना की योजना नहीं, पीएमओ की स्कीम है, जिनके लिए एक अग्निवीर यूज एंड थ्राे मजदूर है. अग्निवीर वो सैनिक होते है जिनकी भर्ती इस योजना के तहत 4 साल की अवधि के लिए की जाती है. राहुल गांधी के बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब […]

Read More

पाकिस्तान से जुड़े तमाम तरह के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनमें से कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल खुश कर देते हैं, तो कई वीडियोज लोगों को गुस्से से भी भर देते हैं. फिलहाल पाकिस्तानी संसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बड़ा ही मजेदार है. इस वीडियो में पाकिस्तान की संसद के स्पीकर और एक महिला सांसद के बीच हुई बातचीत है. उन्होंने संसद के अंदर ऐसी-ऐसी बातें की हैं कि लोग कहने लगे हैं कि पाकिस्तानी संसद का माहौल रोमांटिक हो गया है. इस महिला सांसद का […]

Read More

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 माह कैद की सजा सुनाई. अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह सजा उन्हें 23 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सुनाई गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह आदेश 30 दिनों तक स्थगित रहेगा. कोर्ट ने कहा कि पाटकर की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें 1 या 2 साल से अधिक की सजा […]

Read More

लोकसभा में सोमवार को स्पीकर के अभिवादन पर घमासान मच गया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के अभिवादन के तरीके पर सवाल उठाया. राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये आसन पर आरोप है. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संस्कार का पाठ पढ़ाया और बताया कि वह किस वजह से ऐसा करते हैं. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने अग्निवीर, […]

Read More

दमोह। दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत लोको क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पति और तीसरे प्रेमी ने हमला कराया इस मामले में घायल राजा विश्वकर्मा की मां ममता विश्वकर्मा का आरोप है कि आरती नाम की एक महिला जो अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से राजा पर हमला कराया। एक रिश्तेदार […]

Read More

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार की सुबह नीट पेपर कांड, नर्सिंग, पटवारी सहित अन्य शिक्षा घोटालों को लेकर जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में कांग्रेसी 100 की संख्या को भी पार नहीं कर पाये। प्रदेश कांग्रेस से आये निर्देश पर कांग्रेसी सुबह अलकापुरी चौराहे पर जमा हुए। यहां से कांग्रेस ने पटवारी, नर्सिंग घोटाले सहित अन्य शिक्षा घोटालों से जुड़ी तख्तियांं हाथों में लेकर पैदल मार्च किया।प्रदर्शनकारियों को जिलाधीश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने […]

Read More

उज्जैन।  उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया […]

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी पहले ही तरह ही संचालित होती रहेगी। नेशनल पार्क या टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटक नहीं जा सकेंगे। नेशनल पार्कों और टाइगर रिजर्व में तीन महीने तक पर्यटकों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी। जो एक अक्टूबर को खुलेगी। प्रजनन का समय दरअसल, यह मौसम में बाघ और बाघिन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है वह इस इस मौसम में […]

Read More

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में 27 जून को टर्मिनल भवन में केनोपी फटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जबलपुर के बाद 28 जून को दिल्ली और फिर 29 जून को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट में लगी केनोपी फट गई। ऐसे में इसकी डिजाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्षा के जल की बराबर निकासी नहीं होने से केनोपी पर पानी भरा और उसके भार से केनोपी फट गई। गोपनीय रिपोर्ट केनोपी (फेबरिक शेड) फटने से जुड़ी जांच की यह रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। अथारिटी के पास पूरी रिपोर्ट अफसरों ने तैयार कर भेजी है। अब […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था। नए कानून में इस धारा में तीन महीने का कारावास या जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ दोनों के तहत सजा दे सकती है। इस प्रकार के प्रकरण में सिर्फ धारा बदली है, सजा करीब-करीब बराबर ही है। रात 12.05 मिनट की है घटना हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर हंगामा कांग्रेस के सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। मंत्रियों और अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। इस पर काम रोककर चर्चा कराई जानी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि नियम यह है कि जो विषय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होता है, उसे पर सदन में चर्चा नहीं कराई जाती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष में […]

Read More