श्योपुर: राजस्थान के करौली में मध्य प्रदेश के श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग करौली के कैला देवी दर्शन के लिए गये थे। सभी मृतक जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के बलवानी पंचायत में स्थित भूतकचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान के करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह […]
Author: Social Scan
उज्जैन: सोमवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की, जिसको लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राहुल के इस बयान पर जहां लोकसभा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर आपत्ति जताई। वहीं उज्जैन में नागा साधुओं ने भी अब इस बयान को लेकर विरोध व्यक्त किया है। यहां संतों से राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग कर चेतावनी दे दी। हिंदू हिंसक वाले बयान को लेकर मंगलनाथ मंदिर रोड पर दिगम्बर अखाड़ा के संतों ने एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर दी। संतों ने राहुल गांधी सहित […]
बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव के पास एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं. इनके नाम वीरेंद्र पांडेय और इंद्रा देवी हैं, जो बघैला थाना के पररिया गांव के निवासी हैं. मृतकों में एक अन्य युवक गुड्डू कुमार […]
भीषण गर्मी के बीच अब मानसून ने दस्तक दे दी है. ऐसे में भारी बारिश के कारण नदियां भी ऊफान पर हैं. इस बीच कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां नदी में डूबने से लोगों की मौत हो जा रही है. दो दिन पहले महाराष्ट्र में पुणे स्थित भुशी बांध के पास एक झरने के पानी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए. अब ऐसी की खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी सामने आई है. यहां दिल्ली से आया एक कपल गंगा नदी में बह गया. सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के गोताखोरों […]
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया. ससुर की उस पर पहले से ही गंदी नजर थी. पति के जाते ही ससुर ने उसके साथ रेप किया. जब बहू ने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने मदद करने के बजाय उसे ही धमकी दे डाली. सास ने कहा कि घर में रहना है तो सभी को खुश रखना पड़ेगा. सास के मुंह से ऐसी बातें सुनकर विवाहिता के होश उड़ गए. […]
मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्तन के कैंसर से पीड़ित हैं. दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए हिना ने इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैंसर जैसी बीमारी के साथ चल रही उनकी जंग के बारे में जानकारी दी है. इस वीडियो में हिना ने कीमो सेशन की उनकी तस्वीर लगाई है. अपनी इस पोस्ट से हिना अपने चाहने वालों को ये संदेश दे रही हैं कि चाहें जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आए, लेकिन हार नहीं माननी है. अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट […]
भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे. हालांकि, इसके बाद वो कभी किसी वर्ल्ड कप को नहीं जीत पाए. जब उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया, तो 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड के हाथों करारी का सामना करना पड़ा. इसके बाद से वो हर हालत में एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर दो साल तक मेहनत की और एक मजबूत टीम बनाई. 2023 वनडे वर्ल्ड कप […]
ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है. कंपनी के आईपीओ को बढ़िया रिस्पांस मिला था. कंपनी का आईपीओ 281 रुपए के मुकाबले 14 फीसदी उछाल के साथ मगंलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है. बीएसई पर शेयर आईपीओ के मूल्य से 13.20 प्रतिशत बढ़कर 318.10 रुपये पर खुला. बाद में यह 14.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 322.40 रुपये तक पहुंच. वही एनएसई पर इस कंपनी का शेयर 13.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 320 रुपए पर लिस्ट हुआ. कंपनी की मार्केट कैप 8,869.61 करोड़ रुपए रहा है. […]
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की चर्चा हर जगह हो रही है. नासा-बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट से अंतरिक्ष में गईं विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंस गई हैं. उनकी धरती पर वापसी में लगातार देरी हो रही है. उनके साथ बुच विल्मोर भी हैं, जो अंतरिक्ष से लौटने का इंतजार कर रहे हैं. स्टारलाइनर में हीलियम गैस लीक और थ्रस्ट फेलियर की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का इंतजार बढ़ता जा रहा है. विलियम्स काफी अनुभवी एस्ट्रोनॉट हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. दुनिया की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाने […]
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार वोटिंग प्रतिशत में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है. 28 जून को हुए मतदान में 4 उम्मीदवारों में से कोई भी 50 फीसद का आंकड़ा नहीं पार कर पाया है. वोटिंग में कुल 40 फीसद यानी 61 मिलियन लोगों ने मतदान किया. 1979 की क्रांति के बाद से इस चुनाव में सबसे कम मतदान हुआ है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट सुधारवादी उम्मीदवार मसूद पेजेशकियन को 10.41 मिलियन मिले और रुढ़िवादी सईद जलाली को 9.47 मिलियन वोट हासिल किए. लेकिन दोनों में से कोई भी 50 फीसद वोट का आंकड़ा नहीं छू […]
मौसम में बदलाव का असर हमारी सेहत के साथ ही स्किन पर भी पड़ता है. इस समय उमस भरे मौसम में पसीना ज्यादा आने के कारण चेहरे डल लगने लगता है और मुहांसे जैसी समस्या हो सकती हैं. ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने में तुलसी का पौधा भी आपकी मदद कर सकता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है तो हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. तुलसी में विटामिन सी,ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं. ऐसे में ये स्किन केयर में मददगार साबित हो सकते हैं. […]
ग्वालियर। शहर में एलइडी लाइटों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के समय मुख्य मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। वर्षा के मौसम में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर सोमवार को वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के कार्यालय में जमीन पर बैठकर धरना दिया। पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण मजबूरन धरना […]
भोपाल। शहर सरकार का वार्षिक बजट मंगलवार को महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में पेश किया गया है। महापौर मालती राय आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में परिषद की बैठक में बजट भाषण पढ़ रही हैं। इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिषद की बैठक शुरू हुई। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अनियमित ढंग से वर्क आर्डर जारी करने को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला […]
सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है। लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक […]
महू। महू तहसील में पातालपानी से प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा कराने वाली हैरिटेज ट्रेन शुरू होने वाली है, लेकिन पातालपानी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसके लिए महू से पातालपानी तक मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य किया जा रहा है। महू से पातालपानी स्टेशन पर बनने वाले प्लेटफार्म के पहले तक ट्रैक डालने का कार्य पूरा हो चुका है। इस हिस्से में रविवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा पातालपानी से डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन तक पांच किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की गति से डीजल लोको इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल में डीजल लोको […]
देवास। जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर थाना क्षेत्र के गांव खारदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। जुए का अड्डा खेत पर बने एक मकान में संचालित होता था। नेमावर पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर यहां से 29 जुआरियों को दबोचा। इनके पास से 1.74 लाख रुपये सहित तीन कार व अन्य सामग्री जब्त की गई। जुआरी देवास जिले के अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों से भी जुआ खेलने आए थे। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेमावर थाना टीआई सुरेखा निमोदा ने बताया नकद राशि व जब्त तीन कार की […]
