आषाढ़ का महीना इस साल कई संयोग लेकर आया है. बुध प्रदोष व्रत के साथ-साथ मासिक शिवरात्रि इसी महीने में है. तीन जुलाई को प्रदोष व्रत और चार जुलाई को मासिक शिवरात्रि पड़ने से एक खास संयोग का निर्माण हुआ है. प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. हर महीने हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत के दौरान भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि प्रदोष का व्रत रखने से जीवन में सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ साथ ही घर में सुख शांति आती […]
Author: Social Scan
इजराइल सेना गाजा में पिछले आठ महीने से जंग लड़ रही है. इजराइली बंधकों को वापस लाने और हमास के खात्मे के मकसद से शुरू हुए IDF (Israel Defence Force) के गाजा ऑपरेशन ने करीब 40 हजार फिलिस्तीनियों की जान ले ली है. इतने बड़े पैमाने पर मानवीय हानि के बाद भी इजराइल सेना न तो अपने बंधकों को गाजा से वापस ला पाई है न ही हमास का पूरी तरह से खात्मा कर पाई है. अब देश की उत्तरी सीमा पर भी हिजबुल्लाह से जंग के हालात बन गए हैं. मानवीय संकट और सभी बंधकों की वापसी करवाने में […]
हल्दी के गुणों से शायद ही कोई अनजान होगा. वैसे तो हम रोज सब्जी या फिर दाल के माध्यम से अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करते हैं. ये हमें सेहतमंद रखने में मदद करती है. हल्दी में एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. हल्दी का इस्तेमाल केवल खाने का रंग और पोषण बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर से लेकर किसी तरह की चोट को ठीक करने में भी होता है. वहीं आयुर्वेद में इसकी मदद से कई तरह की दवाएं भी बनाई जाती है. हल्दी का इस्तेमाल आप पाचन से लेकर खुद […]
नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली नए जमाने की ट्रेन वंदे भारत पहली बारिश को भी नहीं झेल पायी. सोमवार की रात यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचने ही वाली थी कि बारिश शुरू हो गई. यात्री गाड़ी के अंदर से बारिश का नाजारा देख ही रहे थे कि कोच संख्या सी-6 की छत से फव्वारा छूट पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि काफी कोशिशों के बावजूद इस कोच में बैठे यात्री भींग गए. उनका सामान भी भींग कर खराब हो गया. ऐसी स्थिति में यात्रियों ने प्रयागराज से वाराणसी तक का सफर खड़े होकर पूरा किया. इस संबंध में कई […]
झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहा एक विवाह समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि शादी टूटने से बाल-बाल बची. दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे थे. पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे. उन्होंने दूल्हे से कहा कि दुल्हन की मांग सिंदूर से भरो. दूल्हा अपनी दुल्हनिया की मांग भरने ही वाला था कि वहां एक युवक आ धमका. उसके हाथ में सिंदूर था. वो जबरन दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा. यह देखते ही शादी में शामिल सभी लोगों के होश फाख्ता हो गए. दूल्हा-दुल्हन खुद हैरान रह गए कि अचानक से ये […]
झारखंड में आज इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई है, जिसमें आम सहमति बनी है कि हेमंत सोरेन को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए. सोरेन दोबारा से मुख्यमंत्री बन सकते हैं. हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से 28 […]
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विधान परिषद के जरिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद बीजेपी ने ओबीसी चेहरों को विधान परिषद में उतारकर सियासी समीकरण को दुरुस्त करने का दांव चला है. राज्य की 11 विधान परिषद सीटों पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन से 9 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं तो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. विधायकों के आधार पर एनडीए की सभी सीट निकलती नजर आ रही हैं. ऐसे ही […]
2 जुलाई की तारीख… समय- दोपहर के डेढ़ बजे…जगह उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला. यहां फुलरऊ गांव में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का सत्संग था. हजारों की तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए पहुंचे थे. जैसे ही सत्संग का समापन हुआ, अचानक वहां भगदड़ मच गई. इसमें 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इस मामले में पुलिस ने मुख्य सेवादार देव प्रकाश और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है जब भगदड़ के कारण इतने लोगों की मौत हुई हो. इससे पहले भी देश […]
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नवविवाहिता ने पति के साथ हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगा ली है. पति पत्नी के बीच विवाद मंदिर में एक साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था. पति ने फोटो खिंचाने से मना कर दिया था. इससे नाराज पत्नी घर लौटी और गुस्से में कमरे के अंदर पंखे से लटकर जान दे दी है. दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला इटावा […]
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक युगल को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की घटना के बाद भले ही तृणमूल कांग्रेस का आरोपी नेता ताजीमुल इस्लाम उर्फ जेसीबी अरेस्ट हो गया, लेकिन अब पीड़ित महिला के बयान से बंगाल में बड़ा बवाल शुरू हो गया है. महिला ने एक मीडिया हाउस को दिए बयान में बताया कि यहां महिलाओं को अपनी शर्तों पर जीवन जीने का भी हक नहीं है. सवाल उठाया कि क्या उसे अपने मन से प्यार करने का भी अधिकार नहीं है? इसके लिए भी उसे किसी से पूछना होगा? उसने कहा कि यदि उसे भी […]
झारखंड की पलामू जेल से 13 दिन पहले गिरिडीह जेल शिफ्ट हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर अमन साहू की गुंडागर्दी शुरू हो गई है. उसके गुर्गे अब जेल अधीक्षक को ही धमकी दे रहे हैं. गिरिडीह सेंट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने धमकी दी है. इसमें गिरिडीह जेल में अमन साहू को उसकी अपनी मनचाही सुविधा देने को कहा है. सुविधाएं न मिलने पर जेल अधीक्षक को गोली मारने की धमकी दी गई है. इंटरनेशनल कॉल और मैसेज के जरिए गैंगस्टर मयंक ने कहा- पिछली बार निशाना चूक गया था. […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलरई गांव में साकार विश्व हरि के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान जा चुकी है. भोले बाबा के नाम से विख्यात सत्संग करने वाले सूरजपाल का मुख्य आश्रम कासगंज जिले की पटियाली के गांव बहादुरनगर में है, लेकिन उनके कई आश्रम अन्य शहरों में भी हैं. ऐसा ही एक आश्रम या कहें एक मकान आगरा में भी है. साकार विश्व हरि भोले बाबा का आगरा से खास कनेक्शन है. उनका शहर के शाहगंज की केदार नगर कॉलोनी डी ब्लॉक में एक घर है. जिसमें कभी सूरजपाल उर्फ भोले बाबा रहते थे. […]
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आखिरकार 22 महीने बाद अपनी पगड़ी उतार ही ली. सिर पर बंधी संकल्प की पगड़ी को सम्राट चौधरी ने रामलला की नगरी अयोध्या में उतार दिया. बुधवार 3 जुलाई की सुबह उन्होंने सरयू नदी में डुबकी लगाई और इसी तट पर मुंडन कराया. सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से अयोध्या धाम के लिए निक थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगल-राज और अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी थी. सरयू नदी पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले डुबकी लगाई और मुंडन कराया. साथ ही अपनी […]
राजनीति भी बड़ी अजीब पेशा है. यहां कब दुश्मन को गले लगाना पड़ जाए, ये पता नहीं होता है. याद करिए सम्राट चौधरी की बीजेपी में आसमान छूती तरक्की को. वो बीजेपी में आयातित नेता हैं लेकिन बीजेपी ने उन्हें प्रदेश का नंबर वन नेता बनाकर नीतीश कुमार को जोरदार चुनौती देने के लिए दमभर प्रयास किया था. लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले नीतीश की महत्ता को भांपकर नीतीश को एनडीए में लेना ज्यादा हितकारी समझा . सम्राट चौधरी के लिए ये परिस्थिति असहज करने वाली थी, क्योंकि उनकी बीजेपी में आसमान छूने […]
18वीं लोकसभा संसद के पहले सत्र की कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान शिव को नहीं समझते. लेकिन उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती. इसके अलावा बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. राहुल गांधी द्वारा संसद में भगवान शिव और गुरु नानक देव की फोटो दिखाई जाने पर निशिकांत दुबे जमकर गरजे. उन्होंने राहुल गांधी […]
मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन में नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाया और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नर्सिंग काउंसिल के जरिए लंबे समय से फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी जा रही है, जिस पर सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की. प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ऐसे नर्सिंग कॉलेज चलाते पाए गए, जिनके पास कैंपस तक नहीं था. कुछ कॉलेज तो चंद कमरों में चलते पाए गए, जिसके बाद मध्य प्रदेश नर्सिंग […]
