Author: Social Scan

कटनी। कटनी में एक जुलाई से नई दंड प्रक्रिया संहिता को अमल में लाए जाने के बाद दंडित किए जाने का यह पहला मामला है। शराब के नशे में वाहन चलाना एक ट्रक चालक व उसके मालिक को भारी पड़ा। यातायात की जुहला हाईवे चौकी पुलिस ने जांच के दौरान चालक को नशे में वाहन चलाते पकड़ा और कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चालक व मालिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएन 9939 को रोका गया था एक जुलाई को यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से व चौकी […]

Read More

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चिफ़ जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ और जीतू पटवारी ने सर्वप्रथम आंचलकुण्ड दरबार पहुंचकर माथा टेका और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत उन्होंने हर्रई में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि 45 वर्ष पूर्व जब वे पहली बार रात करीब 11 बजे आंचलकुण्ड पहुंचे थे तब पगडंडी रास्ता हुआ करता था। पेयजल और बिजली भी नहीं थी। तब मैंने दादाजी से कहा था अगली बार जब […]

Read More

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने अपने चाचा और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, महिला का शव देखकर लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बेदखेड़ी गांव की है। यहां पर रहने वाले अर्जुन ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। अर्जुन गांव में ही बाल काटने की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति – पत्नी के चरित्र पर शक करता […]

Read More

छतरपुर:  उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में न आने की अपील किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अपने अनुयायियों से घरों में रहने की अपील की है। दरअसल, 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है। इस सिलसिले में धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती युग पुरुष धाम आश्रम के बच्चों का हाल जानने मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार बच्चों के चल रहे उपचार के संबंध में डॉक्टर से जानकारी ली, तो वहीं अस्पताल प्रबंधन से भी इन बच्चों के समूचे इलाज में कोई भी कसर ना छोड़े जाने को लेकर निर्देशित किया। गौरतलब है की मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम के कई बच्चों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी संभावित वजह फूड पॉइजनिंग और इन्फेक्शन को माना जा […]

Read More

ग्वालियर: पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर असम्मानजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि डबरा की मीट मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लल्ला बाथम ने अपने फेसबुक अकाउंट से पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अशोभनीय कमेंट भी किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने सिटी थाने में आवेदन दिया था। जिस पर डबरा सिटी […]

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट पेश किया। सदन में नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायकों के बीच वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। इस बजट में पुलिस विभाग में नौकरियों के साथ साथ शिवराज सरकार की पुरानी योजनाओं पर बंपर पैसा लगाने की बात कही है। इस बजट में 16 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बजट का आकार दोगुना, पूंजीगत निवेश को बढ़ाना, सड़क, सिंचाई एवं बिजली सुविधाओं का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, रोज़गार सृजन हेतु […]

Read More

इंदौर। देश भर में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदूओ को हिंसक बताने वाले बयान पर विरोध जारी है, इसी कड़ी में बुधवार को हिंदूवादी संगठन ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली और पुतले को कब्रिस्तान में दफनाना चाहा लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया,और हिंदु जांगरण मंच ने राहुल के पुतले को नजदीक गड्ढे में गाढ़ दिया। आपको बता दें राहुल गांधी के बयान का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा में हिन्दुओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इंदौर में हिंदू जागरण मंच ने आज राहुल गांधी […]

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीएसएफ की एक महिला आरक्षक अपनी सहेली के साथ एक महीने से गायब है। आकांक्षा जबलपुर की रहने वाली है और शाहाना खातून के साथ 1 महीने से गायब है, दोनों की पोस्टिंग बीएसएफ टेकनपुर मुख्यालय में है। आकांक्षा की मां उर्मिला निखर अपने बेटे नीरज के साथ ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची और उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। आकांक्षा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। आकांक्षा की मां ने उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप शाहाना और उसके […]

Read More

दिल्ली की सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है. जिसके मुताबिक जुलाई से लेकर सितम्बर तक यानी अगले तीन महीनों में चार ड्राई दिन घोषित किए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. वहीं इसके अलावा तीन और दिन भी हैं जब शराब की दुकानों का बंद रखा जाएगा. दिल्ली सरकार हर तीन महीने में ड्राई डेज की लिस्ट जारी करती है. लिस्ट के मुताबिक अगले तीन महीनों में चार ड्राई दिन घोषित किए है. 15 अगस्त के बाद सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार […]

Read More

भारत में अहं ब्रह्म अस्मि की अवधारणा बहुत पुरानी है, इसका सीधा आशय अलौकिक बोध से है. और यह अलौकिकता हर किसी की चेतना से बंधी होती है. हाल ही में एक फिल्म आई कल्की 2898 एडी. यहां सुप्रीम नाम के एक किरदार ने जिस तरह की दुनिया बसाई, वह अलौकिकता की पराकाष्ठा है. यानी अलौकिकता जितनी प्राचीन है, उतनी ही युगातीत भी. आज जब हाथरस सत्संग कांड से पूरे देश में हड़कंप मचा है तो ऐसे स्वयंभू सुप्रीमों के कथित कॉप्लेक्स और उसके यास्किन की चर्चा लाजिमी हो जाती है. हाथरस के स्वयंभू भोले बाबा ने भी एक ऐसा […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में 5 बच्चे मौत की नींद सो चुके हैं. वहीं, 38 बच्चे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. मामला शहर के श्री युग पुरुष धाम आश्रम का है जहां 5 दिव्यांग बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित किया है. एक के बाद […]

Read More

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी ज्यादा हिंसा होगी. क्योंकि खून-खराबा, जोरदार लड़ाई के सीन, सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरपूर अप्रैल में जारी हुए टीजर में ही ये साफ हो गया था. खुद डायरेक्टर ने भी इसे भारत में बनी सबसे हिंसक फिल्म बताया था. अब निखिल भट्ट ने फिल्म के आइडिया और हिंसक होने की वजह से होने वाली फिल्म की आलोचना पर बात की है. निखिल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा, “1994-95 में, […]

Read More

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है. ये खिलाड़ी दुनिया का नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गया है. आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. पंड्या ने रैंकिंग में पोजिशन की छलांग लगाते हुए मोहम्मद नबी और वानेंदु हसारंगा को पछाड़ा. पंड्या इससे पहले तीसरे स्थान पर थे और टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वो नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में छा गए पंड्या हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप में कमाल के प्रदर्शन की […]

Read More

वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट इसी महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव के चलते सरकार ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. इससे ठीक पहले एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है. स्टडी बताती है कि यदि आप बजट के दिन मुनाफा कमाने के उद्देश्य से उससे एक दिन पहले शेयर बाजार में निवेश करते हो, तो आपको हमेशा नेगेटिव रिटर्न मिलता है. कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेस ने इस मामले में एक स्टडी की है. इसमें साल 2000 के बाद से अब तक बजट पेश होने वाले दिन मार्केट की चाल का अध्ययन किया […]

Read More

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter (अब X) को टक्कर देने के लिए देसी ऐप Koo को यूजर्स के लिए लाया गया था. चार साल पहला आया Koo App लोगों को ज्यादा रास नहीं आया, यही वजह है कि कंपनी पिछले चार सालों से मार्केट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही थी लेकिन आखिरकार अब कंपनी ने Koo ऐप को बंद करने का फैसला लिया है. पिछले लंबे समय से कू ऐप के अधिग्रहण की बात चल रही थी लेकिन बात नहीं बनी. कू कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट में इस बात की […]

Read More