प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण में कई महीनों से हिंसा से ग्रस्त मणिपुर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयायरत है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर लोगों को आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर पहली बार बयान दिया. विपक्ष की ओर से कल लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान मणिपुर हिंसा पर बयान देने की […]
Author: Social Scan
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर का बेंगलुरु तबादला किया गया है. थप्पड़ कांड के बाद कौर को सस्पेंड कर दिया गया था. पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था. कौर के निलंबन और एफआईआर के खिलाफ किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया था. ये घटना 6 जून को हुई थी. कंगना रनौतदिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थीं. एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सीआईएफएस की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश और देश ही नहीं विदेश के लोगों को भी इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस हादसे पर दुख जताया है. पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है. उन्होंने लिखा, ” हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी सहानुभूति है. मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”. बता दें कि भोले बाबा का सत्संग में यह […]
‘बाबा’ या ‘गुरुजी महाराज’… जब भी आप ये शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहले आपके जेहन में एक बड़ा सा पंडाल, वहां बैठे लाखों भक्त और एक ऊंचे से मंच पर बैठकर प्रवचन करता एक शख्स ध्यान में आता है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी ‘भोले बाबा’ के प्रवचन का कार्यक्रम ऐसा ही था, जहां भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है. हाल में देश के अंदर लाखों भक्तों की भीड़ जुटाने वाले ऐसे ‘बाबाओं’ या ‘गुरुजी महाराज’ का बोलबाला खूब बढ़ा है. लेकिन क्या आपको इससे जुड़े कारोबार का अंदाजा है. चलिए […]
बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. एक बार फिर सारण जिले में पुल हादसा हुआ है. इस बार जिले के लहलादपुर प्रखंड के ढोढ़ स्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया. लगातार बारिश की वजह से इस पुल का पाया धंसने लगा. इसके बाद देखते ही देखते पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. यह पुल करीब 20 साल पहले साल 2004 में तत्कालीन निर्दलीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बनवाया था. इससे पहले सीवान जिले में एक के बाद एक तीन पुल गिर […]
थोड़े इंतजार के बाद ही सही, आखिरकार दिल्ली एनसीआर में बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की दोपहर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. इसी प्रकार नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम फरीदाबाद में भी कई जगह मूसलाधार बारिश तो कुछेक स्थानों पर शॉवर गिरने की सूचना है. इस समय दिल्ली एनसीआर में 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिन पहले ही दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान जताया था. दावा किया था कि दिल्ली एनसीआर में सोमवार से ही मानसून […]
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर मंगलवार को सत्याग्रह का आगाज किया था। बुधवार को युवा कांग्रेस ने इस सत्याग्रह का विरोम दे दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दूसरे दिनइस सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा न होने तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, उस वक्त विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। जारी […]
भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। यह है घटनाक्रम बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच […]
छपारा सिवनी। छपारा तहसील के चमारी गांव के बाजार के बाइक में अचानक सांप दिखा। वह भी हेड लाइट पर बैठ गया। यह देख युवक ने किसी तरह मन काबू किया और हिम्मत दिखाते हुए बाइक रोकी।दरअसल, चमारी के नजदीकी इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी स्थित बाजार पहुंचा था। यहां उस समय उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है। गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से […]
खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमल कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। किसान को गंभीरावस्था में सनावद अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पतला रैफर किया गया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ पर काटा। इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने ताकत से उसका […]
छतरपुर : बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय […]
इंदौर। शहर के पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम- युगपुरुष धाम में रह रहे मानसिक दिव्यांग 5 बच्चों की पिछले तीन दिन में मौत हो चुकी है। अभी 29 बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से भी पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। मगर, आश्रम प्रबंधन इससे इन्कार कर रहा है। मंगलवार सुबह तीन बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम राजेंद्र रघुवंशी को जांच के लिए आश्रम भेजा था। दोपहर बाद जब एक और […]
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर की गाडरवारा पुलिस ने तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र में पिता यशवंत प्रजापति को गिरफ्तार किया है, पुत्र केशव राज उर्फ अमन प्रजापति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जालसाजों के पास से 5 लाख 40 हजार, 13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर, अर्टिगा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल, बैंक खातों संबंधी दस्तावेज, विजटिंग कार्ड, पूजन सामग्री जब्त किए हैं। पुलिस को आरोपितों के घर की तलाशी लेने पर धारदार हथियार का जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें 39 तलवारें, छोटे-बड़े 182 कटारें एवं 1 भाला शामिल हैं। पूजा […]
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हुआ। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आप जिस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, उस पर बाद में बात हो जाएगी। पहले बजट भाषण हो जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्य परंपराओं का पालन करें जो विषय उठाया […]
छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले को नशे के सौदागर सॉफ्ट टारगेट बना चुके हैं। जहां अफीम की खेती तक होती रही है और गांजा, शराब, नशीली दवाएं और अब नशीले इंजेक्शन तक बेचे जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग जिले में नशे का बाजार चला रहे हैं। पुलिस स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क ऐसा फैल चुका है कि जड़ों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ी गई है। बारीगढ़, गौरिहार, भगवां, घुवारा और बक्सवाहा सहित हरपालपुर क्षेत्र में अवैध शराब […]
उज्जैन। लोकायुक्त ने बुधवार को पीएचई की सहायक यंत्री को सरकारी कार्यालय में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। ठेकेदार ने वर्ष 2020 में जल जीवन योजना के तहत घट्टिया ब्लाक के झीतरखेड़ी व कालूखेड़ी में पानी की टंकियां बनाई थी, नल लगाए थे। कुल 80 लाख रुपये का काम किया था। काम छह माह की बजाय चार माह विलंब से दस माह में पूरा किया था। मगर अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। इसे देने के एवज में सहायक यंत्री ने अधीक्षण यंत्री के […]
