दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप WhatsApp में यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि ढेरों शानदार फीचर्स दिए हैं. इन्हीं में से कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो यूजर्स का Mobile Data बचाने में मदद करते हैं. कौन-कौन से हैं ये WhatsApp Features और किस रह से करते हैं आप लोगों की मदद? आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे. कुल मिलाकर व्हाट्सऐप में तीन ऐसे काम के फीचर्स मिलते हैं जो मोबाइल डेटा बचाने में मदद करते हैं. पहला फीचर कॉलिंग से जुड़ा है, बाकी दो फीचर्स का […]
Author: Social Scan
हिन्दू धर्म में अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है. इसके अलावा यह दिन तंत्र साधना के लिए ज्यादा महत्व रखता है. इस दिन पितरों का तर्पण और पिंड दान किया जाता है. साथ ही स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. गरुड़ पुराण के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है. साथ ही घर में सुख, समृद्धि और मंगल का आगमन होता है. इस दिन कालसर्प दोष और पितृ दोष का भी निवारण किया जाता है. अमावस्या के दिन […]
पूरी दुनिया के करीब 70 देशों में साल 2024 में चुनाव हो रहे हैं. इस साल को चुनावों का साल भी कहा जा रहा है, कहीं चुनाव हो चुके हैं तो कहीं जारी है. जानकार मान रहे हैं कि ये साल दुनिया में कई बदलाव लाएगा क्योंकि दुनिया में अपना प्रभाव रखने वाले बड़े देशों में भी इसी साल चुनाव हैं और वहां का राजनीतिक परिप्रेक्ष्य (Perspective) बदल रहा है. मतदान के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े चुनाव समझे जाने वाले भारत और यूरोपीय यूनियन के चुनाव भी इस साल हुए हैं. जहां यूरोपीय यूनियन में सेंटरिस्ट पार्टियों के […]
महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. पति, बच्चे या ऑफिस का ध्यान रखते हुए महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती हैं. अगर आप भी वर्किंग महिला हैं और ऐसे ही अपनी सेहत को इग्नोर करती हैं तो अब से ऐसा बंद कर दें. महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए. क्लीनिकल डायटीशियन नेहा कक्कड़ कहती हैं कि महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, फाइबर और आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. खासकर, आपको न्यूट्रिशन से जुड़े नियमों को फॉलो करना चाहिए. आइए एक्सपर्ट से जानते […]
महाराष्ट्र में मानसून की बारिश जमकर हो रही है. मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में भी बारिश का अलर्ट है. आज सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कही हल्की से मध्यम तो कही तेज बारिश होने की आशंका है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड का खतरा भी मंडरा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया आज ही भारत वापस लौटी है. शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया का रोड शो है. जुलाई […]
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. चूंकि हाल ही में यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना हो चुकी है. इसलिए धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर होने वाले उत्सव को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है. बुधवार की रात में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने बागेश्वर धाम के लिए पांच जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया. यह पुलिस बल उत्सव के दौरान काउड मैनेजमेंट से लेकर ट्रैफिक तक की जिम्मेदारी संभालेगा. […]
बारबाडोस से T20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के कदम अपने देश में पड़ चुके हैं. 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्पेशल प्लेन लैंड हुआ. होटल पर गाजे-बाजे के साथ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया एयरपोर्ट से टीम होटल के लिए रवाना हुई, जहां से आगे PM मोदी से मिलने के लिए रवाना हुई. लेकिन, इन सबके बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिसने हिंदुस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को गुदगुदाकर रख दिया. ऐसे इसलिए क्योंकि भारतीय फैंस ने सिर्फ अपने चैंपियन सितारों की झलक […]
राजस्थान की सियासत में बड़े घटनाक्रम के तहत राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही उनके इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था, जबकि उनके सहयोगियों की ओर से कहा जा रहा था कि वो पद नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि अब मीणा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल को भेज दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा चुनाव परिणाम आने के ठीक एक महीने बाद दिया है. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मीणा समुदाय के एक दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं. […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. सूरजपाल अभी कहां है इसका पता नहीं लग पाया है. पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच भोले बाबा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. Tv9 भारतवर्ष से सूरजपाल की बड़ी बहन ने बातचीत की. उसके बारे में कई बातें बताईं. भोले […]
2 जून को हाथरस में हुए वीभत्स हादसे में 121 लोगों को मौत हो गई. नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना के बाद से भोले बाबा गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश में है. हादसे के बाद बाबा के कई आलीशान आश्रम सामने आ रहे हैं. इन्हीं में एक उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मौजूद भोले बाबा प्रवास कुटिया भी है. जिले की चंदोसी तहसील के गांव सराय सिकंदर के करीब भोले बाबा का आश्रम बना हुआ है. करोड़ों रुपयों की लागत से बना इस आश्रम पर सन्नाटा पसरा है. […]
पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग की एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक स्थानीय नेता 2 लोगों को बीच सड़क पर बुरी तरह से मार रहा था. इस घटना पर राज्य सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी. राज्य सरकार से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में लिंचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने और उन पर काबू रखने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने समेत कई अन्य उपाय करने का निर्देश दिया है. राज्य के एडीजी (कानून और व्यवस्था) मनोज वर्मा ने कल बुधवार को पुलिस अधीक्षकों, […]
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. डॉक्टर विनीत सूरी की यूनिट में वो एडमिट हैं. सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. भारत रत्न लालकृष्ण […]
एक रिसर्च से पता चला है कि भारत के 10 बड़े प्रदूषित शहरों में होने वाली सभी मौतों में से करीब 7 फीसदी मौत खराब हवा में सांस लेने से होने वाली बीमारियों के कारण हुई है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में हवा का एक्सपोजर लेवल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के दिशा निर्देश वाले PM2.5 से ज्यादा है. द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण से होने वाली सालाना और दैनिक मौतों में सबसे ज्यादा मौतें राजधानी दिल्ली में हुई हैं. ये सभी मौतें 2.5 माइक्रोमीटर वाले पोल्यूटेड पार्टिकल के कारण […]
गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म गाइड में देव आनंद का एक संवाद है- ‘सुना है मार-मार कर हकीम बनाए जाते हैं लेकिन अब तो मार-मार स्वामी भी बनाए जाने लगे हैं.’ यह फिल्म सन् 1965 में आई थी लेकिन 59 साल बाद मौजूदा दौर के अंधविश्वास के तमाशे से अलग नहीं है. इसी फिल्म में कथित स्वामी बने देव आनंद अपने भक्तों से घिरने के बाद ये भी कहते हैं कि ‘ये सब क्या आडंबर है, मेरे बारे में इतना झूठ क्यों फैला दिया कि मैं कोई चमत्कारी हूं’. लेकिन भीड़ की उम्मीदों और आशाओं के आगे लाचार वह फिल्मी […]
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और वहां की लोकल पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि चवन्नी का मूवमेंट है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकलने वाला है, उसके पास एके 47 भी होगी और साथी भी. उसे इस बात की जानकारी भी कि वह बोलेरो गाड़ी से निकलेगा. एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश शाही जौनपुर पहुंचे और उन्होंने घेराबंदी शुरू की. इसकी बोलेरो गाड़ी को एसटीएफ के जवानों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसने पुलिसवालों पर ही गोलियों की बौछार कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और करीब 20 मिनटों तक दोनों […]
उत्तरप्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां गांव के विकास के लिए आए करोड़ों रुपये गायब हो गए लेकिन ग्राम प्रधान को कानोंकान भनक भी नहीं लगी. बिना ग्राम प्रधान की जानकारी और साइन के गांव के दबागों ने अधिकारी की मिलीभगत से सारा पैसा निकाल लिया जिसकी जानकारी होने के बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने विरोध किया तो दबंगो ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इसके बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने वीडियो वायरल करके प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पूरा मामला अमेठी के भेटुआ विकास खंड […]
