Author: Social Scan

शिवपुरी। न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की देर शाम एक युवक ने पत्‍नी द्वारा अपने बच्चे मांगने पर अपनी पत्नी सहित ससुर व साले की लाठियों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाराई निवासी किरण जाटव की शादी गूगरीपुरा निवासी अविनाश जाटव से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते किरण ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। उक्त प्रकरण में बुधवार को कोलारस न्यायालय में तारीख लगी […]

Read More

शिवपुरी। अंतरराज्‍यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी। उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्री युगपुरुष धाम आश्रम के बाद फिजिकल एजुकेशन एकेडमी के 37 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल एजुकेशन एकेडमी नौलखा पर संचालित की जाती है। जहां आर्मी की ट्रेनिंग के लिए तैयारी कराई जाती है। यहां अलग-अलग शहरों से बच्चे एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं, जहां अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी बताया जा रहा है पेट में इंफेक्शन के चलते फूड पाइजनिंग के बाद बच्चों को भर्ती कराया गया था। बच्चों की जानकारी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह भी […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने भटपुरा क्षेत्र में एक बच्ची को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में नगर पालिका अध्यक्ष के पति बैठे हुए थे। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है, बच्ची अपने दादा – दादी के साथ खेत में गई थी और खेत से दादा – दादी के साथ लौट रही थी। तभी कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी और घटनास्थल […]

Read More

भिंड : मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला चंबल नदी का एक मात्र पुल इन दिनों सुरक्षा के घेरे में है। मध्य प्रदेश की ओर से पीएनसी कंपनी ने निजी सुरक्षा गार्ड चंबल पुल के दोनों सिरों पर तैनात किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की इटावा जिले की पुलिस ने दो शस्त्र धारक जवानों को तैनात किया है। इस पुल की सुरक्षा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की स्टेट द्वारा कराई जा रही है। बताया गया है कि चंबल पुल करीब 70 साल पुराना है। इस पुल पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इस पुल को असुरक्षित करने […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में महिला और उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई, घटना चुहिया गांव के पास की है। पिकअप वाहन में मिर्च भरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। मौके से पिकअप वाहन का ड्राइवर भाग गया। आपको बता दें की महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर बोरीपार गांव अपने भाई […]

Read More

ग्वालियर : उतरप्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 45 वर्षीय रामश्री भी हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने अपने अन्य 9 साथियों के साथ गई थी। बेटे ने जैसे ही टीवी के जरिए हादसे की जानकारी लगी तो वह परेशान हो गया। मां की तलाश में वह भी हाथरस पहुंच गया। लेकिन वहां मां नहीं मिली। इसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें उनकी मां का शव रखा मिला। बुधवार […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के पीएचई विभाग के अफसरों की लापरवाही शहर की जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नर्मदा लाइन सुधारने तथा नई लाइन डालने के लिए पीएचई ने शहर भर में गड्‌ढे खोद रखे हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह इन्हें खुला ही छोड़ दिया गया। ऐसे में बारिश के कारण इन गड्‌ढों में पानी भर गया, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में एक मासूम डूबते-डूबते बची। दिल दहलाने वाला एक वीडियो आया है जो कि […]

Read More

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में घर जमाई ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, यह घटना जुन्नारदेव की है। आरोपी अपनी ससुराल में ही रहता था। नशा करने के बाद ससुर उसे भला – बुरा कह देता था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। दामाद कई सालों से अपने ससुर के साथ ही रहता था   जुन्ननारदेव के रहने वाले असनलाल की शादी मोहरिया गांव में बिस्तलाल धुर्वे की बेटी के साथ हुई थी। बिस्तलाल का कोई बेटा नहीं था। […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से ( मंगलसूत्र ) चेन निकाल कर फरार हो गए। वहीं (मंगलसूत्र ) चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटना आम […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिछले दिनों आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर राजनीतिक दौरों का सिलसिला तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के घटनास्थल का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं. कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी हाथरस में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख-दर्द जानेंगे. हाथरस में हुए हादसे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दुख जताते हुए कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण […]

Read More

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. आज 4 जुलाई को फिर पुल गिरा. लिहाजा इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. पिछले 3 जुलाई को एक ही दिन में 5 पुल गिर गए तो राजनीति और गरमा गई. सियासत दां एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे. अंग्रेजों से लेकर मुगलों तक का जिक्र होने लगा. इस बीच सरकार बैठकों पर बैठकें कर रही है, आदेश के बाद जांच भी जारी है दूसरी तरफ पुलों का गिरना बदस्तूर जारी है. राजनीति में दोषारोपण अगल बात है लेकिन पुल का गिरना एक सचाई है और इससे जनता भी परेशानी […]

Read More

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां का हरियाणा के सोनीपत में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कमला देवी ने दवा की जगह कीटनाशक दवाई पी ली थी. उसी के कारण उनकी मौत हुई. इस बीच आज काला जठेड़ी छह घंटे की पैरोल पर बाहर आया. मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. सोनीपत के राई में रहने वाली 60 साल की कमला देवी लंबे […]

Read More

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया भारत लौट आई है. भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची. रोहित शर्मा की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने वाले बड़ी तादात में फैंस मौजूद थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर वहां मौजूद क्रिकेट फैंस खुशी के मारे झूम उठे. रोहित शर्मा ने फैंस को किया खुश बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में […]

Read More

पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार में कमाई करती हुई नजर आ रही है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. देश से लेकर विदेश तक में ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते के अंत तक प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की ये पिक्चर 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है. इसी बीच इस फिल्म के सीक्वल […]

Read More

बारिश के जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, दूसरी तरफ जेब का बोझ बढ़ गया है. दरअसल, भारी बारिश में आम जनता को महंगाई का करंट एक बार फिर लगा है. आलू, प्याज और टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं. खुदरा मार्केट में महंगााई की पिच पर टमाटर शतक लगा चुका है. देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर के दाम 130 रुपये तक पहुंच गए हैं. जबकि, प्याज 90 और आलू 80 रुपये पर पहुंच गया. ये आंकड़े उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं. भारी बारिश के कारण कई जगह सब्जियां और फल खराब […]

Read More