श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से एक सकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां रिमझिम फुहार के बीच मादा चीता गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करती दिखी। बता दें कि सभी शावक करीब चार माह के हो गए हैं। ऐसे में अब सभी शावक अपनी मां से जंगल में रहने के गुर सीख रहे हैं। गामिनी भी अपने बच्चों पर खूब प्यार लुटा रही है। हल्की फुहार के बीच जब गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करते दिखी तो इस खूबसूरत पल को वन विभाग की टीम ने कमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो […]
Author: Social Scan
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली वालों के लिए वीकेंड जबरदस्त रहने वाला है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बारिश का मौसम बना हुआ है. बादल और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की और से अगले चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के कारण कुछ इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही में पर भी असर पड़ा है. […]
उम्र 62 साल… दोनों फेफड़े खराब, एक बार दिल धोखा दे चुका है, ‘सांसें’ भी रोजाना खरीदनी पड़ती हैं. इतनी परेशानियों के बाद न कोई गिला और न किसी से शिकवा. पूरी हिम्मत के साथ बीते बसंतों की यादों की तरह कमजोर हो चुके हाथों से ई-रिक्शा थामते हैं और निकल पड़ते हैं अपने और अपनी बेगम के पेट भरने की जुगाड़ में. ये दर्दभरी कहानी है हरिद्वार जिले के रुड़की के गुल मोहसिन की. शिक्षानगरी रुड़की की सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चलाते अकसर नजर आ जाएंगे. ये गुल मोहसिन हैं. बीमारियों से ‘गुल’ टूट […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, भोले बाबा पक्ष के वकील का दावा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. देव प्रकाश हादसे वाले दिन से फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश को बनाया गया था. इसी ने पूरे सत्संग आयोजन की कमान संभाली हुई थी. भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के खास सेवादार देव प्रकाश मधुकर […]
बिहार के पूर्णिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुरालियों ने प्रेमी को पकड़ लिया. गुस्साए ससुरालियों ने उसे बांस के खूंटे में बांधकर जमकर पीटा. काफी देर तक हंगामा होता रहा. लोगों की भीड़ जुट गई. प्रेमी के घर वालों को बुलाकर उसे छोड़ा गया. मामला जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लक्षनपुर गांव का है. प्रेमी को खूंटे से बांधे जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमी के दो बच्चे जबकि प्रेमिका के चार बच्चे हैं. दोनों अररिया जिले के […]
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आम लोगों की बात छोड़ें, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के अफसरों को भी लूटने से नहीं डर रहे. हाल ही में अपराधियों ने रांची सीआईडी में तैनात एक अधिकारी को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी डीएसपी सरिता मुर्मू से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. अधिकारी के साथ लूट की ये घटना 25 जून को हुई थी. डीएसपी सरिता रांची के कचहरी चौक के समीप से गुजर रही थीं. इसी दौरान […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 वीं में पढ़ने वाली लड़की की हत्या उसके घर के आंगन में चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इस घटना को घटित हुए लगभग 40 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी मौके से फरार चल रहा है. आरोपी लड़की की हत्या करके जंगल की ओर भाग गया. उसे पकड़ने के गांववाले उसके पीछे भागे, बाद में हत्या की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल, अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच पर बात सामने आई है […]
हाथरस हादसे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार छोटी मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर अपनी नाकामी छुपा रही है. उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ना चाहता है. इस घटना से किसी ने कोई सबक नहीं लिया तो ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जाती रहेंगी. अखिलेश ने आगे कहा कि शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से व्यर्थ में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार कर रहा है, जो मूल आयोजन स्थल से दूर थे और गिरफ्तारी के बाद उनको ही दोषी ठहराये जाने की तैयारी कर रहा […]
हाथरस हादसे के बाद पहली बार बाबा सूरजपाल उर्फ भोले बाबा सामने आया है. बाबा सूरजपाल ने कहा कि घटना के बाद से दुखी हूं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे. भोले बाबा ने कहा कि प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति दें. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाबा सूरजपाल ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं. भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दें. कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें. बाबा सूरजपाल ने कहा […]
मानसून आने के बाद जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है. पहलगाम में जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. भारी बारिश के कारण, अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. शुक्रवार को पहलगाम में भारी बारिश हुई थी. इसके बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रही थी. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का जोश बना हुआ था. 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ […]
हाथरस हादसे के 4 दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बाबा साकार हरि पर हमला बोला है. मायावती ने साकार हरि के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. मायावती यूपी की पहली राजनेता हैं, जिसने सूरजपाल जाटव उर्फ साकार हरि के खिलाफ बयान दिया है. वो भी ऐसे वक्त में जब यूपी में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है. इन 8 में से कई सीटों पर बाबा साकार हरि का दबदबा है और यहां पर उनके समर्थक जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. बाबा साकार हरि हाथरस हादसे को लेकर सुर्खियों में हैं. […]
नोएडा के लाजिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने के तुरंत बाद पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया. इससे पहले कि आग फैलती लोग तेजी से बाहर निकल आए. आग मॉल के अंदर एक कपड़े के शोरूम में लगी, इसके बाद पूरे मॉल में धुआं भर गया. फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटीं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी दी है. दमकल विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शटर बंद था जिसे […]
बिहार में लगातार गिर रहे पूल को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है. प्रदेश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाने की बात चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग विभाग के जितने भी पूल हैं, उन सभी पुलों को लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जाए. साथ ही गिरते पूल को लेकर राज्य में राजनीति तेज हो गई है. तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये विभाग पहले राष्ट्रीय जनता दल के पास (महागठबंधन के दौर में) थी. मंत्री […]
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निर्माण कार्यों में लगे लोगों के मेधावी बच्चों को सहायता राशि प्रदान करके उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान इन बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 26 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. सरकार के इस मिशन का मकसद छात्रों को अध्ययन की सुविधाएं प्रदान करना है. पुरस्कृत बच्चे इससे स्कूल और कॉलेज जाने आने के लिए स्कूटी खरीद सकेंगे. इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने […]
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर सदन में गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में अपेक्षित कार्यवाही शुरू की जाए और उचित कार्रवाई की जाए. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह देने का झूठा वादा किया था. विपक्षी दल ने कहा कि यह जीत […]
मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन के बंधेंगे. इससे पहले शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई में उनके निवास एंटीलिया पर मामेरु समारोह रखा गया. मामेरू के बारे में कहा जाता है कि यह एक गुजराती शादी का रस्म है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं. अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुकेश […]
