Author: Social Scan

भगवान जगन्नाथ की यात्रा 7 जुलाई को शुरू हो चुकी है. जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं, हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे.’ पीएम मोदी ने आषाढ़ी बीज के शुभ मौके पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी. दरअसल, आषाढ़ी बीज हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने […]

Read More

बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]

Read More

मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला […]

Read More

प्रयागराज के सोरांव में बदमाशों ने अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात रविवार सुबह की है. पुलिस इस घटना के संबंध में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है. जानकारी के मुताबिकइंद्रजीत पटेल केंद्रीय मंत्री […]

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]

Read More

जब भी कोई सांसद के पास जाता था वे बैठने तक को नहीं कहते थे. जब जाओ कहते थे हमको नहीं मोदी जो को वोट दिए हो. एक सांसद हैं उन्होंने अपना फोन नहीं उठाने की कसम खाई थी. गांव में एक सांसद का विरोध हुआ तो बोले हमें तुम लोगों का वोट नहीं चाहिए. पिछली बार ढाई लाख से जीते थे. इस बार 2 लाख से जीत जाएंगे. ये सभी नेता इस बार चुनाव हार गए. दिल्ली से भेजे गए बीएल संतोष के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने ऐसे कई किस्से सुनाए. लोकसभा चुनाव में बीजेपी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई. घटना पर जमकर सियासत भी हो रही है. सूबे की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है. राहुल गांधी का पत्र 2 पन्नों का है. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार ने जो मुआवजे की राशि तय की है वो अपर्याप्त है. मुआवजे […]

Read More

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]

Read More

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. यहां की नदियां उफान पर हैं, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात यहां तक आ गए हैं कि राज्य के 30 जिलों में करीब 24.5 लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम 6:30 बजे तक 24 घंटे में बारिश की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. इसी प्रकार जम्मू में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह एक 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर […]

Read More

गुजरात के सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे से 3 लोगों को बाहर निकाला गया है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू कार्य जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. […]

Read More

प्रयागराज में एक मिशनरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा चला. वर्तमान प्रिंसिपल को कुर्सी से हटाने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. कुर्सी समेत उनको ऑफिस से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग उनके साथ उलझते नजर आए. प्रिंसिपल का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. ये स्कूल डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़ा हुआ है. पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की है. पुलिस को वो वीडियो […]

Read More

गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बिल्डिंग के गिरने से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं करीब 5 लोगों के अभी भी बिल्डिंग के मलबे में दबे होने की आशंका है. मौके पर बचावकर्मी पहुंचे हैं और फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया गया है. वहीं घायल लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में भारी बारिश के दौरान छह मंजिला इमारत ढह गई है. इस बिल्डिंग की हालत बहुत जर्जर थी इसके बावजूद भी यहां […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 23 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए हैं. संगठन में हुई इस नियुक्ति में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो पहले से ही इस पद पर काबिज थे. हालांकि, बीजेपी की इस सूची में सबसे खास बात नेताओं की कम उम्र है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हालिया नियुक्त बीजेपी के 23 में से 12 प्रभारियों की उम्र 60 साल से कम है. 2 प्रभारी तो 45 साल से भी कम उम्र के हैं. 38 साल के अनिल एंटोनी को नगालैंड और मेघालय का प्रभार सौंपा […]

Read More

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. जैन पर दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए 571 करोड़ रुपए की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. एलजी ने शनिवार को जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह […]

Read More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम के बाद शनिवार को चिन्नीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है, इससे पहले मोदरगाम कुलगाम में भी एक ऑपरेशन चल रहा है. मुठभेड़ में एक जवान हुए शहीद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों […]

Read More

रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (डीआरडीओ) का हल्के युद्धक टैक जोरावर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. गुजरात के हजीरा में हल्के युद्धक टैंक जोरावर का शनिवार को परीक्षण शुरू किया गया. लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से मुकाबला को तैयार है. इसे लद्दाख में तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो संयंत्र में परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की. लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले […]

Read More