झारखंड में सत्ता की कमान तीसरी बार संभालने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कैबिनेट के साथ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. हेमंत ने कैबिनेट में 6-4-1 का फॉर्मूला बनाकर सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को संतुष्ट रखने की कवायद की है. साथ ही इंडिया गठबंधन ने कैबिनेट के जरिए प्रदेश के जातीय समीकरण साधने के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है ताकि 4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जा सके. सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत […]
Author: Social Scan
दिल्ली-NCR में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन, आज सुबह दिल्ली में बारिश हुई. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सुबह आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. 13 और 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली […]
उत्तर प्रदेश के अमेठी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जहां पर दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में 5 सवारियों की मौत हो गई. एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बस के परखच्चे उड़ गए. औरैया में भी एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. बस हादसा पूर्वांचल 68 एक्सप्रेसवे पर हुआ है. हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट कंपनी की है. पुलिस ने मामला […]
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण हादसा हो गया. बेगूसराय के रतन चौक इलाके में तेज रफ्तार कार और आटो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. लोगों ने बताया कि सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार में बिहट की तरफ जा रही थी. सामने से एक तेज रफ्तार कार भी आ रही थी, दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई […]
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने सुसाइड कर लिया. घरवालों ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह ब्लैकमेल भी कर रहा था. साथ ही उससे कई तोला सोना भी लूट लिया. यह वजह रहा कि उसने सुसाइड किया. हालांकि, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला हरदोई के कोतवाली क्षेत्र का है. मृतक युवती का नाम शांति देवी है. उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है. उसकी […]
यूपी के शाहजहांपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार करती रही. लेकिन रात बीत गई और बारात नहीं आई. दुल्हन पक्ष के लोगों ने कई दफा दूल्हे और उसके घर वालों को फोन किया. उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के यहां शादी में शामिल होने वाले मेहमान भी लौट गए. सुबह हुई तो दुल्हन ने एक बार फिर से दूल्हे को फोन किया. जो कुछ भी उसने सुना इससे उसके होश उड़ गए. उसे पता चला कि जिससे वो शादी करने जा रही है उसकी […]
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं. वह रायबरेली सीट जीतने के बाद दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं. राहुल नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही साथ विकास योजनाओं की जानकारी भी लेंगे. वहीं, उन्होंने बछरावां में चुरुवा हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है. मंदिर में दर्शन करने के बाद वह भूए मऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के चुरुवा हनुमान मंदिर में पवनपुत्र […]
हाथरस हादसे का जिम्मेदार कौन, क्या इंतजाम रहे? इन सवालों के जवाब यूपी सरकार की तरफ से गठित एसआईटी ने खोज लिए हैं. 150 लोगों के बयानों के साथ जांच पूरी कर रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज ये रिपोर्ट दी जाएगी. इस रिपोर्ट पर सीएम सीनियर अफसरों के साथ चर्चा करेंगे. एक सप्ताह पूर्व 2 जून, मंगलवार को हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई में नारायण साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ मचने के बाद 121 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे की जांच के लिए यूपी सरकार […]
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डकैत गंगा प्रसाद केवट का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हुआ है. इसमें वो जिंदा सांप को खाते दिखा. गंगा प्रसाद कुछ दिन पहले ही उम्रकैद की सजा काटकर बाहर आया था. उसका जिंदा सांप खाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी. मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा गांव का है. गंगा प्रसाद, डकैत शंकर केवट गैंग का सदस्य रह चुका है. शंकर केवट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इसके साथ ही गंगा प्रसाद केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज […]
बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए अनिल कपूर के ‘वीकेंड के वार’ में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने विशाल पांडे पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर गलत बातें की हैं. दरअसल विशाल ने कृतिका को देखकर अपने दोस्त लवकेश कटारिया के कान में कहा था कि मैं एक चीज के लिए गिल्टी हूं, मुझे भाभी (कृतिका मलिक) अच्छी लगती हैं. हालांकि अरमान और कृतिका दोनों इस बात से अनजान थे. पायल के खुलासे के बाद अरमान अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने विशाल […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस समेत 2 यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी रूस की पहली द्विपक्षीय यात्रा कर रहे हैं. वह वहां 2 दिन के दौरे पर रहेंगे. मॉस्को के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहयोगात्मक भूमिका निभाना चाहता है. इस बीच मोदी आर्काइव की ओर से प्रधानमंत्री की पहली और करीब 23 साल पूर्व रूस की पहली यात्रा को याद किया गया. दोनों देशों के मजबूत संबंधों का जिक्र किया. सोशल मीडिया […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 8 जुलाई को रूस की मॉस्को यात्रा के लिए रवाना हुए तो वहीं कांग्रेस सांसद पिछले कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर पहुंचे. इस बीच कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पीएम मोदी की रूस यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए उन्हें ‘गैर-जैविक’ (non-biological) ‘ प्रधानमंत्री करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम रूस की यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि उन्होंने गैर-जैविक पीएम से तीन सवाल उठाए हैं. […]
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची की महिला तांत्रिक ने जान ले ली. बीमार बच्ची को इलाज के लिए महिला तांत्रिक के पास लाया गया था. इलाज के नाम पर महिला तांत्रिक ने कहा कि बच्ची के सिर पर तीन शैतानों का साया है. उन्हें निकालने के लिए वह बच्ची को जोर-जोर से पटकने लगी. यहां तक कि उसकी दोनों हथेलियां भी महिला तांत्रिक ने जला दीं. इससे बच्ची की मौत हो गई. बच्ची बच सकती थी. लेकिन परिजनों ने भी लापरवाही बरती. जब बच्ची को सर्दी जुखाम हुआ तो वो उसे डॉक्टर के पास ले […]
मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन […]
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेपिस्ट ने पहले पीड़िता के घर में घुसकर उसकी मां को गोली मारी और फिर घर के बाहर आकर उसने खुद को भी उड़ा लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के शव के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था. यह वारदात सोमवार की अलसुबह गोडियन खेड़ा गांव की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर […]
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा पुलिस स्टेशन है. यहां के थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. थाना प्रभारी गांववालों को धमकाते हुए दिखता है और उनसे कहता है कि वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता. इस अधिकारी का नाम राजेंद्र सिंह है. वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी गांववालों को थाने से बाहर जाने के लिए कहता है. इस पर गांव का युवक पुलिस अधिकारी से कहता है कि आप एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, इसकी शिकायत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी से की जाएगी. इसपर थाना प्रभारी कहता है कि […]
