Author: Social Scan

इंदौर। शहर के युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार गायब है। आश्रम संचालिका डॉ अनीता शर्मा की श‍िकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस […]

Read More

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में  एक मामला ऐसा हुआ है, जहां पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस जवानों को खुलेआम गालियां दी और उनके सामने ही गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! जब पुलिस के जवान और अधिकारियों की भाजपा नेताओं के सामने यह हालत है तो आम जनता की क्या होगी। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।  यह वीडियो शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। यह वीडियो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी […]

Read More

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के बेसली नदी में उफान आने के कारण आधा दर्जन गांव प्रभावित हो गए। इन गांवों के लोगों को कमर तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष बारिश के चार महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। यह गांव टापू की तरह बन जाते […]

Read More

इंदौर: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला आज 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। जहां रेसीडेंसी कोठी पर लोकसभा अध्यक्ष का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पहली बार इंदौर आगमन पर उन्हें गॉड आफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पौधारोपण का जो अभियान इंदौर में शुरू हुआ है। वह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इस अभियान से […]

Read More

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर […]

Read More

झारखंड में एक बड़े सियासी उलटफेर में मुख्यमंत्री रहे चंपई सोरेन राज्य कैबिनेट का हिस्सा हो गए हैं. चंपई के इस डिमोशन की काफी चर्चा है. हालांकि, भारतीय राजनीति में यह पहली बार नहीं है, जब कोई मुख्यमंत्री डिमोशन होकर मंत्री बना हो. चंपई सोरेन के प्रकरण को छोड़ दिया जाए तो अब तक देश की राजनीति में 5 ऐसे मौके आ चुके हैं, जिसमें मुख्यमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति उलटफेर के बाद मंत्री बन गया हो. ऐसा करने वाले नेताओं में तमिलनाडु के पनीरसेल्वम सबसे आगे हैं. पनीरसेल्वम 3 बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्री राज्य सरकार में बने. […]

Read More

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. लेकिन यह कभी-कभी प्यार इतना अंधा हो जाता है कि अपराध तक करवा देता है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति के दोस्त संग अफेयर चलाया. जब दोनों को पति ने एक साथ बेडरूम में रोमांस करते पकड़ लिया तो वहां खूनी खेल हो गया. पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब दोनों जेल की सलाखों में जिंदगी बिताएंगे. मामला नोएडा के बिरोंडा गांव का है. मध्य प्रदेश का रहने वाले महेश की […]

Read More

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी पिछले 20 साल से सिनेमाघरों में सक्रिय हैं और उन्होंने इस दौरान अपने क्राफ्ट पर खूब काम किया है. जब उन्होंने शुरुआत की तो उनके अधिकतर रोल्स कॉलेज बॉय के होते थे. उन्होंने अपनी एक बैड बॉय की छवि बनाई. लेकिन एक्टर अपनी इस छवि से बाहर निकले और अपनी अलग इमेज बनाई. आज से 20 साल पहले ही 2004 में मल्लिका शेरावत संग उनकी फिल्म मर्डर आई थी. इसमें दोनों के इंटिमेट सीन्स भी थे. दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था. मगर इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव हो गया […]

Read More

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. रायबरेली लोकसभा से सांसद चुने जाने के एक महीने में राहुल गांधी दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं और उत्तर प्रदेश का यह उनका तीसरा दौरा है. रायबरेली में वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ सिर्फ बैठक ही नहीं करेंगे बल्कि जिले के विकास की हकीकत जानने की कवायद करते नजर आएंगे. राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से जिस तरह संसद से लेकर सड़क तक एक्टिव हैं और एक महीने में दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं, उसके सियासी […]

Read More

विराट कोहली तो इस वक्त लंदन में है. वो T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म होने वाली रात ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे क्योंकि उनकी बीवी और बच्चे वहीं हैं. लेकिन, इधर भारत में उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. ये मामला बेंगलुरु स्थित विराट कोहली के One8 Commune रेस्टोरेंट से जुड़ा है, जिसे लेकर बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब सवाल है पुलिस ने कार्रवाई क्यों की? क्यों बेंगलुरू पुलिस ने उनके शहर के MG रोड स्थित रेस्तरां के खिलाफ FIR दर्ज की? तो इसका जवाब वहां देर रात हो […]

Read More

वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में टैक्सपेयर्स खासकर लोअर इनकम कैटेगिरी के लोगों को राहत देने पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि खपत को बढ़ावा मिल सके. उद्योग जगत के लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह सुझाव दिया है. वित्त मंत्री 23 जुलाई को 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं, जो नई सरकार का पहला प्रमुख नीति दस्तावेज होगा. उद्योग जगत ने वित्त मंत्री से कॉरपोरेट टैक्स को कम करने, कर छूट को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कर आधार को व्यापक बनाने का भी आग्रह […]

Read More

बालों को सीधा कराने के लिए बार-बार सैलोन में पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन जब आपका 1000 रुपये में कम में चल रहा है तो क्यों ना पैसे बचा लिए जाएं. वैसे ये पैसे एक बार खर्च होंगे और सालों साल अपने बाल घर पर ही सीधे कर सकेंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको बंपर डिस्काउंट का फायदा उठाने का भी मौका मिल रहा है. ऑनलाइन चल रही सेल में आपको मंहगे स्ट्रेटनर भी सस्ते में मिल रहे हैं. Vega Salon Smooth Hair Straightener ये स्ट्रेटनर सेरामिक कोटेड प्लेट से बना है और […]

Read More

Sawan 2024 : हिंदुओं के लिए सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. यह महीना भक्ति और आध्यात्मिकता का महीना होता है. सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है, इसलिए भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए इस पूरे महीने भोलेनाथ और माता पार्वती की खास पूजा अर्चना की जाती है. कुछ शिवभक्त सावन के पूरे महीने का व्रत रखते हैं और कुछ भक्तजन सावन के प्रत्येक सोमवार के व्रत रखते हैं. इस दौरान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ साथ उनकी विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है. कब से शुरू हो रहा […]

Read More

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की ताकत काफी बढ़ गई है. आईएसआई एक फैसले के बाद अब सुरक्षा के नाम पर किसी का भी फोन टैप कर सकती है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कल सोमवार को आईएसआई को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में या किसी अपराध की आशंका में फोन कॉल और मैसेज को इंटरसेप्ट करने या कॉल का पता लगाने के लिए अधिकृत कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, देश की संघीय कैबिनेट ने सर्कुलेशन के जरिए इसे अपनी मंजूरी दी. राजपत्र अधिसूचना (SRO 1005 (I) /2024) में कहा गया है, “आईएसआई पाकिस्तान दूरसंचार (पुनर्गठन) […]

Read More

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं. लाइफस्टाइल में बदलाव या फिर गड़बड़ी की वजह से मोटापे की समस्या आम हो गई है. वजन बढ़ने की वजह से आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी भी हो जाती है. वजन कम करने या फिर इसे कंट्रोल करने के लिए आजकल लोग तरह तरह की डाइट का सहारा भी लेते हैं. वहीं कुछ लोग घंटों जिम में जाकर मेहनत भी करते हैं. लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों का वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता है. ऐसे में लाइफस्टाइल में कुछ […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गगहा में डायल 112 के पुलिस कांस्टेबल का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गया था. पुलिस कांस्टेबल रात के अंधेरे में सिविल ड्रेस में जैसे ही वह महिला के घर में घुसा, घरवालों को इसकी जानकारी हो गई. उन्होंने शोर मचाया. मौके पर पहुंचे गांववालों ने कांस्टेबल की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, डायल 112 के सिपाही केसरीनंदन से कुछ दिन पहले महिला की चौराहे पर मुलाकात हुई थी. अगली बार […]

Read More