हैदराबाद में एक महिला आईआरएस अफसर ने अपना जेंडर चेंज कराया है. केंद्रीय कस्टम एवं सर्विस टैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल में जॉइंट कमिश्नर के पद पर तैनात इस महिला अफसर ने सेक्स रिएसिगमेंट सर्जरी (SRS) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट आई है. ड्यूटी जॉइन करने के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस के रिकार्ड में जेंडर चेंज के लिए आवेदन किया था. सरकार की मंजूरी के बाद वह आधिकारिक तौर पर महिला से पुरुष बन गई हैं. 2013 बैच की महिला आरएएस मिस एम अनुसूया 11 साल की नौकरी के बाद अब अब मिस्टर एम अनुकथिर के […]
Author: Social Scan
हिन्दू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 22 जुलाई दिन सोमवार से शुरू होने जा रहा है. सोमवार को भगवान शिव के निमित्त व्रत रख उनका पूजन किया जाएगा. तो वहीं सावन माह के पहले मंगलवार का भी विशेष महत्व है. यह दिन मां पार्वती को समर्पित है. महिलाएं इस दिन मंगला गौरी का व्रत रखती है.इस बार सावन के पहले दिन भोलेनाथ और दूसरे गौरी माता की पूजा विधि विधान से की जाएगी. मंगला गौरी व्रत की शुरुआत सावन शुरू होने के अगले दिन यानी 23 जुलाई से होगी. इस दिन पहला मंगला गौरी व्रत रखा […]
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के आबकारी घोटाले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है जबकि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) आरोपी नंबर 38 है. 232 पेज की चार्जशीट में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह भी कहा गया कि शराब कारोबारियों से सांठगांठ के जरिए नीति को उनके पक्ष में बनवाकर पार्टी के नेताओं को फायदा पहुंचाना था. ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, नई आबकारी नीति बनाने के पीछे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं […]
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अपनी पार्टी में प्रतिबंधित सांपों के जहर का इस्तेमाल करने वाले केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एल्विश को समन जारी किया है. ईडी ने यूट्यूबर को 23 जुलाई को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है. इससे पहले ईडी ने एल्विश को नोटिस देकर 8 जुलाई को बुलाया था, लेकिन उन्होंने विदेश में होने की बात कहकर कुछ दिनों का समय मांगा था. ईडी ने मई में एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज […]
सीतामढ़ी से चल कर बुधवार की अल सुबह दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में सवार तीन परिवार उजड़ गए. दो परिवार तो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं. इनमें एक परिवार बिहार के शिवहर जिले में हिरागा निवासी लाल बाबू दास का है. वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले में शिवोली के रहने वाले मो. शफीक का परिवार है. इन दोनों ही परिवारों के चार चार लोग इस हादसे में मारे गए हैं. इसी प्रकार दिल्ली में रहने वाली शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हुई है. यह हादसा मंगलवार-बुधवार की भोर में करीब साढ़े 4 बजे हुआ […]
उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 2 जुलाई को हाथरस में हुई भगदड़ के लिए ‘सत्संग’ आयोजकों को दोषी ठहराया, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि रिपोर्ट में भोले बाबा यानी सूरजपाल जाटव का नाम शामिल नहीं है. इस बीच एसआईटी की रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सवाल खड़े कर दिए हैं और उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. साथ ही साथ कहा है बाबा की भूमिका को लेकर सरकार की चुप्पी से चिंता का कारण है. बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के […]
सीबीआई के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई योग्य माना है. वहीं, केंद्र सरकार की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस मामले पर जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने फैसला सुनाया है. पश्चिम बंगाल सरकार का आरोप है कि राज्य के अधीन आने वाले मामलों में एक तरफा रूप से सीबीआई को भेजकर केंद्र सरकार हस्तक्षेप करती है. बंगाल सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट […]
जम्मू रीजन के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों को जिले के गोली-गादी जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि 3 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं. डोडा के साथ ही कठुआ में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है. सोमवार को हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम आतंकवादियों की तलाश […]
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद 121 परिवारों में मातम खत्म ही नहीं हो पाया है कि इसी तरह के अंधविश्वास वाले दरबार कानपुर में भी देखने को मिल रहे हैं. लोगों के अंध विश्वास के चलते ढोंगियों की दुकानें खूब फल-फूल रही हैं. लोगों के बीच ढोगीं बाबाओं के प्रति अंध विश्वास बढ़ता जा रहा है और इसी के चलते लोग हाथरस की तरह हादसों के शिकार हो जाते हैं. कानपुर देहात के एक गांव में भी एक बाबा ने अपना मायाजाल भोले-भाले गांव के लोगों के बीच बिछा रखा है. कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के बील्हापुर […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय (PM Modi Putin Bilateral Meeting) बैठक हुई है. बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस दर्द को समझते हैं. भारत 40 साल से आतंकवाद को झेल रहा है. दूसरी ओर पुतिन ने कहा पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत का दशकों […]
मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में फरार चल रहे आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिहिर शाह को ठाणे के शाहपुर से गिरफ्तार कर वर्ली पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस ने इस मामले में 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. मिहिर शाह ही वो शख्स है, जिसकी गाड़ी से एक्सीडेंट होने के बाद एक महिला की जान चली गई थी. मिहिर तभी से फरार चल रहा था. मुंबई पुलिस ने मिहिर की गिरफ्तार के लिए छह टीमें लगाई थीं. साथ ही देश से भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी […]
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनती जा रही है. भारी बारिश से पहाड़ कमजोर होने लगे हैं. पहाड़ी का एक टुकड़ा गिरने से जोशीमठ के निकट बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गिरा. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. नेशनल हाइवे पर मलबा गिरने से दोनों ओर का आवागमन थम गया. प्रशासन ने सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने का काम शुरू करा दिया है. राज्य में जारी बारिश से कई गांव की सड़को से लेकर राज्य मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहे हैं. पहाड़ों पर भूस्खलन के साथ लोगों को जाम […]
पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शांतनु ठाकुर की ओर से जारी किए गए एक पास, जिसमें BSF से कहा गया था कि पासधारक को बीफ ले जाने की इजाजत दी जाए. इसी पास ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है. महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में दावा किया था कि BJP के मंत्री शांतनु ठाकुर अपने ऑफिशियल लेटर हेड से स्मग्लर्स को बांग्लादेश बीफ ले जानी की इजाजत दे रहे हैं. उनके इन आरोपों को शांतनु ठाकुर खारिज […]
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के बिलग्राम-माधौगंज मार्ग पर अनियंत्रित तेज रफ्तार बस झोपड़ी पर जा पलटी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है. झोपड़ी पर गिरी बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया. हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक आपस में रिश्तेदार हैं, वह सभी […]
हैदराबाद ओल्ड सिटी में बिजली बिल की वसूली करने गए अधिकारियों पर हमला किए जाने की खबर से हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में राजनीति भी खूब हो रही है. लोगों में इस बात की नाराजगी है कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बिजली बिल का अनुबंध अडाणी ग्रुप को दे दिया है. पूरे मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बिजली अधिकारी को बुरी तरह से मारते पीटते देखे जा रहे हैं. साथ ही भद्दी गालियां भी दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद बिजली विभाग के दूसरे अधिकारियों […]
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ और इसमें 121 लोगों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बिल्कुल ढिलाई के मूड में नहीं है. इस मामले में सरकार ने एसडीएम, सीओ और एसएचओ समेत छह अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन अफसरों पर आरोप है कि इन्होंने मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद न तो खुद कोई फैसला लिया और ना ही अपने उच्चाधिकारियों को ही सूचित किया.सरकार ने यह फैसला एडीसी और मंडलायुक्त के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट देखने के बाद की […]
