देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत के बाद से ही बारिश का दौर जारी है. हालांकि, कई इलाकों में कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश हो रही है. ये सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ था और बदस्तूर जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी गिरावट आई है. ठंडी हवाएं, प्रदूषण में कमी और तापमान में गिरावट से लोगों […]
Author: Social Scan
लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के बजाय रायबरेली से सांसद रहने का फैसला करके अपना सियासी मैदान चुन लिया था. अब रायबरेली के बहाने उत्तर प्रदेश के सियासी पिच पर राहुल गांधी ने उतरकर बैंटिंग शुरू कर दी है. एक महीने में तीन बार यूपी का दौरा किया, जिसमें दो बार वो अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली गए तो एक बार हाथरस हादसे के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इस तरह राहुल गांधी की यूपी में बढ़ती सियासी सक्रियता सत्ताधारी बीजेपी को ही नहीं बल्कि विपक्षी दल सपा और बसपा […]
गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं, मंगलवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर उनकी कोचिंग टीम में और कौन-कौन शामिल होने वाला है? ऐसी खबरें हैं कि गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में नए बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच जुड़ने वाले हैं. इन पदों के लिए कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है. बड़ी खबर ये है कि साल 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं. जहीर खान बनेंगे […]
खिचड़ी’ शो की पहली फिल्म साल 2010 में आई थी. इसका नाम ‘खिचड़ी: द मूवी’ था. इस फिल्म में जेडी मजीठिया यानी जमनदास मजीठिया ने हिमांशु का रोल किया था, साथ ही इसे प्रोड्यूस भी किया था. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. एक इंटरव्यू में मजीठिया ने खुलासा किया वो इसके प्रमोशन के लिए शाहरुख खान के मन्नत के बाहर पहुंच गए थे और मीडिया स्टंट किया था. लेकिन अब उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान से माफी मांगी है. जेडी मजीठिया ने बताया कि वो बिना किसी जानकारी के अपनी टीम को लेकर मन्नत के बाहर पहुंच गए […]
बुधवार सुबह जब शेयर बाजार ओपन हुआ तब सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. बस वो ही एक क्षण था जब शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. उसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई. करीब 105 मिनट में सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा और निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. यही कारण है निवेशकों को इसी दौरान 5.88 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली शुरू होने, सेंसेक्स और निफ्टी के ओवरवैल्यूड […]
Motorola ने अपनी जी सीरीज में एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. Moto G85 5G की अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के अलावा pOLED जैसी शानदार डिस्प्ले दी गई है. Moto G85 5G स्मार्टफोन को आप अर्बन ग्रे, ओलिव ग्रीन और कोबाल्ट ब्लू रंग में खरीद पाएंगे. उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 16 जुलाई दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर शुरू होगी. इस फोन को दो […]
Kark Sankranti 2024: सावन माह की संक्रांति को कर्क संक्रांति कहा जाता है. यह पर्व धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन सूर्य मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं. इस साल कर्क संक्रांति 16 जुलाई यानी मंगलवार के दिन है. हिन्दू धर्म में सूर्य की पूजा के लिए संक्रांति का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. कर्क संक्रांति को सूर्य उत्तरायण काल से दक्षिणायन काल में आते हैं, और मकर संक्रांति तक इसी काल में रहते है. मान्यता के अनुसार, कर्क संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से जीवन […]
छुट्टियों का सीजन चल रहा है, कुछ लोग घूम आए हैं और कुछ लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. देश से हर साल लाखों भारतीय विदेशों में घूमने जाते हैं. विदेश घूमने के लिए भारतीयों की पहली पसंद थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मालदीव जैसे देश रहते हैं. तुर्की भी भारतीयों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि, कूटनीतिक स्तर पर देखें तो तुर्की कई ऐसे मुद्दों पर गैरजरूरी रुख अपनाता रहा है, जो भारत को रास नहीं आता है. तुर्की जाने वाले भारतीयों की तादाद में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है. भारतीयों की बड़ी संख्या से तुर्की का पर्यटन […]
‘आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है’. ये बचपन से हमें सिखाया जाता है. ये सच भी है. इसीलिए डाइट को अच्छा रखने के लिए हम अपने खानपान का विशेष का ध्यान रखते हैं. इसके लिए प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, आयरन और फाइबर सहित कई पोषक तत्व हम अपनी डाइट में शामिल करते हैं. ये पोषक तत्व हमें हरी सब्जियां, फल, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिल जाते हैं. लेकिन इन फल सब्जियों के साथ-साथ खानपान में बीजों की भी बहुत अहम भूमिका होती है. इन बीजों को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते […]
ग्वालियर। जमीनों में हेरफेर के मामले में कुख्यात ग्वालियर जिले में अब पटवारी ने ही राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर शासन को चूना लगा दिया। जिले के घाटीगांव में पटवारी भुवनचंद मौर्य ने दो सौ तीन सौ भूमि स्वामियों के नाम ही खसरे में बदल डाले। बदलाव ऐसा किया कि पटवारी को खसरे में नाम चढ़ाने व हटाने के लिए तहसीलदार का आदेश मिलता है जिसके स्थान पर पटवारी ने सिस्टम में ब्लैंक पेपर यानी खाली पेज अपलोड कर दिया और नाम बदल डाले। घाटीगांव के कही बन्हेरी के हाकिम सिंह रावत सहित शिवपुरी व अलग-अलग इलाकों के लोगों के नाम […]
उज्जैन। सावन अथवा श्रावण माह में 21 जुलाई से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाएगी। अवंतिकानाथ आम दिनों की अपेक्षा डेढ़ घटा पहले जागेंगे। प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे भस्म आरती होगी। बता दें कि आम दिनों में भगवान महाकाल तड़के चार बजे जागते हैं, तत्पश्चात भस्म आरती की जाती है। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में सावन माह के दौरान भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा एक से डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार के दिन हो रही है, इसलिए […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेजों से होगी, जिनमें इसी शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। बाद में यह व्यवस्था अन्य कॉलेजों में भी अपनाई जाएगी। इस संदर्भ में विभिन्न वर्गों की राय लेते हुए सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की जानकारी दी। इसी सत्र से होगी शुरुआत बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उच्च […]
मुरैना। शहर में हुई एक शादी के माहौल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाली, कि बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद हुआ यह, कि पुलिस सुरक्षा के बीच पूरी शादी हुई। यह हैरत अंगेज घटनाक्रम सोमवार-मंगलवार की रात का है। मिली जानकारी के अनुसार दत्तपुरा क्षेत्र की एक युवती की शादी कैलारस के युवक से होने वाली थी। शादी का समारोह माधौपुरा की पुलिया के पास स्थित एक आलीशान मैरिज गार्डन में था। रात 10 बजे के करीब बारात आनी थी, इसी दौरान दुल्हन व उसके […]
भोपाल। मध्य प्रदेश की विधानसभा में सभी काम आनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगेगी। इसके लिए ई-विधान परियोजना लागू की जाएगी। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच पहले ही अनुबंध हो चुका है। यह परियोजना 23 करोड़ की होगी । कैबिनेट बैठक में इसके साथ-साथ कुछ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। […]
उज्जैन। उज्जैन में कार की खिड़की से निकलकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रही दोनों कारों के मालिक की पहचान कर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान कार मालिकों ने माफी भी मांगी है। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि रविवार रात को कार क्रमांक एमपी 13 जेडजी 0313 तथा एमपी 13 सीसी 9082 में कुछ युवक व नाबालिग सवार होकर स्टंट कर रहे थे। एसपी को मिला था स्टंट का वीडियो युवक सिंधी कालोनी मार्ग से गुजर रहे थे। उसी […]
ओरछा। नगर में चल रही फिल्म भूलभुलैया-3 की शूटिंग के बाद फ्री होकर फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन नगर के मेला ग्राउंड में एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ खेली वालीबॉल खेलते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों भूल भुलैया-3 की शूटिंग ओरछा में चल रही है, जिसके मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके पहले शनिवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा की सड़कों पर एक ठेले पर चाट खाने पहुंचे थे। जब से शूटिंग शुरू हुई है, अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के बाद ओरछा की सड़कों […]
