बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया, जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में […]
Author: Social Scan
छतरपुर: साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया अब मेरी बारी है। छतरपुर एसपी ऑफिस में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे फूलचंद कुशवाहा ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति है और सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है। आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है। इस व्यवसाय की आड़ […]
इंदौर: देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। […]
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को दो किसानों की मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहद विधानसभा के ऐंडोरी थाना अंतर्गत आने वाले कंचनपुर गांव में खेत में पशु चरा रहे वीर सिंह उर्फ विश्वनाथ कौरव की तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना अटेर विधानसभा के फूप थाना इलाके के कमई गांव में सामने आई जहां पर खेत में कार्य कर रहे किसान तिलक सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों किसानों के शवों को गोहद और […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छात्रा के अंधे क़त्ल का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है। आरोपी युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र की है। जहां पिछले दिनों बी फार्मा फस्ट ईयर की छात्रा सारा की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिताजी ने शिप्रा थाने में दर्ज करवाई थी। सारा अपने कॉलेज से छुट्टी लेकर निकली थी और थोड़ी देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा वहीं पुलिस को उसके दोस्त गौरव पर शक हुआ […]
उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों की हैरान करने वाले करतूत सामने आई है. चोरों ने मलपुरा के ककुआ की क्रिस्टल कॉलोनीं में बंद पड़े घर को चोरी के लिए निशाना बनाया. चोरों इतने आश्वस्त और बेखौफ थे, उन्होंने पहले अपने पेट पूजा का इंतजाम किया. चोरों ने देखा कि घर में दाल बाटी चूरमा रखा हुआ है. पहले चोरों ने चोरी की मेहनत के लिए एनर्जी जुटाई, उसके बाद आगे का कार्यक्रम शुरू किया. चोरों ने जब पूरी तरह से अपने पेट भर लिए तब उन्होंने घर में रखे गहने, रुपए, मूर्ति की तलाश की और अपनी सब इकट्ठा […]
प्रेम… इस दुनिया में ये एकलौता ऐसा शब्द है जिसको सही से परिभाषित नहीं किया जा सकता. लेकिन, हिंदू संस्कृति की मानें तो देवी-देवताओं ने प्रेम करने और प्रेम की सच्ची परिभाषा को काफी तफ्सील से समझाया है. हमारे ग्रंथों में साफ कहा गया है कि ईश्वर संसार की हर चीज में हैं इसलिए हर चीज से प्रेम करिए. हमारे ग्रंथों में श्री कृष्ण और राधा के रिश्ते को प्रेम के सबसे ऊंचे पायदान पर रखा जाता है. लेकिन एक और नाम है जो कृष्ण के साथ जोड़ा जाता है और वह है मीरा का. एक रानी जो कृष्ण भक्ति […]
जोड़ी सलामत रहे की दुआएं और आशीर्वाद पति -पत्नी के रिश्तों के लिए आम हैं, मगर उस मंजर की सोचिए, जब हाईकोर्ट की किसी खंड पीठ में साथ बैठे महिला-पुरुष जज के लिए किसी फैसले के बाद अदालत में ही इसे जोर – जोर से दोहराया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला जज और देश के किसी हाईकोर्ट की महिला चीफ जस्टिस लीला सेठ ऐसे ही एक दिलचस्प अनुभव से रूबरू हुई थीं. जस्टिस लीला सेठ और जस्टिस राजेंद्र सच्चर की खंडपीठ एक क्रिमिनल अपील की सुनवाई कर रही थी. यह अपील निचली अदालत द्वारा हत्या के एक मामले में […]
कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद मणिपुर आकर शांति की अपील करनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मणिपुर पिछले साल भी आया था, अब फिर आया हूं लेकिन अफसोस कि यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हालात जस के तस हैं. आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मणिपुर को लेकर […]
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कल 12 जुलाई को देश की सबसे हाई प्रोफाइल शादी होने वाली है. शादी में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान पहुंच रहे हैं. देश के धार्मिक स्थलों के पुजारियो को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है. विवाह बंधन में बंधने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिलाया है. मुंबई में चल रही इस शाही शादी में शामिल होने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष […]
देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके के लोगों के लिए आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है. मौसम का हाल क्या बदला, देश की राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो गई. ताजा तस्वीरें दिल्ली के बवाना से सामने आई हैं. यहां सड़कें कम दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही दिख रहा है. दिल्ली में मुनक नहर बैराज टूटने से उत्तरी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में कमर तक पानी घुस गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैराज टूटने से कैसे […]
स्टंटबाजी और रील बनाने के चक्कर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हम ऐसी वारदातों के बारे में सुनते जरूर हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो फिर भी बाज नहीं आते. वो रील बनाने के लिए फिर भी स्टंटबाजी जैसी चीजें करते ही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां स्टंटबाजी का रील बनाते-बनाते कार सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया. दो की युवकों की तो हादसे में मौत हो गई. 3 युवक घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है. युवक जब रील बना रहे थे तो हादसे […]
उत्तर प्रदेश में SDM ज्योति मौर्या का मामला काफी सुर्खियों में रहा था. उसी तरह का एक नया मामला अब झांसी जिले में सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पत्नी ने लेखपाल बनते ही अपने पति को छोड़ दिया. दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. पति पेशे से कारपेंटर है. छोटी-मोटी कमाई में उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और सरकारी नौकरी की तैयारी करने की पूरी जिम्मेदारी उठाई, लेकिन अब जब पत्नी लेखपाल बन गई तो उसने पति को छोड़ दिया. हालांकि इन सब विवादों से बीच लेखपाल पत्नी ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी […]
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces) में अग्निवीरों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस संबंध में सीआईएसएफ ने सभी तैयारियां कर ली हैं. सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया है कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे. साथ ही उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी. सीआईएसएफ डीजी नीना सिंह ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट मिलेगी. यह व्यवस्था एक ओर सीआईएसएफ के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे सीआईएसएफ को प्रशिक्षित, सक्षम और योग्य मैनपावर […]
महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं अब भारत के 99 प्रतिशत जिलों में फैल चुकी हैं. आरएसएस के मुताबिक इस साल मार्च तक संघ की 73 हजार शाखाएं चल रही थीं. संगठन ने अगले साल तक इसे 1 लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए रांची के नामकुम में आरएसएस के प्रांत-प्रचारकों की बैठक बुलाई गई है. साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद संघ के विस्तार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 सालों में संघ की शाखाओं की संख्या करीब दोगुनी हो गई […]
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां अपने वैवाहिक जीवन से नाखुश एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला है. जानकारी होने पर उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. दूसरी ओर, इस घटना की बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर मायके जाकर बैठ गई है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है. यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक गाजीपुर के सुहवल गांव में रहने […]
