Author: Social Scan

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी-बड़ी लंबी कतारों में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जल्द ही यात्रियों के ये सुविधा दी जाएगी कि वो 120 दिन पहले से ही अपने गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसके बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दिल्ली में यात्रियों को सफर करना आसान हो जाएगा. इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आईआरसीटीसी, डीएमआरसी और सीआरआईएस के बीच समझौता हुआ है. इस कदम से सरकार की […]

Read More

यूपी के चित्रकूट में बने प्रदेश के पहले स्काई ग्लास ब्रिज में आईं दरारों को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस ग्लास ब्रिज में मानसून की पहली बारिश में ही दरारें आ गईं थीं जिसके बाद प्रशासन ने जांच की मांग की थी. अब इस मामले में सपा से सदर विधायक अनिल प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है. चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के तुलसी वॉटरफॉल पर 3.70 करोड़ की लागत से गाजीपुर की पवनसुत कंट्रेक्शन कंपनी ने यूपी का पहला स्काई वाक ब्रिज बनाया था जिसमें स्टार्ट होने के पहले […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज बड़ा गोलीकांड हुआ. अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर बंदूकें लगने लगीं. इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये […]

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के न्यूरो सर्जरी विभाग (Department of Neuro Surgery) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनको पीठ दर्द की दिक्कत हुई है.

Read More

NEET पेपर लीक केस में किंगपिन (सरगना) संजीव मुखिया नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है. अभी वो नालंदा के नूरसराय के एक कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर है और पिछले दो महीने से लापता है. उसने छुट्टी का आवेदन अपने पिता के हाथों भेजा था. दो नोटिस भेजने के बाद भी वो कॉलेज में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है. अब कॉलेज ने तीन दिन के अंदर उपस्थित होने का फाइनल नोटिस दिया है. इस बार भी अगर वो नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. बीते महीने ये जानकारी सामने आई थी […]

Read More

देश के कई IAS और IPS अक्सर चर्चा में रहते हैं. कोई अपने अच्छे कामों को लेकर तो कोई विवादों में रहकर. इस समय महाराष्ट्र की एक ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. नौबत तो यहां तक आ गई कि पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने मुख्य सचिव को लेटर लिख उनकी शिकायत की, जिसके बाद पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया. पूजा को वाशिम जिले का असिस्टेंट कलेक्टर बनाया गया है. पूजा पर आरोप है कि एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में वह पुणे में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही थीं. […]

Read More

बिहार में अगला विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी है लेकिन इसकी बिसात लोकसभा चुनाव से भी पहले ही बिछने लगी थी. बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा तो नहीं हो सका लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा बुलंद होने लगा. नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए का दामन थामा कयासबाजी से शुरू हो गई कि अब अगली डील बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर होगी. इस बीच केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया और मौका केंद्रीय बजट का है तो सवाल है क्या […]

Read More

अंडा करी को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फायरिंग का मामला सामने आया है. होटल के वेटर के द्वारा गलत टेबल पर अंडा करी रखने से दो पक्षों के बीच पहले तो लड़ाई शुरू हुई और बाद में बात इतनी बढ़ गई कि मामला फायरिंग करने तक जा पहुंचा. फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुठभेड़ के बाद फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बने एक होटल का है. होटल में अंडा करी खाने को लेकर दो […]

Read More

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रदर्शनकारी शिक्षकों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है. तीन दिन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने का निर्देश बीएसए ने जारी किए हैं. इधर, ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जिले में जारी है. जिले में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया है. इसके अलावा स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक संघ और शिक्षक […]

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में बुधवार की रात तीन युवकों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. इसमें बदमाशों ने गली के बाहर बैठे एक युवक को मामूली विवाद में पहले पटक कर मारा और फिर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी. चाकू के चार पांच वार में ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बावजूद इसके बदमाश चाकू घोंपते रहे. घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने पीड़ित युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह वारदात गली नंबर 15, गामरी एक्सटेंशन में बुधवार की रात […]

Read More

YRF स्पाई यूनिवर्स की जिन फिल्मों पर इस वक्त काम हो रहा है, वो है- ऋतिक रोशन की War 2 और आलिया भट्ट की Alpha. जहां पहली फीमेल स्पाई फिल्म की हाल ही में शूटिंग शुरू हुई है. वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन भी ‘वॉर 2’ पर लगातार काम कर रहे हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल काफी वक्त पहले ही पूरा हो चुका है. इस दौरान ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन्स शूट किए गए थे. कुछ वक्त पहले ही जूनियर एनटीआर की इस यूनिवर्स में एंट्री हुई है. वो विलेन बनने वाले हैं, जिसके लिए फैन्स भी […]

Read More

Scam करने वालों ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप WhatsApp को नया ठिकाना बना लिया है. व्हाट्सऐप को नया ठिकाना बनाने के पीछे की वजह यह है कि व्हाट्सऐप के पास करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं. ऐसे में स्कैमर्स के लिए लोगों को ठगने काफी आसान हो गया है लेकिन कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स हैं जिन्हें अगर आप ध्यान में रखेंगे तो आप स्कैमर्स की बुरी नजर से खुद को बचा सकते हैं. लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स अलग-अलग पैंतरे आज़माते हैं और हम लोग भी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हम लोगों पर ही […]

Read More

इजराइल-हमास की जंग के बाद से गाजा की खराब स्थिति से हर कोई वाकिफ है, इस जंग में कई हजार लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन अभी भी इस जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जंग की वजह से गाजा में फंसे लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. दोनों तरफ से हो रहे अटैक की वजह से कई सारी बीमारियां बड़ी उम्र से लेकर नवजात बच्चों में हो रही है, इसी बीच गाजा में फंसी 4 साल की जूलिया का मामला भी सभी के सामने आ रहा है. गाजा […]

Read More

मौसम में बदलाव आने के साथ ही हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव आते हैं. मानसून के मौसम में कुछ लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से भी बहुत परेशान रहते हैं. जिससे डैंड्रफ होना बेहद आम है. इसकी वजह से बालों में खुजली और वो फ्रिजी होने लगते हैं. ऐसे में लोग बहुत से हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो डैंड्रफ को कम करने का दावा करते हैं. अब कुछ लोगों को तो इसका असर दिखाई देता है. लेकिन कुछ लोगों को इससे डैंड्रफ से राहत नहीं मिल पाती है. डैंड्रफ के कारण कई बार शर्मिंदगी […]

Read More

24 जून 2024…ये तारीख ऑस्ट्रेलियाई टीम शायद ही कभी भूल पाए वो इसलिए क्योंकि इसी दिन रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 41 गेंदों में 92 रन कूटे थे और उनके बल्ले से निकले थे 8 छक्के. रोहित की उस पारी को अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने याद किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार स्टार्क की प्रतिक्रिया सामने आई है. स्टार्क ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे रोहित ने उनकी गेंदों पर निर्ममता से […]

Read More

साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने वाला है. यह महीने भगवान शिव को सबसे प्रिय माना जाता है. भगवान शिव को समर्पित इस माह में शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिव पूजा करते हैं. इस साल सावन का महीना सोमवार के दिन से शुरू होगा, इसलिए सावन माह का महत्व और भी बढ़ जाएगा. ऐसे में आपको सावन शुरू होने से पहले घर में क्या बदलाव करने चाहिए, इस बारे में पता होना जरूरी है. ये बदलाव आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं. वहीं, अगर आप ये बदलाव नहीं करते, तो शिव कृपा […]

Read More