भोपाल: प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को निश्शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ अपात्र न उठा लें, अब इसके लिए स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू होगी। इसमें केंद्र सरकार के साफ्टवेयर में प्रदेश के उपभोक्ताओं का डाटा लिंक किया जाएगा, ताकि इससे उन उपभोक्ताओं के बारे में पता चल जाए, जिनके नाम दो जगह पर दर्ज हैं। इसके साथ ही खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा। केंद्र के सर्वर में अपलोड होगा डाटा केंद्र सरकार […]
Author: Social Scan
मेहगांव: उप्र से भिंड जिले के मालनपुर क्षेत्र में धान रोपाई करने के लिए जा रहे मजदूरों की ईको वेन ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित बरहद मोड़ पर सामने से प्याज भरकर आ रही केंटर से टकरा गई। हादसा इतना जबरजस्त था, कि ईको में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां तीन घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां […]
IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच शनिवार को पुणे नगर निगम ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें खेडकर को सात दिनों के अंदर बंगले की चारदीवारी के पास बने अनधिकृत ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आईएएस ट्रेनी पूजा के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को […]
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर से आक्रामक नजर आ रहे हैं. आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को कहा कि अगर राज्य सरकार 13 जुलाई की आधी रात तक मराठों को आरक्षण देने में विफल रहती है तो वह 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर देंगे. जरांगे ने आंदोलन के अगले चरण के लिए मराठों से मुंबई में जुटने का होने का आग्रह किया है. छत्रपति संभाजी नगर में एक रैली में मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि अगर आधी रात तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो मराठा आरक्षण के लिए […]
हाथरस में भगदड़ का मामला सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में सख्त प्रबंधन के लिए स्पष्ट कानून बनाने की मांग देश के विभिन्न हिस्सों से उठने लगी है. जबकि देश में पहले से ही समुचित कानून मौजूद हैं और पहले घटित ऐसी ही दर्दनाक घटनाओं के मद्देनजर हायर ज्यूडीशरी ने व्यवस्थाएं भी दी हैं. सवाल ये है कि इस घटना में क्या सिर्फ आयोजक ही लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं? पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कोई कर्तव्य कानून के तहत नहीं था? जूरिस्ट ज्ञानंत सिंह, अभिषेक राय और डीके गर्ग समेत अन्य विशेषज्ञों ने कहा कि […]
लखनऊ में राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय सभागार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों, आगामी उपचुनाव और विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई. इस दौरान बीजेपी की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया. कार्यसमिति की बैठक में इस प्रस्ताव को प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने पेश किया तो वहीं महामंत्री और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, प्रियंका सिंह रावत, सुभाष यदुवंशी और संजय राय ने इसका समर्थन किया. पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग की. तो वहीं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने पार्टी […]
मणिपुर में एक मामला सामने आया है, मणिपुर के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 14 जुलाई को सीआरपीएफ (CRPF) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया. यह अटैक बदमाशों ने सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर किया. साथ ही इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद भी हो गया है. बदमाशों ने यह हमला सीआरपीएफ जवानों पर आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया. जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम की जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में जुटी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने अटैक कर […]
राजस्थान के नागौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नारवा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारतीय महिलाएं सोने के जेवरात चोरी चोरी करने के मामले में शामिल होने की बात सामने आई है. पकड़ी गईं दक्षिण भारतीय महिलाओं ने सोने के जेवरात को निगल लिया था. ऐसे में किसी का शक पूरी तरह इनपर नहीं गया. जब इनकी चेकिंग की गई तो इनके पास चोरी का सामान मिलता था. जब ये महिलाएं खींवसर पुलिस के हत्थे चढ़ीं तो इनका सारा राज सामने आ गया. पुलिस को जब इन पर शक हुआ तो इन्होंने महिलाओं […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया है. रुहेलखंड इलाके में तीन तलाक और हलाला के डर से मुस्लिम एक मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म अपनाकर पूरे रीति रिवाज से अपने प्रेमी से शादी कर ली. बदायूं की फारिया ने इस्लाम छोड़कर सनातन की राह चुन ली है. अब वह दुर्गा बनकर अपनी जिंदगी जिएंगी. फारिया सनातन शुद्धिकरण के बाद वैदिक रीति रिवाज से अपने साथी दिनेश के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली है फारिया ने सनातन संस्कार अपना लिया है. फारिया […]
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की ग्रैंड वेडिंग में दुनियाभर की बड़ी शख्सियतों की मौजदूगी रही. कई महीनों के जश्न के बाद 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के पवित्र बंधन में बंधे. मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में हुई इस शादी में बॉलीवुड सितारों का तो तांता लगा रहा. शादी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ. मगर शादी और उसके अगले दिन हुए शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम से जो तस्वीरें आईं, उसे देखकर कई तरह के सवाल खड़े हुए. सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा करने लगे कि क्या अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस […]
12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए. कपल को आर्शीवाद देने के लिए बॉलीवुड से साउथ और इंटरनेशनल गेस्ट तक पहुंचे. शादी से कई खास पल निकलकर सामने आ रहे हैं, कुछ मस्ती भरे तो कुछ लोगों के आपस में मिलने-जुलने के. सभी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच बिग बी और थलाइवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैन्स जमकर लाइक-कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल अमिताभ और रजनीकांत का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि रजनीकांत किस तरह आदर […]
यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपने काम करके दिखाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में भारी सफलता हासिल करते हुए विपक्ष को उसकी वास्तविक स्थिति तक पहुंचाने का काम किया था. सीएम ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि 2024 के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले […]
इंदौर। स्वच्छता का रिकॉर्ड बनाने वाला इंदौर आज हरियाली का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह 6 बजे से जुटा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस अभियान में शामिल होने इंदौर पहुंचे। पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करने के बाद उन्होंने मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। गृहमंत्री ने कहा पौधे रोपना आसान है, उन्हें बड़ा करना बहुत मुश्किल है। जो पौधे रोपे गए हैं, उन्हें अपने बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनने […]
डिंडौरी। जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोरी में डायरिया से अब तक पांच लोगों की मौत होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जानकारी लगने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव में पहुंचा। सरपंच कालिका बाई ने बताया कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया कि पीड़ितों को पेट दर्द की समस्या के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भर्ती कराया गया। यहां शनिवार रात में भी एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। सरपंच ने बताया कि अब तक रघु सिंह, ममता मरावी, लूलीबाई,झम्मल बाई,गुलाब सिंह […]
मंदसौर। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चारों बच्चों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव में हुई। लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पति ने […]
भोपाल: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि प्रमोशन पाने के लालच में बालाघाट पुलिस ने अब तक कई फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर दिए हैं। दरअसल बीते 8 जुलाई को बालाघाट पुलिस की हॉकफोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल के मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयुत को ढेर करने का दावा एंटी नक्सल हॉकफोर्स के एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया […]
