छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लव अफेयर का अनोखा मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने एक साथ ससुराल छोड़ दिया. अपने-अपने बच्चों को लेकर दोनों कहीं चलीं गई. फिर पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हैं. उन्होंने अपने प्रेमियों संग शादी कर ली है. दोनों ही बहनों ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ठाकुरपारा आड़ेंगा में कालेंद्री पटेल नाम की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. उसके बच्चों की उम्र 6 और तीन साल बताई जा रही है. कुछ ही दूरी पर उसकी छोटी […]
Author: Social Scan
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे. 10 लोकसभा सीटों से घटकर 5 सीटों पर सिमट गई. विधानसभा चुनाव से पहले पहले बीजेपी को हार से उभारने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है और ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए. अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. तीन हफ्ते में उनका यह दूसरा दौरा है. 29 जून को पंचकूला पहुंचे थे और अब महेंद्रगढ़ से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने की कवायद करते नजर आएंगे. लोकसभा चुनाव में बिगड़े सियासी […]
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. सरकार ने फैसला लिया है कि एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी जो अगले दो महीनों में शिक्षकों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी. यूपी के मुख्य सचिव के साथ मंगलवार को शिक्षक संगठनों की बैठक हुई. इसमें प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा शानमुगम, डीजी स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा भी मौजूद रहीं. इस दौरान शिक्षक संघों में महिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के दिनेश […]
भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है. इसके ताजा उदाहरण IAS अधिकारी देवी शरण उपाध्याय हैं. अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें निलंबित किया गया है. वह 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं. देवी शरण योगी सरकार में सस्पेंड होने वाले पहले अधिकारी नहीं हैं. योगी आदित्यनाथ 2017 में सत्ता में आए थे. 7 साल के उनके कार्यकाल में अब तक कई IAS-IPS अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं. इस लिस्ट […]
अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं. दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच […]
उत्तर प्रदेश के 17 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है तो कुछ जिलों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है. राप्ती, शारदा, गंडक, घाघरा, सरयू, रामगंगा और गंगा नदी उफान पर हैं. बलिया में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि सरयू नदी लोगों के आशियानों को खुद में समेटे जा रही है. इसलिए लोग अब अपने ही घरों को तोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. यहां लोग खुद के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं. खुद ही मकानों को तोड़ ईंट और अन्य सामान दूसरी जगह ले जा रहे […]
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी […]
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता सहनी जीतन की हत्या से सनसनी मची हुई है. बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. टीम में एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ बिरौल, एसएचओ और विशेष टीम शामिल है. पुलिस को अब इस हत्याकांड के पीछे कोढ़ा गैंग पर भी शक हो रहा है. क्योंकि कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधी अक्सर बड़े घर, जिनमें कम सदस्य रहते हैं, उन्हें निशाना बनाते हैं. फिर वहां लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस को शक है […]
यूपी के औरैया जनपद में वर्तमान समय में जिला प्रशाशन की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है. इस वक्त सिचांई विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाए गए 45 पक्के मकान/दुकानों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है. बुलडोजर की कार्यवाही से अब 40 मकानों और दुकानों को अबतक जमींदोज किया जा चुका है. ये कार्यवाही लगातार जारी है. औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर नहर बाजार में तबाही मची हुई है. यहां पर सिंचाई विभाग के द्वारा अपनी जमीन खाली कराने को लेकर सबसे बड़ी करवाई की गई है. यहां पर जर्जर और हालत खराब होने के […]
अमेरिका में गन कल्चर बहुत पुराना है और इससे हम सभी वाकिफ हैं मगर इस बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इसका शिकार हो गए. अमेरिका में बंदूक रखना वैसा ही है जैसे भारत में लोग तम्बाकू और सिगरेट रखते हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क में आए दिन गोलीबारी की घटना होती रहती है मगर वहां की सरकार कुछ नहीं कर पाती. अमेरिका में यह गन कल्चर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मौजूदा समय में मास शूटिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अमेरिका में गन कल्चर लोगों के लिए ‘भस्मासुर’ साबित हो रहा है. […]
आज दिल्ली में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई. मीटिंग में AIMPLB के 51 सदस्य शामिल हुए. AIMPB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा है कि बोर्ड ने 3 प्रस्ताव पास किये हैं. पहला मुस्लिम महिलाओं को सीआरपीसी की धारा 125 (वर्तमान में BNSS की धारा 144) के तहत गुजारा भत्ता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऐतराज जताया है. बोर्ड का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला शरिया कानून से कॉन्फ्लिक्ट करता है. उन्होंने कहा […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी के भंवर में फंस जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु पिता मनोहर उम्र 22 वर्ष निवासी नागपुर अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 12 बजे के आसपास कुकड़ीखापा वॉटर फाल में पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय युवक गहरे पानी की तरफ चला गया इस दौरान मृतक हिमांशु और उसके साथ मित्र नहाने लगे हिमांशू गहरे पानी के भंवर […]
ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल की टेकनपुर स्थित अकादमी से लापता हुईं महिला प्रशिक्षक आकांक्षा निखर और शाहाना खातून अभी कोलकाता में ही हैं। ग्वालियर पुलिस की टीम पूछताछ कर लौट रही है। आकांक्षा की मां ने तो उसके अपहरण की एफआईआर कराई थी, लेकिन जब आकांक्षा से ग्वालियर पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि आकांक्षा पर शादी करने के लिए दबाव था। जिससे शादी तय हुई वह मनी माइंडेड निकला आकांक्षा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जिससे शादी तय हुई थी, वह मनी माइंडेड निकला। उससे कुछ बातचीत की तो यह सामने आ गया, इसके […]
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को अग्रिम अनुमति लेना अनिवार्य है। अनुमति प्राप्त करने पर ही कावड़ियों को गेट नं.4 से प्रवेश मिलेगा। बिना अनुमति के आने वाले कावड़ यात्रियों को सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर मंदिर में प्रवेश करना होगा। शनिवार, रविवार व सोमवार को भीड़ वाले दिनों के लिए 4 नंबर गेट की विशेष सुविधा बंद रहेगी। श्रावण मास में देशभर से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन आते हैं। अनेक संस्थाओं द्वारा कावड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इसमें समूह […]
सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है। बताया गया है कि रविवार की सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा […]
उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित राघवी का तो दूसरा छत्तीसगढ़ का निवासी है। दोनों आरोपी अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवा कर किराए पर लेते और ऑनलाइन ठगी के रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवाते थे। इसके एवज में खाताधारक को कमीशन देते थे। मुखबिर से मिली थी सूचना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एटीएम, पांच मोबाइल व बैंक पासबुक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुवान पुत्र सुरेशचंद्र परमार निवासी धतुरिया राघवी लोगों से बैंकों में खाते खुलवा रहे […]
