उत्तराखंड के जोशीमठ का बदरीनाथ जी का गांव जिसे सुभाई गांव के नाम से पुकारा जाता है पिछले पांच दिनों से चर्चा में हैं. यहां पर सामान्य वर्ग के लोगों और अनुसुचित जाति के लोगों के बीच कुछ दिनों से मतभेद गहराते जा रहे हैं. आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ढोल बजाने वाले लोगों के लिए जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल किया और पंचायत बैठाकर इन सभी परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया. वहीं पुलिस ने गांव के कुछ अनुसुचित जाति के लोगों की लिखित तहरीर मिलने और प्रारंभिक जांच के बाद गांव के 28 सामान्य […]
Author: Social Scan
मध्य प्रदेश में अब सुंदर कांड के रूप में नया विवाद सामने आया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के सभी थानों में सुंदरकांड का पाठ करेंगे. इसके साथ ही पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि थानों में बकरीद मनाने से लेकर गुरु नानक जी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा. उनका यह बयान तब सामने आया है जब प्रदेश के पुलिस की ओर से एक थाना परिसर के अंदर सुंदरकांड का पाठ करवाया जा रहा था. हुआ यह कि प्रदेश की सियासत में […]
मध्य प्रदेश में सूर्य नमस्कार और हिजाब के बाद अब गुरु पूर्णिमा पर बवाल शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ये तय किया है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में विद्यार्थी सरस्वती वंदन करने के साथ ही गुरुओं का सम्मान करेंगे, लेकिन सरकार के इस फैसले का अब विरोध शुरू हो गया है. मुस्लिम स्कॉलर पीरजदा तौकीर निजामी कह रहे हैं कि सरकार गैर हिंदू बच्चों पर सरस्वती वंदन का दबाव बना रही है. इस्लाम में बुत परस्ती बैन है. तिलक, चंदन, रोली का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है. न ही नारियल और […]
असम सरकार राज्य में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करेगी. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इन दोनों कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को कैबिनेट मेंअसम रिपीलिंग बिल यानी असम निरसन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है सीएम सरमा ने ऐलान किया है कि अब इस निरसन विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा. विवाह और तलाक के पंजीकरण में समानता लाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम रिरसन विधेयक को मंजूरी दे दी है. सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बिल का उद्देश्य […]
नीट पेपर लीक मामले में बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सुबह इन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी. इसमें 3 एमबीबीएस स्टूडेंट्स 2021 बैच के थर्ड ईयर के हैं और एक सेकेंड ईयर का है. इनकी पहचान चंदन कुमार (थर्ड ईयर), राहुल कुमार (थर्ड ईयर), करण जैन (थर्ड ईयर ) और कुमार शानू (सेकेंड ईयर) के रूप में हुई है. इन सभी पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है. सीबीआई ने हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को […]
यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई. झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 27 घायल हो गए. घायलों को गोंडा के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है. वहीं हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे. सिग्नल की मिस्टेक […]
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर शशि भूषण कुमार पर जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को खाने पर घर बुलाकर गोली मार दी गई थी. आरोपी पवन ने अपने तीन साथियों की मदद से शशि भूषण को घर बुलाया, फिर जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया. कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रॉपर्टी डीलर शशिभूषण श्रीवास्तव उर्फ छोटे को उसके भाई पवन श्रीवास्तव ने अपने घर में बुलाकर खिलाने-पिलाने के दौरान गोली मार दी थी. पोल खुलते ही घटना वाली रात […]
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर गुरुवार को शिवसेना पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक में खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक करीब 4 घंटे तक चली. इस बैठक में शिवसेना के सभी विधायक, मंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना कुल 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. एकनाथ शिंदे ने हर विधायक से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान देने की […]
संत हिरदाराम नगर। सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित करने एवं नाली की तरफ ढलान बनाने के निर्णय पर नगर निगम खुद अमल नहीं कर रहा है। हालत यह है कि मानसून की शुरूआत के साथ ही कई सड़कें उखड़ने लगी हैं। इनमें कुछ सड़कें ऐसी हैं जिनका निर्माण एक से डेढ़ साल पहले ही हुआ है। यहां के नागरिके लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। पार्षद भी यह सुझाव दे चुके हैं कि सड़क का निर्माण भले ही देर से किया जाए लेकिन ड्रेनेज बनाने के […]
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के समर्थन में झंडा लहराया गया है। शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। मोघट थाने में की शिकायत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के […]
इंदौर। इंदौर- बुधनी रेल लाइन और आउटर रिंग रोड इंदौर के प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हातोद तहसील के पाल कांकरिया गांव में किसान एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। इसमें इंदौर, देवास और धार जिले के किसान शामिल हुए। किसान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग कर रहे है। लंबे समय से विरोध कर रहे है किसान किसान नेता हंसराज मंडलोई एवं जनपद सदस्य पवन सिंह यादव ने बताया कि आउटर रिंग रोड पूर्वी पश्चिमी के प्रभावित किसानों ने आउटर रिंग रोड योजना को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। साथ देने […]
भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची […]
डिंडौरी। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के भर्रा टोला में गुरुवार की दोपहर धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की जानकारी के अनुसार गुलबसिया पति गोविन्द सिंह उम्र 48 साल निवासी खम्हरिया अपनी दोनों बहू संगीता पति मानिक सिंह उम्र 23 साल और मंगली बाई के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थी। दोपहर लगभग 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में […]
अशोकनगर। पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपने मायके में रह रही एक महिला को उसके पति ने पोस्टल डाक के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। जब पति के द्वारा तीन तलाक का पत्र पत्नी को मिला तो पीड़ित महिला ने देहात थाना में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला विवाह संरचना के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुआ था निकाह पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2023 को कोलारस निवासी आदिल से हुआ था। शादी के बाद उसके सुसराल पक्ष के लोग […]
इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमीनूल सूरी ने पार्टी के इंदौर कार्यालय गांधी भवन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रवक्ता ने भी बात केवल पार्टी के फोरम पर रखने के बजाय खुला पत्र जारी कर दिया है। एक्स हैंडल पर पत्र डालकर उन्होंने शीर्षक दिया है- पार्टी गई तेल लेने। बता दें कि कुछ वर्ष पहले राऊ से चुनाव लड़ रहे जीतू पटवारी का एक वीडियो बड़ा चर्चित हुआ था, जब उन्होंने मतदाता से वोट की अपील करते हुए कह दिया था कि पार्टी गई तेल लेने, आप तो मुझे देखकर […]
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ सनसनीख़ेज़ लूट की घटना घटित हुई थी, बुलढाना जिले के ग्राम वरवट वकाल की रहने बाली अनुपमा गुड़गिला नामक एक महिला अपनी खाद बीज की दुकान का सामान लेने बुरहानपुर अपने निजी वाहन से आईं थीं, जब रात्रि क़रीब 10 बजे वह अपने ड्राइवर गजानन और घरेलू महिला कर्मी के साथ वापस अपने गांव जा रहीं थी। तब करौली घाट पर दो अज्ञात मोटर सायकल सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक कर पिस्टल की नोक पर सोने की चेन और […]
